यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : RSS ने झोकी पूरी ताक़त – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 23 Nov 2020 10:23:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : RSS ने झोकी पूरी ताक़त – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : RSS ने झोकी पूरी ताक़त, बीजेपी को मिली संजीवनी https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2022-rss-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9d/396365 Mon, 23 Nov 2020 10:23:01 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=396365 भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसके लिए सबसे पहले प्रदेश में सभी क्षेत्रों में संगठन मंत्रियों की तैनाती की योजना बनाई है। साथ ही इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रचारकों की मांग की है। संघ ने …]]>

भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए संगठनात्मक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसके लिए सबसे पहले प्रदेश में सभी क्षेत्रों में संगठन मंत्रियों की तैनाती की योजना बनाई है। साथ ही इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रचारकों की मांग की है। संघ ने पश्चिम क्षेत्र की बैठक में एक प्रचारक कर्मवीर सिंह को भाजपा में काम करने के लिए मुक्त कर दिया है।

भाजपा की सांगठनिक व्यवस्था में हर क्षेत्र में एक क्षेत्रीय संगठन मंत्री को नियुक्त किया जाता है। इसके लिए संघ से किसी प्रचारक को भाजपा में भेजा जाता है। यह प्रचारक पूर्णकालिक पदाधिकारी के तौर पर न सिर्फ संगठन का काम करता है बल्कि क्षेत्र व प्रदेश मुख्यालय तथा संघ के बीच समन्वय व संवाद की भूमिका भी निभाता है।

भाजपा ने सांगठनिक लिहाज से प्रदेश को छह क्षेत्रों अवध, कानपुर, काशी, गोरखपुर, ब्रज और पश्चिम में बांट रखा है। इस समय पश्चिम क्षेत्र खाली है। इसके अलावा क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ब्रज और कानपुर तथा रत्नाकर काशी एवं गोरखपुर क्षेत्र का काम देख रहे हैं। अवध में प्रद्युम्न कुमार अभी क्षेत्र संगठन मंत्री हैं।

जानकारी के मुताबिक संघ ने ब्रज में सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर सिंह को भाजपा में काम करने के लिए भेज दिया है। संघ की प्रयागराज में हो रही बैठक में भी दो या तीन प्रचारक भाजपा में काम करने के लिए मुक्त कर दिए जाएंगे। भाजपा इन्हें पश्चिम सहित अन्य खाली क्षेत्रों में संगठन मंत्री नियुक्त करेगी।

]]>