यूपीआई पेमेंट – Live Halchal

बैंक अकाउंट के बिना भी कर पाएंगे यूपीआई पेमेंट
गूगल पे और फोन पे से यूपीआई पेमेंट के लिए अब बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं है। यूपीआई पेमेंट के लिए एनपीसीआई ने हाल में नया फीचर जोड़ा है। इस फीचर को यूपीआई सर्किल नाम से लाया गया है जिससे बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स अपने प्राइमरी अकाउंट से दूसरे यूजर्स को यूपीआई पेमेंट का एक्सेस दे सकते हैं।

यूपीआई (यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस) ने देश में डिजिटल लेनदेन को काफी लोकप्रिय बना दिया है। कई लोग छोटे से बड़ा पेमेंट फोनपे, पेटीएम और गूगल पे के जरिए ही करते हैं। किराना शॉपिंग हो या फिर ऑनलाइन पेमेंट हर जगह लोग यूपीआई के जरिए पेमेंट कर रहे है। इसके चलते लोगों ने कैश रखना लगभग कम करना कर दिया है।

यूपीआई पेमेंट पर यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स जोड़े जाते हैं। पहले जहां यूपीआई पेमेंट के लिए बैंक अकाउंट जरूरी था अब ऐसा नहीं है। यानी अगर आपके पास बैंक अकाउंट नहीं है तो भी आप यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं। यहां हम आपको बिना अकाउंट के यूपीआई अकाउंट कैसे बनाएं इसकी जानकारी दे रहे हैं।

बिना बैंक अकाउंट के पेमेंट
NPCI ने हाल ही में डेलीगेटेड पेमेंट सिस्टम (Delegated Payment System) लांच किया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना बैंक अकाउंट के भी यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं। इससे पहले यूपीआई सर्विस को यूज करने के लिए बैंक अकाउंट का होना जरूरी है। इसके साथ ही यूपीआई आईडी को एक्टिव करने के लिए बैंक अकाउंट से मोबाइल और आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी है।

एनसीपीआई के नए फीचर के बाद यूपीआई सर्विस के लिए बैंक अकाउंट की जरूरत नहीं होगी। अब यूजर्स अपने सेविंग अकाउंट से दूसरे के लिए यूपीआई अकाउंट बना सकते हैं। इस सर्विस को इनेबल करने के लिए यूजर्स को एक छोटा सा वेरिफिकेशन करना होता है, जिसके बाद यूजर्स पेमेंट कर सकते हैं।

प्राइमरी अकाउंट होल्डर के पास रहेगा पूरा कंट्रोल

यूपीआई के इस फीचर की मदद से एक बैंक अकाउंट से परिवार के दूसरे मेंबर यूपीआई अकाउंट मैनेज कर पाएंगे। इसके साथ ही प्राइमरी अकाउंट होल्डर के पास ही फुल कंट्रोल रहेगा। प्राइमरी अकाउंट होल्डर लिंक अकाउंट को पेमेंट की एक्सेस इनेबल और डिसेबल करने का ऑप्शन रहेगा।

बिना बैंक खाता के UPI ID कैसे बनाएं:

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको यूपीआई पेमेंट ऐप में UPI सर्किल में क्लिक कर ‘ऐड फैमिली एंड फ्रेंड’ पर टैप करना है।

स्टेप 2 – अब आपको सेकेंडरी UPI ID करनी है। इसके लिए आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से उसका नंबर सीधे एड कर सकते हैं।

स्टेप 3 – इसके बाद आपको सेकेंडरी अकाउंट की लिमिट और हर पेमेंट की अप्रूवल सेट करने का ऑप्शन मिलेगा।

स्टेप 4 – सेकेंडरी यूजर को रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने का नोटिफिकेशन मिलेगा। एक्सेप्ट करने के बाद सेकेंडरी यूजर यूपीआई अकाउंट से लेन-देन कर पाएगा।

चेहरे और फिंगरप्रिंट से हो जाएगा यूपीआई पेमेंट
बीते कुछ सालों में ऑनलाइन पेमेंट के इस्तेमाल में तेजी आई है। ऐसे में यूजर सिक्योरिटी को लेकर यूपीआई पेमेंट ऐप्स ने कई अपडेट पेश किए है जो सिक्योरिटी के लिए अहम है। ऐसी ही एक सुविधा है बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी है जो आपके पेमेंट मैथर्ड को और सुरक्षित कर देता है। आइये इसके खूबियों के बारे में जानते हैं।

डिजिटलाइजेशन के चलते कुछ ही सालों में ऑनलाइन पेमेंट में तेजी से वृद्धि हुई है। ऐसे में यूजर्स के अकाउंट और फाइनेंशियल डिटेल की सुरक्षा जरूरी है। ऐसे में इन खतरों से निपटने और UPI ट्रांजैक्शन को सिक्योर करने के लिए आप बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग कर सकते हैं।

इसके फायदों के बारे में जानने से पहले आपको इसके बारे में भी विस्तार से जानना चाहिए। यहां हम आपके दिमाग में आने वाले हर जरूरी सवाल का जवाब देंगे।

क्या है बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन ?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन आपके अकाउंट में सिक्योरिटी की एक और परत जोड़ता है।
इसमें यूजर के यूनिक फिजिकल और बिहेवियर पैटर्न के आधार पर वेरिफिकेशन किया जाता है।
इसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस पैटर्न, फेस रिकॉग्निशन, वॉयस रिकॉग्निशन और यहां तक की टाइपिंग स्पीड जैसे बिहेवियर पैटर्न भी शामिल हो सकते हैं।
यानी कि ये सुविधा पासवर्ड और पिन के अलावा विशेष और बेहतर सुरक्षा देता है।

UPI में क्यों जरूरी है बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन?
UPI ट्राजैक्शन एडवांस की सुरक्षा के लिए पासवर्ड और पिन जैसे पुराने तरीकों के करण यूजर्स को हैकिंग और फिशिंग हमलों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सिक्योर ऑप्शन हो सकता है, जो आपकी सिक्योरिटी में एक और परत जोड़ता है और धोखाधड़ी और अनचाहे एक्सेस का जोखिम को भी काफी कम कर सकता है।

क्या है बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के फायदे?
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से आपका अकाउंट ज्यादा सिक्योर रहता है, क्योंकि हर व्यक्ति के लिए बायोमेट्रिक डेटा यूनिक होता है।
पासवर्ड की तरह इसे हैक या चुराया नहीं जा सकता है, जिससे स्कैमर्स इसको एक्सेस नहीं कर सकेंगे।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पासवर्ड या पिन को याद रखने और दर्ज करने जरूरत खत्म हो जाएगी ।
यूजर अपने बायोमेट्रिक डेटा, जैसे कि फिंगरप्रिंट या चेहरे के स्कैन का उपयोग करके जल्दी से इसे वेरिफाई कर सकेंगे।
इससे लॉगिन प्रक्रिया और आसान हो जाएगी और अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड को मैनेज और याद करने की समस्या दूर हो जाएगी।
इससे लोगों का डिजिटल ट्रांजैक्शन के प्रति भरोसा बढ़ेगा और ज्यादा लोग इस सुविधा से जुड़ेंगे।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से धोखाधड़ी और पहचान की चोरी जैसे जोखिम को भी कम किया जा सकता है। इसका कारण है कि स्कैमर्स यूजर की फेक आईडी का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

यूपीआई पेमेंट के साथ क्रेडिट फीचर भी आया लोगों को पसंद
डिजिटल पेमेंट के लिए एनपीसीआई द्वारा कई सुविधा लॉन्च की गई है। इनमे से एक क्रेडिट फीचर (Credit Feature) भी है। यूजर को यह फीचर भी काफी पसंद आ रहा है। एनपीसीआई के अधिकारी ने बताया कि महीने भर में 10000 करोड़ रुपये से ज्यादा का लेनदेन हुआ है। साल 2022 में एनपीसीआई ने यह फीचर लॉन्च किया है।

यूपीआई यूजर की संख्या में लगातार तेजी देखने को मिली है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (NPCI) के अधिकारी ने बताया कि यूपीआई के क्रेडिट फीचर (UPI Credit Feature) काफी पॉपुलर है। एक महीने में क्रेडिट फीचर के जरिये लगभग 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ है।

यूपीआई का क्रेडिट लाइन फीचर भी काफी पॉपुलर हो रहा है। संस्था के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक दिलीप अस्बे ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सबसे ज्यादा लेनदेन क्रेडिट कार्ड सुविधा से होता है। इसके अलावा यूपीआई पर प्री-सेंशन क्रेडिट लाइन (Pre-Sanction Credit Line Feature) में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। क्रेडिट लाइन के जरिये हर महीने में 200 करोड़ रुपये तक वितरित किए जा रहे हैं।

क्रेडिट कार्ड फीचर
नंबर 2022 में एनपीसीआई ने क्रेडिट फीचर (UPI Credit Feature) लॉन्च किया था। इस फीचर में यूजर अपने क्रेडिट कार्ड को यूपीआई ऐप्स से लिंक कर सकते हैं। इस लिंक के बाद पूरे महीने यूपीआई का भुगतान क्रेडिट कार्ड के जरिये होगा। अब लेंडर्स को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल रही है।

दिलीप अस्बे ने बताया कि यूपीआई पर प्री-सेंशन क्रेडिट लिमिट की सबसे ज्यादा सुविधा देने में आईसीआईसीआई बैंक सबसे आगे है। देश में लगभग आधा दर्जन बैंक अब ग्राहकों को यह सुविधा दे रहे हैं।

अभी जहां एक तरफ क्रेडिट कार्ड,पर्सनल लोन (Personal Loan) और अनसिक्योर लोन (Unsecure Loan) को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है। लेकिन, लोन लेने के लिए यूजर यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। जुलाई 2024 में यूपीआई के माध्यम से 466 मिलियन लेनदेन हुए