यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 23 Apr 2026 11:53:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यूनियन बैंक ऑफ इंडिया – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 प्रॉफिट में बढ़ोतरी और डिविडेंड की घोषणा के बावजूद लुढ़का यूनियन बैंक का शेयर https://livehalchal.com/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%a2%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%a1%e0%a4%bf/669977 Thu, 23 Apr 2026 11:53:10 +0000 https://livehalchal.com/?p=669977 सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India Q4 Results) का प्रॉफिट 2025-26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 6.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,316 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,985 करोड़ रुपये था। बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार …]]>

सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India Q4 Results) का प्रॉफिट 2025-26 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 6.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,316 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,985 करोड़ रुपये था। बैंक ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में शुद्ध ब्याज आय या मुख्य आय सालाना आधार पर 1.14 प्रतिशत घटकर 9,406 करोड़ रुपये रह गई।

कुल आय में आई गिरावट
कुल आय घटकर 31,851.15 करोड़ रुपये रह गई जो जनवरी-मार्च 2025 में 32,752.67 करोड़ रुपये थी। बैंक की एसेट क्वालिटी में हालांकि सुधार हुआ। ग्रॉस एनपीए (जीएनपीए) जनवरी-मार्च तिमाही में घटकर 2.82 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले 3.6 प्रतिशत थीं।

डिविडेंड का भी किया एलान
नतीजों के अलावा बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर पांच रुपये के लाभांश की सिफारिश की है। यह भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

शेयर में आई भारी गिरावट
प्रॉफिट में बढ़ोतरी और डिविडेंड के एलान के बावजूद आज यूनियन बैंक के शेयर में भारी गिरावट आई है। करीब ढाई बजे BSE पर इसका शेयर 8 फीसदी गिरकर 178.50 रुपये पर है। सुबह बैंक का शेयर 194 रुपये के पिछले क्लोजिंग भाव के मुकाबले 195 रुपये पर खुला था।

]]>
इस बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी खुशखबरी https://livehalchal.com/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d/562107 Sun, 02 Jun 2024 08:18:51 +0000 https://livehalchal.com/?p=562107 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो खुश हो जाइए। बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। जी हां, यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज की दरों को रिवाइज कर दिया है। अब ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी …]]>

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो खुश हो जाइए। बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दे दिया है। जी हां, यूनियन बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर ब्याज की दरों को रिवाइज कर दिया है।

अब ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (FD) पर पहले से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी पर नई ब्याज दरें 1 जून से लागू कर दी हैं।

7-45 दिन की एफडी पर ब्याज दर
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 7-45 दिन की एफडी पर ब्याज की नई दर 3.50 प्रतिशत हो गई है।

  • वहीं, 46-90 दिन की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज की दर 4.50 प्रतिशत होगी।
  • इसी तरह, 91-120 दिन की एफडी पर ब्याज की नई दर 4.80 प्रतिशत हो गई है।
  • 121-180 दिन की अवधि के लिए एफडी पर ब्याज की दर 4.90 प्रतिशत होगी।
  • लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 400 Days- 2 year, > 2 year -998 days, >1000 days – 3 Years, 3 years, > 3 Year -5 years, >5 Years – 10 Years अवधि के लिए ब्याज की दर 6.50 प्रतिशत होगी।
  • ग्राहक 999 दिन की एफडी करवाते हैं तो उन्हें 6.40 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जाएगा।
  • एक साल की एफडी करवाने पर ब्याज की दर 6.75 प्रतिशत होगी।

सबसे ज्यादा ब्याज दर कितनी होगी
यूनियन बैंक के ग्राहक 399 दिन की एफडी करवाते हैं तो उन्हें 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर किया जाएगा। एफडी पर नई ब्याज दर को लेकर ज्यादा जानकारी के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

]]>