यूपी: बहराइच में ओवैसी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक – Live Halchal

यूपी: बहराइच में ओवैसी कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक, इस मुद्दे पर कर सकते हैं बात
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मकसद से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के अध्यक्ष अस्दुद्दीन ओवैसी बहराइच में एक रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली के दौरान ओवैसी न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे बल्कि मौजूद योगी सरकार और समाजवादी पार्टी, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर हमला भी बोलेंगे. ओवैसी के इस मीटिंग का आयोजन बहराइट के राजा बाजार में चौकी के नजदीक आयोजित की गई है. करीब एक बजे दोपहर में यहां ओवैसी पहुंचेंगे और अपने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे. ओवैसी की कोशिश है कि राज्य में चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताों को जोड़ा जाए और आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया जाए.

मीटिंग के दौरान ओवैसी अपने कार्यकर्ताओं समझाएंगे की उनकी पार्टी किस दिशा में और किसके लिए काम करेगी. साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश देगें कि किसी भी पार्टी को जिताने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है. ऐसे में कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर अपनी पार्टी के एजेंडे को रखें और उन्हें समझाएं कि हमारी पार्टी कैसे उनके लिए काम करेगी.

माना जा रहा है कि ओवैसी के इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. ओवैसी की मीटिंग को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं पार्टी के जिला पदाधिकारियों की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लें और इसे सफल बनाएं. मीटिंग को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है.