यूपी में अमित शाह – Live Halchal

यूपी में अमित शाह, नितिन गडकरी और सीएम योगी आज चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित
लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दो चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक तीसरे, चौथे तथा पांचवें चरण के मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों को मथ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का प्रयास इसको बरकरार रखने का है।

अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में जनसभा तथा जनसंपर्क का कार्यक्रम है। केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी।

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने सोमवार को झांसी में तीन जनसभा करने के बाद रात में कानपुर में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के बाद जनसंपर्क भी किया। मंगलवार को उनका औरैया और मैनपुरी का दौरा है। गृहमंत्री अमित शाह सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव कर गढ़ मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। औरैया के दिबियापुर के साथ ही मैनपुरी में उनकी जनसभा होगी। देर शाम अमित शाह कानपुर के सीसामऊ और आर्यनगर में जनसंपर्क का कार्यक्रम है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। उनका रोड शो बजरिया चौराहे से शुरू होगा। वह पी रोड, लेनिन पार्क, आनंदबाग, संगीत टाकीज चौराहा, डिप्टी पड़ाव चौराहा, मूलगंज से घंटाघर तक रोड शो करेंगे।

नितिन गडकरी आज प्रयागराज में इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के समर्थन में सभा करेंगे। यहां पर पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग व जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी प्रयागराज के झलवा चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मीडिया से बातचीत करने के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंगलवार को इत्र नगरी कन्नौज के साथ कासगंज और इटावा में चुनावी सभा और जनसंपर्क का कार्यक्रम है। यह तीनों क्षेत्र ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देर शाम को लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज मैनपुरी में रहेंगे। वह करहल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के पक्ष में चुनावी सभाएं करेंगे। बघेल को भाजपा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा है। इसके साथ ही फर्रुखाबाद और एटा के मारहरा तथा अलीगंज में भी भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा की उन्नाव में चुनावी सभा होगी। उन्नाव में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। यहां पर छह विधानसभा सीट हैं। उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा उन्नाव के करोवन मोड़ में ब्राह्मण नेता शेखर दुबे पार्टी में शामिल कराने के साथ ही भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।

केन्द्र के साथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी दल अपना दल (एस) की प्रमुख केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को बाराबंकी में चुनावी जनसभा करेंगी। उनकी यहां पर जैदपुर, बाराबंकी शहर और दरियाबाद में चुनावी सभा होगी। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल मंगलवार को जिले में तीन स्थानों पर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित करेंगी। वह सबसे पहले जैदपुर विधानसभा जनपद इंटर कॉलेज के पीछे हरख में अंबरीश रावत के समर्थन में दोपहर 12 बजे बजे सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे दरियाबाद के भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा के समर्थन में आदर्श इंटर कॉलेज महमूदाबाद के सम्मुख का मैदान में और दोपहर तीन बजे अवध लॉ कॉलेज असेनी में भाजपा प्रत्याशी राम कुमारी मौर्य के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगी।