यूपी चुनाव – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 15 Feb 2017 05:33:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूपी चुनाव – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपी चुनाव 2017: दूसरे चरण का मतदान आज शुरू https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-2017-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%a4/39162 Wed, 15 Feb 2017 05:33:15 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=39162 लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान होना है. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा. यूपी में दूसरे चरण की 67 और उत्तराखंड में 69 सीटों के लिए मतदान शुरू बता दे कि इन 11 जिलों में होने वाले दूसरे चरण के …]]>

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण का मतदान होना है. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा.

यूपी चुनाव 2017: दूसरे चरण का मतदान आज शुरू

यूपी में दूसरे चरण की 67 और उत्तराखंड में 69 सीटों के लिए मतदान शुरू

बता दे कि इन 11 जिलों में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं जिले शामिल है. 

इन 67 सीटों पर कुल 720 उम्मीदवार उतर रहे हैं. इनमें से बिजनौर की बरहपुर सीट से सबसे अधिक 22 उम्मीदवार और अमरोहा की धनौरा सीट से सबसे कम 4 उम्मीदवार हैं.

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश चुनाव में गठबंधन के अलावा बीएसपी, बीजेपी, और राष्ट्रीय लोक दल के बीच कड़ा मुकाबला है. वही चुनावी मैदान में 82 महिला उम्मीदवार भी उतरी हैं.

रोड शो के लिए राहुल गांधी पहुंचे भगवानपुर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव सात चरणों में कराए जाने की घोषणा की थी. पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक के रिजल्ट 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे.

]]>
यूपी चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, मैदान में होंगे दिग्गज https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a4%a3-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf/38928 Mon, 13 Feb 2017 05:09:33 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=38928 यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार शाम प्रचार थम जाएगा. आखिरी दिन के प्रचार में तमाम दलों के दिग्गज मैदान में होंगे. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे लखीमपुर में रैली करेंगे जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बरेली, सम्भल, चन्दौसी और सहारनपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इनके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष …]]>

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सोमवार शाम प्रचार थम जाएगा. आखिरी दिन के प्रचार में तमाम दलों के दिग्गज मैदान में होंगे. इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1 बजे लखीमपुर में रैली करेंगे जबकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बरेली, सम्भल, चन्दौसी और सहारनपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.यूपी चुनाव: दूसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार, मैदान में होंगे दिग्गज

इनके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखीमपुर खीरी, बिजनौर और बरेली में रैलियां करेंगे. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दूसरी पार्टी के तमाम बड़े नेता दूसरे चरण के आखिरी दिन प्रचार करते दिखेंगे. खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बदायूं, और मुरादाबाद में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. इनके अलावा उनके पिता मुलायम सिंह यादव अपने भाई शिवपाल यादव के समर्थन में इटावा में जनसभा के संबोधित करेंगे.

यूपी में दूसरे चरण में 15 फरवरी को 11 जिलों की 67 सीटों पर मतदान होगा. इनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं शामिल हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड विधानसभा की 69 सीटों के लिए भी आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे.

]]>