यूपी में सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है : अखिलेश यादव – Live Halchal

यूपी में सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है : अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में सपा कार्यालय पर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा ये बताता है कि 2022 में क्या होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगा दिए हैं। ये तानाशाही है। हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं 2022 में जनता इसका जवाब देगी। वहीं, किसानों को लेकर अखिलेश ने कहा सरकार किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है पर किसानों को अब सरकार की असलियत पता चल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीमाएं लांघ रही है। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है केंद्र व राज्य में दोनों ही जगह सरकार है पर किसान व युवा सब परेशान हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री जी जहां बैठते हैं वो लोकभवन हमने बनवाया है। हम मेट्रो लेकर आए। वो बताएं कि आखिर उन्होंने किन शहरों में अपनी सरकार में मेट्रो सेवा शुरू की। जहां पर भी मेट्रो का काम शुरू हुआ वो सपा सरकार में किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे दम से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद लगातार कार्यक्रम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वे में जब पता चलता है कि लोग नाराज हैं तो सरकार उसे डिलीट करवा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं।

अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल यात्रा ने सरकार को हमारी ताकत का एहसास करा दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने संकल्प पत्र को गीता के बराबर बताया था लेकिन उसका क्या हुआ? वो अब सपा के शासनकाल के कार्यों को अपना बता रहे है। शिलापट्ट को तोड़कर अपना लगा रहे है।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।