यूपी पंचायत चुनाव : बीजेपी जोर-शोर से प्रचार में जुटी – Live Halchal

यूपी पंचायत चुनाव : बीजेपी ने सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया टिकट
समाजवादी पार्टी (सपा) परिवार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सेंधमारी कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की भतीजी संध्या यादव को बीजेपी ने जिला पंचायत का टिकट दिया है. उन्हें घिरोर के वार्ड नंबर 18 से जिला पंचायत सदस्य पद का प्रत्याशी बनाया गया है. संध्या यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन हैं और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष हैं.

संध्या यादव पिछली बार समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष भी जीती थीं, लेकिन कहा जाता है कि समाजवादी पार्टी के सदर विधायक के इशारे पर इनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, लेकिन बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव पर इनकी मदद की थी. संध्या यादव के पति पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं और अब बीजेपी ने संध्या यादव को टिकट दिया है.

आपको बता दें कि संध्या यादव 2015 में मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष बनी थीं. जुलाई 2017 में समाजवादी पार्टी (सपा) ने ही उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया. इसके पीछे संध्या यादव के पति अनुजेश प्रताप यादव की ओर से फिरोजाबाद में बीजेपी का समर्थन करने की वजह बताई जाती रही है.

संध्या यादव के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 32 जिला पंचायत सदस्यों में से 23 के हस्ताक्षर थे. बाद में वह भाजपा के साथ जोड़ तोड़कर जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी कुर्सी बचा ले गई थीं. इसके बाद से ही वह बीजेपी के करीब हो गईं और अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया.

अब बीजेपी ने संध्या यादव को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाया है. अगर वह जीत जाती हैं तो आने वाले समय में जिला पंचायत अध्यक्ष की मजबूत दावेदार बन सकती हैं. संध्या यादव को बीजेपी के साथ ही सपा के कुछ सदस्यों का साथ मिल सकता है. इस वजह से बीजेपी ने संध्या यादव पर दांव चला है.

यूपी पंचायत चुनाव : बीजेपी जोर-शोर से प्रचार में जुटी
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के जरिए बीजेपी ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार करना शुरू कर दिया है. पंचायत चुनाव के लिए जिला और मंडल स्तर के बाद बीजेपी प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार से कर रही है. योगी सरकार के मंत्री से लेकर सांसद, विधायक और पार्टी के बड़े नेता गांव-गांव जाकर चौपाल लगाएंगे.

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर बीजेपी जोर-शोर से प्रचार में जुटी हुई है. बीजेपी की कोशिश है कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इन पंचायत चुनाव में भी ज्यादा से ज्यादा सीटें वह जीते जिससे चुनाव से पहले जनता के बीच पार्टी के पक्ष में संदेश जाए. इन पंचायत चुनावों के लिए बीजेपी जोर शोर से जुटी हुई है.

यूपी के 3051 जिला पंचायत वार्ड में बीजेपी की बैठकें करने के बाद अब 11 मार्च से ग्राम सभा स्तर पर ग्राम चौपालों की शुरुआत करने की योजना है, जो 18 मार्च तक चलेगी. बीजेपी ने इसे नाम दिया है- ग्राम संपर्क अभियान. उत्तर प्रदेश में कुल 58194 ग्राम पंचायतें हैं और इन सभी जगह पर बीजेपी ग्राम चौपाल लगाएगी.

ग्राम पंचायत स्तर की होने वाली चौपाल में पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद और विधायक भी शामिल होंगे. सरकार के मंत्रियों को भी गांव में चौपाल लगाने की ड्यूटी दी गई है. ग्राम चौपालों में पार्टी ने कुछ एजेंडे तय किए हैं जिन पर पार्टी के लोग चर्चा करेंगे. इसमें सरकार की योजनाओं को लेकर अभियान चलाने को कहा गया है.

यूपी और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं- सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन सहित तमाम योजनाओं चौपाल में मंत्री विधायक- सांसद चर्चा करेंगे. खासकर गांव में शौचालय, उज्ज्वला योजना, प्राथमिक विद्यालयों का सुंदरीकरण, किसान सम्मान निधि और आयुष्मान भारत योजना पर चर्चा होगी. कोरोना काल में पार्टी की तरफ से किए गए कार्यों खासकर राशन वितरण मनरेगा के तहत किए गए कामों की चौपाल में चर्चा करने की रूप रेखा तय की गई है.

बीजेपी ने यह साफ तौर पर निर्देश दिया है कि ग्राम स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम को किसी सार्वजनिक स्थल पर ही किया जाए ना कि किसी नेता के दरवाजे पर. साथ ही गांव में वरिष्ठ लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. उस ग्राम पंचायत की प्रमुख समस्या क्या है उस पर भी चर्चा होगी और चौपाल के बाद चाहे मंत्री हो, विधायक हो या सांसद, सभी को उस गांव का भ्रमण कर लोगों के मिजाज को समझने की कोशिश करनी होगी.