युवक ने भाभी की बहन से किया रेप – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Mon, 05 Oct 2020 09:25:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg युवक ने भाभी की बहन से किया रेप – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 बिहार में रिश्तो का हुआ खून युवक ने भाभी की बहन से किया रेप https://livehalchal.com/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8b-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%96%e0%a5%82/379733 Mon, 05 Oct 2020 09:25:49 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=379733 बिहार के आरा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना हुई. बहन के देवर ने युवती से प्यार का नाटक किया. इसके बाद उसे शादी का झांसा दिया. युवती का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ …]]>

बिहार के आरा में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना हुई. बहन के देवर ने युवती से प्यार का नाटक किया. इसके बाद उसे शादी का झांसा दिया. युवती का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

ये मामला चरपोखरी थाना क्षेत्र के ठेंगवा गांव का है. यहां की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की बड़ी बहन का विवाह पांच साल पहले रोहतास जिले के दावध थाना क्षेत्र के गांव बभनौल निवासी युवक के साथ हुआ था. बताया गया है कि शादी के बाद बहन का देवर राहुल उनके घर अक्सर आया जाया करता था.

बहन के देवर से युवती की नजदीकियां बढ़ गईं. उसने प्यार का नाटक कर युवती को शादी का झांसा दिया. इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म कर डाला. युवती का आरोप है कि इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर ली.

जब पीड़ित युवती ने शादी करने के लिए कहा, तो आरोपी युवक मुकर गया और उसकी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा. इसके बाद युवती ने आपबीती परिजनों को बताई.

युवती के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने के बाद परिजनों के होश उड़ गए. उन्होंने बदनामी के डर से पहले आरोपी युवक के घरवालों से बात कर, शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी के परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया. इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की.

पीड़ित युवती की शिकायत पर चरपोखरी थाना पुलिस ने आरोपी राहुल के ​खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है. जिसके बाद पुलिस ने राहुल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उधर पुलिस ने पीड़ित युवती मेडिकल टेस्ट कराया है.

]]>