यूपी: मायावती के घर पहुंची आनंदीबेन पटेल – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Nov 2021 10:04:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूपी: मायावती के घर पहुंची आनंदीबेन पटेल – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी: मायावती के घर पहुंची आनंदीबेन पटेल, मां के निधन पर व्यक्त किया शोक https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80/465334 Thu, 18 Nov 2021 10:02:53 +0000 https://livehalchal.com/?p=465334 लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती देवी के 13 नवंबर को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर …]]>

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती देवी के 13 नवंबर को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मायावती से लखनऊ में उनके आवास भेंटकर उनकी मां के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम भी जाना।

गौरतलब है कि 14 नवंब को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई। 

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। 13 नवंबर शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। 14 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने 95 वर्ष की उम्र में बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी पत्नी रामरती देवी ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।  

]]>