यूक्रेनी संयंत्र – Live Halchal

रूस का यूक्रेनी संयंत्रों पर बड़ा हमला, 10 लाख लोग अंधेरे में
रूस ने गुरुवार को यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर इस महीने में दूसरी बार बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले के कारण यूक्रेन के मध्य, पश्चिम और दक्षिण भागों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण ठंड के मौसम में 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह रूसी हमला तब हुआ है जब शीत लहर का दौर करीब है। उस दौरान प्रभावित इलाकों का तापमान शून्य के करीब रहता है और उस समय घरों और कार्यालयों को गर्म रखने के लिए बिजली की जरूरत होती है।

रूस ने क्रूज मिसाइलों और क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया

यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष मार्च से यूक्रेन के बिजली संयंत्रों पर रूस का यह 11 वां बड़ा हमला था। इनसे यूक्रेन की आधी से ज्यादा विद्युत क्षमता नष्ट हो चुकी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि गुरुवार के हमले में रूस ने क्रूज मिसाइलों और क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया।

यूक्रेनी वायुसेना ने दावा किया है कि हमले के लिए आई रूस की 91 मिसाइलों में से 79 को और 35 ड्रोन को आकाश में ही नष्ट कर दिया गया। फरवरी 2022 से जारी युद्ध में इसी महीने अमेरिका और ब्रिटेन ने अपनी मिसाइलों से रूस के अंदरूनी हिस्सों में हमले की यूक्रेन को अनुमति दी है तो जवाब में रूस ने अपनी नई हाइपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल से हमला कर कड़े जवाब का संदेश दिया है, उसके हमले भी तेज हुए हैं।

यूक्रेन को परमाणु शस्त्र मिले तो पूरी शक्ति से हमला करेगा रूस

यूक्रेन को अगर परमाणु हथियार मिलते हैं तो रूस अपने पास उपलब्ध सभी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेगा। यह बात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में प्रेस कान्फ्रेंस में कही है। पुतिन की यह प्रतिक्रिया उस प्रश्न के उत्तर में आई है जिसमें उनसे न्यूयार्क टाइम्स में प्रकाशित उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया था जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन जनवरी में पद छोड़ने से पहले यूक्रेन को परमाणु हथियार दे सकते हैं।पुतिन ने कहा कि अगर हमसे लड़ रहा देश परमाणु शक्ति संपन्न बनता है तो हमें क्या करना चाहिए ? इसका जवाब स्पष्ट है। हम अपने पास उपलब्ध सभी विध्वंसकारी हथियारों का इस्तेमाल उसके खिलाफ करेंगे।

पुतिन ने कहा, हमारी नजर हर गतिविधि पर है। अगर कोई आधिकारिक रूप से परमाणु हथियार का हस्तांतरण करता है तो वह परमाणु अप्रसार संधि का उल्लंघन होगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन खुद परमाणु हथियार नहीं बना सकता है। हां, वह कुछ डर्टी बम तैयार कर सकता है जिनमें रेडियोएक्टिव तत्वों का इस्तेमाल हो सकता है। ऐसे बम विकिरण पैदा कर कुछ लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर यूक्रेन ने ऐसी हरकत की तो हम उसे समुचित जवाब देंगे।

विदित हो कि सोवियत संघ के विघटन के समय 1991 में यूक्रेन को भी परमाणु हथियार मिले थे लेकिन 1994 में उसने रूस, अमेरिका और ब्रिटेन से मिले सुरक्षा के आश्वासन के बाद उन्हें त्याग दिया था। एक प्रश्न के उत्तर में पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के साथ बिना शर्त शांति वार्ता शुरू करने के लिए रूस तैयार है लेकिन इसके लिए यूक्रेन को इच्छा प्रदर्शित करनी होगी।

कीव के महत्वपूर्ण भवनों को निशाना बना सकता है रूस

रूसी राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि रूस कीव के नीतियां बनाने वाले ठिकानों को निशाना बना सकता है। ये भवन पश्चिमी देशों के दिए एयर डिफेंस सिस्टम की सुरक्षा में भी हैं। लेकिन पुतिन ने कहा है कि रूस की नई ओर्शनिक हाइपरसोनिक मिसाइल को रोक पाने में कोई भी डिफेंस सिस्टम सक्षम नहीं है। इसलिए अमेरिका और ब्रिटेन की मिसाइलों के इस्तेमाल से लड़ाई के क्षेत्र को बढ़ाया न जाए।