यूएसए – Live Halchal

हरियाणा: तीखी मिर्च और मसालों से यूएसए में बैठे लोगों की जीभ को भी दिया स्वदेशी स्वाद
भिवानी: रेखा ने करीब दो साल पहले अपने घर पर ही मिर्च मसाले, अचार और गेहूं का दलिया और बाजरे की खिचड़ी तैयार करना शुरू किया था। उसके मसाले और खिचड़ी के स्वाद की महक देश के कोने-कोने तक पहुंच गई।

घर पर मसाले और अचार के साथ मोटे अनाज के दलिया तैयार करने वाली महिला आज मसाला उत्पादन के क्षेत्र में बड़े कारोबारियों को भी सीधी टक्कर देने की हिम्मत रखती है। भिवानी जिले के कस्बा बहल की रेखा रानी मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ के गांव हरिपुरा की रहने वाली है। आज रेखा रानी न केवल अपना कारोबार चला रही हैं, बल्कि यूएसए में बैठे लोगों को भी तीखी मिर्च और मसालों का स्वदेशी स्वाद चखा खूब नाम कमा रही हैं।

शादी के बाद बहल में अपनी ससुराल आने के बाद उसके मन घर के अंदर मसाले पीसने की ललक ने उसे लाखों का कारोबारी बना डाला। रेखा के कारोबार से आसपास के गांवों में महिलाएं भी खुद के मसालों की दुकानें खोल रही हैं, जिसकी वजह से उन महिलाओं के परिवार को भी सबल मिल रहा है। बहल निवासी 32 वर्षीय रेखा रानी का कहना है कि उसके पति संदीप तिवारी प्राइवेट संस्था में बतौर अध्यापक हैं। उसकी आठ साल की एक बेटी इशिका तिवारी है।

रेखा ने करीब दो साल पहले अपने घर पर ही मिर्च मसाले, अचार और गेहूं का दलिया और बाजरे की खिचड़ी तैयार करना शुरू किया था। उसके मसाले और खिचड़ी के स्वाद की महक देश के कोने-कोने तक पहुंच गई। रेखा ने स्वावलंबन और स्वरोजगार की ऐसी रेखा खींची की, पारिवारिक आर्थिक समस्याएं भी उसके आगे छोटी पड़ गई और सैकड़ों महिलाओं के दुख-दर्द और आर्थिक तकलीफें भी सब चक्की में पीस गई। रेखा के मसाले और अचार के अलावा बाजरे की तैयार खिचड़ी जिसे उबालकर और फिर सुखाकर तैयार किया जाता है। उसका स्वाद गजब है। इसकी डिमांड राजस्थान के झुंझुनू, चेन्नई, मद्रास, दिल्ली, गुरुग्राम और यूएसए तक है।

दरअसल, रेखा राजस्थान के किसानों से ही जीरा, मिर्च, धनिया और हल्दी खरीदकर लाती है। इसे वे खुद ही तैयार करते हैं। एक माह पहले ही प्रधानमंत्री मुद्रा लोन से दस लाख का ऋण लेकर रेखा ने बहल में खुद का कारोबार खड़ा किया है। क्योंकि उसके मसाले और खिचड़ी की डिमांड ही इतनी थी कि जिसे पूरा करने के लिए फैक्टरी लगाना जरूरी हो गया था। रेखा से गांव सुरपुरा, गोकुलपुरा, बिधनोई सहित आसपास के इलाके की महिलाएं भी मसाले लेकर खुद की दुकानें खोलकर कारोबार कर रही हैं।

सामान्य नहीं है रेखा की बाजरे की खिचड़ी
आम तौर पर दुकान से खरीदकर लाया दलिया और खिचड़ी बनाते समय वह इकट्ठा और ठोस हो जाता है, जिसका स्वाद भी कायम नहीं रहता। ऐसे में रेखा बाजरे को पहले उबालकर उससे खिचड़ी एक खास रेसिपी से तैयार करती है। इसके बाद उसे घर ले जाकर कुकर में तैयार करने पर वह इतनी मुलायम और स्वाद में बेमिसाल होती है कि खाने वाला उसे फिर खाने की चाह रखता है।

रेखा का कहना है कि वे पॉलिश की दालों के अलावा सामान्य दालों का इस्तेमाल करते हैं। मिर्च के अचार की डिमांड भी काफी बनी रहती है। उनके उत्पाद लंबे अर्से तक रखने पर भी खराब नहीं होते हैं। रेखा ने आरडीएम के नाम से खुद का ब्रांड भी बनाया है। दस लाख के लोन में उसे साढ़े तीन लाख की सब्सिडी मिली है। जिसके बाद उसने दो बड़े हॉल किराये पर लेकर उसके अंदर साढ़े छह लाख की मशीनें भी लगाई हैं और करीब 13 से अधिक महिलाओं को भी रोजगार दिया है।

यूएसए: अमेरिका द्वारा कानाडा को दिया गया झटका!
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात में जी20 सम्मेलन से क्या हासिल हुआ, भारत-मध्य पूर्व के बीच बनाए जाने वाले आर्थिक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर बात हुई।
गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बात हुई लेकिन अमेरिका ने कनाडा को झटका देते हुए निज्जर हत्याकांड पर एस जयशंकर से कोई बात नहीं की। बता दें कि कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने अमेरिका से अपील की है कि विदेश मंत्रियों की मुलाकात में अमेरिका निज्जर हत्याकांड का मुद्दा उठाए लेकिन अब अमेरिका ने साफ कहा है कि जयशंकर और एंटनी ब्लिंकेन की मुलाकात में भारत-कनाडा विवाद पर कोई बात नहीं हुई।

जयशंकर-ब्लिंकेन के बीच नहीं हुई कनाडा विवाद पर बात
अमेरिका के विदेश विभाग ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्री और अमेरिकी विदेश मंत्री के बीच हुई मुलाकात में जी20 सम्मेलन से क्या हासिल हुआ, भारत-मध्य पूर्व के बीच बनाए जाने वाले आर्थिक कॉरिडोर जैसे मुद्दों पर बात हुई। मीडिया से बात करते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जी20 सम्मेलन में अमेरिका के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि दोनों के बीच अच्छी बातचीत हुई, जिनमें जी20 सम्मेलन और संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर मुद्दों पर भी बात हुई। मीडिया को दोनों नेताओं से सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी गई। कनाडा विवाद पर दोनों पक्षों ने चुप्पी साधे रखी।

जयशंकर और एंटनी ब्लिंकेन की मुलाकात

भारत-कनाडा के बीच तनाव
बता दें कि बीती जून में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्याकांड के पीछे भारतीय एजेंट्स का हाथ होने की आशंका जाहिर की थी और कहा था कि उनके पास इसकी खुफिया सूचना है। हालांकि भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया। भारत ने कनाडा से खुफिया सूचना साझा करने और सबूत देने को कहा है लेकिन अभी तक कनाडा की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस विवाद के चलते दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई है।

कनाडा को लगा झटका!
हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा को मॉन्ट्रियल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्होंने अमेरिका से अपील की है कि जब एंटनी ब्लिंकेन भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से मुलाकात करें तो वह निज्जर हत्याकांड का मामला भी उनके सामने उठाए। हालांकि अब दोनों नेताओं की बैठक के बाद जो खबर सामने आई है कि उससे कनाडा को झटका लगना लाजमी है।