यूपीआई – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 11 May 2024 10:41:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूपीआई – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यूपीआई से बढ़ रही फिजूलखर्ची की लत? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%82%e0%a4%b2%e0%a4%96%e0%a4%b0/558040 Sat, 11 May 2024 10:41:21 +0000 https://livehalchal.com/?p=558040 यूनिफाइड पेमेंट्स सिस्टम (UPI) ने भारत में डिजिटल पेमेंट का कायाकल्प कर दिया। आज शॉपिंग मॉल से लेकर सब्जी की दुकान पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिल जाएगी। लोग रोजमर्रा का सामान तो यूपीआई के जरिए खरीद ही रहे वे महंगे होम अप्लायंसेज महंगे गैजेट और डिजाइन कपड़ों के बिल का भुगतान भी इसी से …]]>

यूनिफाइड पेमेंट्स सिस्टम (UPI) ने भारत में डिजिटल पेमेंट का कायाकल्प कर दिया। आज शॉपिंग मॉल से लेकर सब्जी की दुकान पर यूपीआई पेमेंट की सुविधा मिल जाएगी। लोग रोजमर्रा का सामान तो यूपीआई के जरिए खरीद ही रहे वे महंगे होम अप्लायंसेज महंगे गैजेट और डिजाइन कपड़ों के बिल का भुगतान भी इसी से कर रहे हैं। लेकिन इससे फिजूलखर्ची बढ़ने की बात भी कही जा रही है।

यूनिफाइड पेमेंट्स सिस्टम (UPI) ने भारत में डिजिटल पेमेंट का कायाकल्प कर दिया। आज आपको बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल से लेकर पान और सब्जी की दुकान पर यूपीआई के जरिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा मिल जाएगी। लोग रोजमर्रा का सामान तो यूपीआई के जरिए खरीद ही रहे, वे महंगे होम अप्लायंसेज, महंगे गैजेट और डिजाइन कपड़ों के बिल का भुगतान भी इसी से कर रहे हैं।

भारत के पेमेंट सिस्टम को डिजिटल करने और नकदी का चलन कम करने के सफर में इसकी भूमिका काफी अहम है। लेकिन, इस सहूलियत का एक नकारात्मक पक्ष भी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस ने एक्सपर्ट के हवाले से बताया कि यूपीआई से लोगों को फिजूलखर्ची की भी लत लग रही है। वे ऐसे भी सामान खरीद ले रहे हैं, जिनकी असल में उस वक्त उन्हें जरूरत नहीं होती।

यूपीआई से क्यों बढ़ रही फिजूलखर्ची?

UPI/QR कोड के माध्यम से खरीदारी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हैं स्मार्टफोन। आज देश की बड़ी आबादी के पास स्मार्टफोन और डेटा की पहुंच हो गई है। वे स्मार्टफोन के जरिए किसी भी चीज का पेमेंट चुटकियों में कर देते हैं। यही फिजूलखर्ची की वजह भी बन रहा है।

IIT दिल्ली का एक हालिया सर्वे बताता है कि यूपीआई और अन्य डिजिटल पेमेंट ऑप्शन की वजह से करीब 74 फीसदी लोग ‘जरूरत से ज्यादा खर्च’ कर रहे हैं। दरअसल, नकद पैसों की तुलना में डिजिटल मोड से पेमेंट करना काफी आसान है। नकदी में कभी चेंज जैसी समस्या हो जाती है, या फिर उस वक्त आपके पास उतने पैसे नहीं होते, तो आप खरीदारी से रुक जाते हैं।

लेकिन, यूपीआई या किसी दूसरे डिजिटल पेमेंट में कोई दिक्कत नहीं होती। आपके बैंक अकाउंट में जितने पैसे होते हैं, समझ लीजिए कि वे आपके स्मार्टफोन में हैं। यहां तक कि आप क्रेडिट कार्ड जैसे माध्यमों के इस्तेमाल से बैंक अकाउंट से ज्यादा भी खर्च कर सकते हैं। आप दोस्तों या रिश्तेदारों से फौरन उधार भी ले सकते हैं।

क्या कह रहे हैं इंडस्ट्री एक्सपर्ट?

मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सीएमआर में इंडस्ट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के हेड प्रभु राम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, ‘इस तरह की सहूलियत से फिजूलखर्ची बढ़ने की काफी संभावना रहती है, क्योंकि यह डिजिटल मोड रहता है। इसमें हाथ से नकद पैसे देने की तरह नहीं लगता कि आप कितना पैसा खर्च कर रहे हैं।’

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के लेटेस्ट डेटा से पता चला है कि यूपीआई ट्रांजेक्शन की संख्या अप्रैल में 1,330 करोड़ तक पहुंच गई। इसमें सालाना आधार पर 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले साल यूपीआई लेनदेन लगभग 60 फीसदी बढ़कर रिकॉर्ड 11,768 करोड़ तक पहुंच गया था।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में उपभोक्ता खर्च बढ़ रहा है। अब लोग कार, स्मार्टफोन, टीवी और अन्य वस्तुओं पर जमकर पैसा खर्च कर रहे हैं। इससे देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिल रहा है। हालांकि, यह भी देखा जा रहा है कि यूपीआई की वजह से लोग कुछ ऊंचे दाम वाली वस्तुओं पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर रहे हैं। और यह चलन लगातार बढ़ रहा है।

]]>
एफिल टॉवर में यूपीआई सेवा शुरू होने पर पीएम मोदी ने जताई खुशी https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%89%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be/540295 Sat, 03 Feb 2024 05:47:19 +0000 https://livehalchal.com/?p=540295 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस के एफिल टॉवर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट किया, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। यह यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को …]]>

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस के एफिल टॉवर में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट किया, यह देखकर बहुत अच्छा लगा। यह यूपीआई को वैश्विक स्तर पर ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और मजबूत संबंधों को बढ़ावा देने का अद्भुत उदाहरण है।

एफिल टॉवर में यूपीआई सेवा शुरू

बता दें कि पर्यटक अब पेरिस के एफिल टॉवर में यूपीआई से सेवा का भुगतान कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि पेरिस के एफिल टॉवर देखने आने वाले पर्यटक अब भारत के एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके प्रतिष्ठित स्मारक की अपनी यात्रा बुक कर सकेंगे।

]]>
एनपीसीआई अलर्ट: यूपीआई पेमेंट करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी, जानिए https://livehalchal.com/%e0%a4%8f%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a5%87/525335 Sat, 18 Nov 2023 07:14:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=525335 एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी। यदि आप …]]>

एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

यदि आप भी यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूपीआई यूजर्स के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार की ओर से कहा गया है कि एक लापरवाही के कारण आपका यूपीआई अकाउंट, यूपीआई आईडी बंद हो सकता है।

एनपीसीआई की गाइडलाइन में क्या है?
एनपीसीआई ने अपनी नई गाइडलाइन में कहा है कि यदि कोई यूपीआई यूजर एक साल तक अपने यूपीआई अकाउंट से किसी भी तरह का कोई ट्रांजेक्शन नहीं करता है तो उसकी यूपीआई आईडी बंद कर दी जाएगी। यदि इस दौरान कोई यूजर बैलेंस भी चेक करता है तो उसकी आईडी बंद नहीं होगी।

एनपीसीआई ने कहा, ‘डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में ग्राहकों के लिए सुरक्षित लेनदेन अनुभव सुनिश्चित करने के लिए बैंकिंग प्रणाली के भीतर अपनी जानकारी की नियमित रूप से समीक्षा और सत्यापन करना आवश्यक है। यूजर्स खाते से लिंक अपने मोबाइल नंबर को तो बदल लेते हैं लेकिन उस नंबर से जुड़े यूपीआई अकाउंट को बंद नहीं करते।’

इस गाइडलाइन का मकसद यूपीआई यूजर्स को एक सिक्योर एक्सपेरियंस देना है। इस साल भी कई यूपीआई अकाउंट इनएक्टिव होंगे। इसकी शुरुआत 31 दिसंबर 2023 से होगी। एनपीसीआई यूपीआई यूजर्स को इस संबंध में ई-मेल के जरिए अलर्ट भेजेगी।

]]>