यूपी सिपाही भर्ती – Live Halchal

यूपी सिपाही भर्ती : दौड़ परीक्षा में किया गया बदलाव
यूपी में सिपाही सीधी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) लगभग एक माह विलंब से होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में कराने की तैयारी की थी। अब इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में कराया जाएगा। जल्द ही इस बाबत अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी।

दरअसल, भर्ती बोर्ड बीती 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों की जांच करा रहा है। इसमें लगभग 1.74 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। बोर्ड द्वारा सभी 75 जिलों की रिजर्व पुलिस लाइंस में रोजाना करीब पांच हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा
प्रयागराज में 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से अब 5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी होगा।

400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा
शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने के लिए भर्ती बोर्ड ने एडीजी पीएसी से सभी वाहिनियों में 400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा है। उन्होंने पीएसी की वाहिनी का नाम, ट्रैक सही स्थिति में उपलब्ध है या नहीं और उसके प्रकार (सिंथेटिक अथवा कच्चा) के बारे में जानकारी देने को कहा है ताकि उसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन कराया जा सके। उन्होंने एडीजी पीएसी से 10 जनवरी तक जानकारी देने को कहा है।

अब तक तीन अभ्यर्थी पकड़े गए
शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले तीन अभ्यर्थियों को अब तक पकड़ा गया है। नोएडा और गोरखपुर के बाद बीती 3 जनवरी को हापुड़ में महिला अभ्यर्थी शिखा चौधरी को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित होने का फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के दौरान पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यूपी सिपाही भर्ती: आज परीक्षा का अंतिम दिन, चौथे दिन 22 संदिग्ध हुए गिरफ्तार
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का आत अंतिम दिन है। अब तक चार दिन परीक्षा हो चुकी है जिसमें करीब 26 लाख 76 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। चौथे दिन कुछ 94 अभ्यर्थी संदिग्ध मिलें जिसमे 22 को गिरफ्तार किया गया।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। शनिवार को सुबह दस बजे और शाम तीन बजे दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके पहले चार दिन यह परीक्षा हो चुकी है। सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के चौथे दिन 21.80 फीसद अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को परीक्षा में 6,91,936 अभ्यर्थी शामिल हुए, जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं परीक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करने वाले 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 3 सॉल्वर हैं। वहीं परीक्षा से पूर्व 94 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, हालांकि उन्हें परीक्षा देने दी गई। उनके दस्तावेजों की स्क्रूटनी उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी।

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक शुक्रवार को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने और दूसरे की जगह परीक्षा देने का प्रयास करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सहारनपुर में सर्वाधिक 4 अभ्यर्थी पकड़े गए, जिनमें राजस्थान के धौलपुर निवासी जितेंद्र सिंह, बागपत निवासी प्रभात तोमर, मेरठ निवासी प्रशांत किशोर और बुलंदशहर निवासी सतीश शामिल है। चारों फर्जी दस्तावेज बनाकर परीक्षा में शामिल होने की जुगत में थे। इसके अलावा मेरठ से 3 अभ्यर्थी मुरादाबाद निवासी प्रशांत कुमार, बिजनौर निवासी रणवीर सिंह और प्रवेंद्र सिंह को फर्जी दस्तावेजों के जरिए परीक्षा देने के प्रयास के दौरान पकड़ा गया है।

वहीं फतेहपुर में औरैया निवासी ऋषि कुमार को दो अलग-अलग आधार कार्ड मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया। एटा में आगरा निवासी अतुल भदौरिया को अपने भाई नितिन के स्थान पर परीक्षा देते हुए और फिरोजाबाद निवासी अजय कुमार को फर्जी दस्तावेज बनाकर वास्तविक अभ्यर्थी अमित कुमार के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। जौनपुर में मऊ निवासी अभय मद्धेशिया को आधार कार्ड और प्रवेश पत्र में अलग-अलग जन्मतिथि होने तथा फतेहपुर निवासी रागवेंद्र प्रताप वर्मा को अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। कानपुर में मैनपुरी निवासी प्रदीप कुमार को फर्जी दस्तावेज मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ 11 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

फूलप्रूफ इंतजाम से बढ़ा भरोसा
बता दें कि भर्ती बोर्ड द्वारा विगत 23, 24, 25 अगस्त को परीक्षा का सकुशल आयोजन करने से अभ्यर्थियों का हौसला बढ़ा है, जिसकी वजह से परीक्षा के चौथे दिन अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। शुक्रवार को पहली पाली में 71.51 फीसद, जबकि दूसरी पाली में 72.09 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं परीक्षा से पहले दस्तावेजों की जांच के लिए बोर्ड द्वारा कराई गई ई-केवाईसी के दौरान पहली पाली में 61 और दूसरी में 33 संदिग्ध अभ्यर्थी मिले। अब शनिवार को परीक्षा का अंतिम दिन है, जिसके बाद ओएमआर शीट्स की जांच की जाएगी। तत्पश्चात भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेजों के परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

अब तक 94 लोग गिरफ्तार

963613 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को परीक्षा में होना था शामिल

803842 अभ्यर्थियों ने ही एडमिट कार्ड किया था डाउनलोड

691936 अभ्यर्थी शुक्रवार को परीक्षा में हुए शामिल

94 अभ्यर्थी संदिग्ध मिले, परीक्षा देने की अनुमति दी गई

49 लोग चार दिन की परीक्षा के दौरान हो चुके हैं गिरफ्तार

परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी
23 अगस्त – 648435
24 अगस्त – 657443
25 अगस्त – 678767
30 अगस्त – 691936

यूपी सिपाही भर्ती: तीसरे दिन की परीक्षा शुरू,अब तक 4 सॉल्वर समेत 10 गिरफ्तार
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का तीसरा दिन आज है। बीते दो दिनों में 4 सॉल्वर समेत 10 गिरफ्तार हो चुके हैं। यूपी बिजनौर जिले में पेपर बंडल की सील टूटने पर हंगामा हो गया।

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का आज तीसरा दिन है। दस बजे से परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके पहले प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित दूसरे दिन की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी। इस दौरान अलग-अलग जिलों से 10 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 4 सॉल्वर हैं।

वहीं परीक्षा शुरू होने से पहले चेकिंग के दौरान 72 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए, हालांकि उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दे दी गयी। इन सभी के दस्तावेजों की स्क्रूटनी बोर्ड द्वारा आगे की जाएगी। बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा के शुरुआती दो दिनों के दौरान कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने अब तक 15 मुकदमे दर्ज किए हैं।

शनिवार को बिजनौर के केपीएस इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र में प्रश्न पत्रों के बंडल की अंदरूनी सील टूटी मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। हालांकि बिजनौर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि प्रश्न पत्र डबल लेयर में सील थे। जिसे कक्ष निरीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर ही खोला गया था। सहारनपुर में कुल 3 अभ्यर्थी गिरफ्तार किए गए, जिनमें बुलंदशहर निवासी सॉल्वर आकाश शामिल है। वह अभ्यर्थी विष्णु के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

इसके अलावा हाईस्कूल की परीक्षा दो बार देने वाले पवन कुमार शर्मा को फर्जी मार्कशीट तैयार करने व दस्तावेजों में अपनी उम्र 10 वर्ष कम दर्शाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बुलंदशहर निवासी धीरज कुमार को भी अपनी आयु कम दर्शाकर परीक्षा देने का प्रयास करने पर गिरफ्तार किया गया है।

वह रवि कुमार के नाम से परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। कानपुर में मथुरा निवासी पवन चौधरी को एडमिट कार्ड के पीछे ऑप्शन ए, बी व अन्य लिखा होने की वजह से दबोच लिया गया। फिरोजाबाद में बिहार निवासी वेद प्रकाश शाह उर्फ मुन्ना शाह को एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ कर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मथुरा में आगरा निवासी प्रीति यादव को अपनी बहन किरन यादव के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है।

मथुरा में ही आगरा निवासी ऊषा कुमारी को अनुचित साधन का प्रयोग करने पर गिरफ्तार किया गया है। मऊ में बिहार निवासी सॉल्वर सुमन विकास और गोरखपुर निवासी अभ्यर्थी कुलदीप को गिरफ्तार किया गया है। वह कुलदीप के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। इसके अलावा एसटीएफ ने लखनऊ से पेपर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले अनिरुद्ध मोदनवाल को गिरफ्तार किया है।

बोर्ड ने दर्ज कराया मुकदमा
भर्ती बोर्ड ने शुक्रवार को परीक्षा आयोजित होने के बाद सोशल मीडिया पर पहली पाली के प्रश्न पत्र का एक वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेकर राजधानी के हुसैनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में वीडियो में छेड़छाड़ कर समय बदलने की पुष्टि हुई है। बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने कहा कि परीक्षा पूरी सतर्कता एवं शुचिता के साथ कराई जा रही है। परीक्षा को प्रभावित करने का कोई भी कृत्य होने पर बोर्ड द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभ्यर्थी किसी भी भ्रामक खबर का शिकार न बनें।

डीजीपी ने किया निरीक्षण
परीक्षा के दूसरे दिन डीजीपी प्रशांत कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में बनाए गये परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में परीक्षा सफलतापूर्वक हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार सतर्कता बरत रही है। भर्ती बोर्ड ने इस बार परीक्षा को सकुशल आयोजित करने के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। तकनीक की मदद से हर अभ्यर्थी पर पैनी नजर रखी जा रही है।

72 अभ्यर्थियों के दस्तावेज संदिग्ध
9,63,676 अभ्यर्थियों को दूसरे दिन की परीक्षा में होना था शामिल
8,24,573 एडमिट कार्ड दूसरे दिन की परीक्षा के अभ्यर्थियों ने किए थे डाउनलोड
6,57,443 अभ्यर्थी ही परीक्षा में हुए शामिल, कुल 78.22 फीसदी अभ्यर्थी रहे उपस्थित
72 अभ्यर्थियों के दस्तावेज मिले संदिग्ध, परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की गयी
3,21,322 अभ्यर्थी पहली, 3,36,121 अभ्यर्थी दूसरी पाली की परीक्षा में हुए शामिल
20.27 फीसद अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद भी परीक्षा देने नहीं आए