युद्धविराम – Live Halchal

इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम के क्या कारण?
इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लेबनान में युद्धविराम पर सहमति बनने को अब गाजा और हमास के लिए अहम माना जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह गाजा में सीजफायर लागू करवाने में अहम कदम साबित हो सकता है।

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच बीते करीब दो महीने से जारी जंग में हजारों लोगों की जान जाने के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम पर सहमति बन गई। इसे लेकर फिलहाल शर्तों का खुलासा नहीं किया गया है, हालांकि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वह कारण बताए हैं, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में युद्धविराम को लेकर सहमति बनी है।

क्या रहे इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम के कारण?

बेंजामिन नेतन्याहू ने इस समय युद्ध विराम करने के तीन कारण बताए। उन्होंने कहा कि पहला कारण ईरानी खतरे पर ध्यान केंद्रित करना है, और मैं उस पर विस्तार से नहीं बताऊंगा।

दूसरा कारण हमारे बलों को राहत देना और स्टॉक को फिर से भरना है। मैं खुले तौर पर कहता हूं, हथियारों और युद्ध सामग्री की डिलीवरी में बड़ी देरी हुई है। ये देरी जल्द ही हल हो जाएगी। हमें उन्नत हथियारों की आपूर्ति मिलेगी जो हमारे सैनिकों को सुरक्षित रखेगी और हमें अपने मिशन को पूरा करने के लिए अधिक स्ट्राइक फोर्स देगी। इसके अलावा, युद्ध विराम करने का तीसरा कारण मोर्चों को अलग करना और हमास को अलग-थलग करना है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध के दूसरे दिन से, हमास अपने पक्ष में लड़ने के लिए हिजबुल्ला पर भरोसा कर रहा था। हिजबुल्ला के बाहर होने के बाद अब हमास अकेला रह गया है। हम हमास पर अपना दबाव बढ़ाएंगे और इससे हमें अपने बंधकों को रिहा करने के हमारे मिशन में मदद मिलेगी।

लेबनान के लिए समझौते के क्या मायने?

पिछले साल 7 अक्तूबर को इस्राइल में घातक हमला हुआ था जिसके बाद पश्चिमी एशिया में तनाव फैल गया। यह संघर्ष बाद में कई मोर्चों पर शुरू हो गया जिसमें इस्राइल और लेबनान में मौजूद गुट हिजबुल्ला भी आपस में भिड़ गए। इस्राइल और हिजबुल्ला की खूनी जंग में लेबनान में 3750 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10 लाख से अधिक लोगों को अपने घरों से बेघर होना पड़ा है।

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्ध विराम से क्षेत्रीय तनाव में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है, जिसके कारण इस्राइल और ईरान के बीच सीधे युद्ध की आशंका भी बढ़ गई थी। इस्राइल के हमलों के चलते लेबनान में एक चौथाई आबादी विस्थापित हो गई है और देश के कुछ हिस्से, विशेष रूप से दक्षिणी लेबनान और राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाकों में, नष्ट हो गए हैं। ऐसे में युद्धविराम के बाद लेबनान में सामान्य स्थिति लौटने में मदद मिलेगी।

गाजा और हमास के लिए समझौते के क्या मायने?

इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच लेबनान में युद्धविराम पर सहमति बनने को अब गाजा और हमास के लिए अहम माना जा रहा है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यह गाजा में सीजफायर लागू करवाने में अहम कदम साबित हो सकता है। इसके जरिए हमास की तरफ से बंधक बनाए गए इस्राइली लोगों को वापस लाने पर चर्चा मजबूत ढंग से हो सकेगी। नेतन्याहू ने खुद कहा है कि इस समझौते से हमास गाजा में अलग-थलग पड़ जाएगा और बंधक समझौते की संभावना बढ़ जाएगी।

इसकी एक वजह यह है कि फलस्तीन के संगठन- हमास को यह अहसास हो गया होगा कि अब तक उसे इस्राइल के खिलाफ समर्थन दे रहा हिजबुल्ला संगठन इस संघर्ष से पीछे हट गया है और ऐसे में वह गाजा की लड़ाई में अकेला हो गया है। इससे हमास को यह भी पता चल जाएगा कि अब गाजा में उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आएगा। यह जमीनी जंग में एक बड़ा बदलाव है। अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर पहले हमास को लगता था कि गाजा में उसकी जंग को बड़े स्तर पर समर्थन था तो आज उसे समझ आ जाएगा कि अब ऐसा कुछ भी नहीं रहा |

गाजा में युद्धविराम को लेकर इजरायल-हमास के बीच खींचतान जारी
गाजा में युद्धविराम को लेकर इजरायल और हमास के बीच खींचतान जारी है। इजरायल जहां अपने 129 बंधकों की रिहाई चाहता है और बदले में फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और अस्थायी युद्धविराम की बात कह रहा है वहीं हमास गाजा में स्थायी युद्धविराम से कम पर तैयार नहीं है। बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए इजरायली सेना ने रफाह को घेर रखा है।

गाजा में युद्धविराम को लेकर इजरायल और हमास के बीच खींचतान जारी है। इजरायल जहां अपने 129 बंधकों की रिहाई चाहता है और बदले में फलस्तीनी कैदियों की रिहाई और अस्थायी युद्धविराम की बात कह रहा है, वहीं हमास गाजा में स्थायी युद्धविराम से कम पर तैयार नहीं है।

इजरायली सेना ने रफाह को घेर रखा है

बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए इजरायली सेना ने रफाह को घेर रखा है, जहां करीब 14 लाख शरणार्थी हैं। इजरायल ने चेतावनी दी है कि लाचार 33 बंधकों की जल्द रिहाई न हुई तो वह रफाह में जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू कर देगा। इस कार्रवाई में बड़े पैमाने पर खूनखराबा होने की आशंका है।

तुर्किये ने इजरायल के साथ सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया

गाजा पट्टी में इजरायली सेना के हमले गुरुवार को भी जारी रहे। इन हमलों में कई लोग मारे गए जिन्हें मिलाकर अभी तक मारे गए कुल लोगों की संख्या 34,596 हो गई है। इस बीच कोलंबिया ने गाजा में निर्दोष फलस्तीनियों के मारे जाने के विरोध में इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़ लिए हैं। जबकि तुर्किये ने इजरायल के साथ सभी तरह का व्यापार बंद कर दिया है।

युद्धविराम पर आज फिर शुरू हो सकती है वार्ता
गाजा में भुखमरी के आसन्न खतरे के बीच इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम पर रविवार से फिर वार्ता शुरू करने के संकेत दिए हैं। कतर में मौजूद इजरायली खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड बर्निया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्त्र के अधिकारियों से मुलाकात के बाद इस आशय के संकेत दिए। गाजा में खाद्य सामग्री न पहुंचने के कारण संयुक्त राष्ट्र ने वहां पर भुखमरी की आशंका जताई है।

गाजा में भुखमरी के आसन्न खतरे के बीच इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम पर रविवार से फिर वार्ता शुरू करने के संकेत दिए हैं। कतर में मौजूद इजरायली खुफिया एजेंसी के प्रमुख डेविड बर्निया ने कतर के प्रधानमंत्री और मिस्त्र के अधिकारियों से मुलाकात के बाद इस आशय के संकेत दिए।

गाजा में खाद्य सामग्री न पहुंचने के कारण संयुक्त राष्ट्र ने वहां पर भुखमरी की आशंका जताई है। इस बीच अमेरिका और जॉर्डन ने शनिवार को संयुक्त प्रयास से सी-130 विमानों से गाजा में खाद्य सामग्री गिराई। हमास की गाजा में स्थायी युद्धविराम की मांग के चलते टूटी युद्धविराम पर वार्ता को फिर से शुरू करने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री रविवार प्रात: वार कैबिनेट में चर्चा कर सकते हैं।

मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर, मिस्त्र और अमेरिका

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे कतर, मिस्त्र और अमेरिका को हमास के साथ पुन: वार्ता शुरू करने के निर्णय की जानकारी दी जाएगी। इस बीच गाजा में जारी युद्ध में इजरायली सेना ने ताजा कार्रवाई में हमास के 15 लड़ाकों को मारने का दावा किया है।

गाजा में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 31,553 हुई

इस प्रकार से गाजा में अभी तक के युद्ध में मारे जाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 31,553 हो गई है। इजरायली सुरक्षा बलों ने वेस्ट बैंक में शनिवार को भी एक युवक को मारा है। इसके अतिरिक्त लेबनान में इजरायल के हवाई हमले में हमास के दो नेता मारे गए हैं।

गाजा में युद्धविराम के लिए लॉस एंजिलिस में प्रदर्शन
2024 के ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से कुछ घंटे पहले फलस्तीन के समर्थन में जुलूस निकालकर गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई। इस प्रदर्शन में समारोह के कुछ आयोजक कलाकार फिल्म निर्माण क्षेत्र के कर्मचारी और राइटर्स अंगेस्ट द वॉर ऑन गाजा के सदस्य शामिल हुए। कई प्रदर्शनकारियों ने गाजा में नरसंहार के दौरान कोई पुरस्कार वितरण न किए जाने की भी मांग की।

2024 के ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से कुछ घंटे पहले फलस्तीन के समर्थन में जुलूस निकालकर गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की गई। इस प्रदर्शन में समारोह के कुछ आयोजक, कलाकार, फिल्म निर्माण क्षेत्र के कर्मचारी और राइटर्स अंगेस्ट द वॉर ऑन गाजा के सदस्य शामिल हुए।

कई प्रदर्शनकारियों ने गाजा में नरसंहार के दौरान कोई पुरस्कार वितरण न किए जाने की भी मांग की। इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारी समारोह स्थल में न घुस पाएं या आयोजन बाधित न करें, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

गाजा में रमजान के महीने में युद्धविराम की कोशिश
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में की गई सैन्य कार्रवाई में अब तक कम-से-कम 13 हजार आतंकवादी मारे गए हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इजरायल की कार्रवाई में अब तक लगभग 31 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार इजरायल युद्धविराम के लिए मध्यस्थों का पूरा सहयोग कर रहा है।

गाजा में रमजान के महीने में युद्धविराम के लिए मध्यस्थ एक बार फिर संभावना तलाश रहे हैं और हमास से बात कर रहे हैं। यह जानकारी इजरायल ने दी है। इस सिलसिले में इजरायली खुफिया संगठन मोसाद के प्रमुख डेविड बर्निया ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के निदेशक विलियम ब‌र्न्स से मुलाकात की है।

गाजा में 13 हजार आतंकवादी मारे गए

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में की गई सैन्य कार्रवाई में अब तक कम-से-कम 13 हजार आतंकवादी मारे गए हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इजरायल की कार्रवाई में अब तक लगभग 31 हजार लोग मारे जा चुके हैं। इजरायली प्रधानमंत्री के कार्यालय के अनुसार इजरायल युद्धविराम के लिए मध्यस्थों का पूरा सहयोग कर रहा है।

130 बंधक नागरिकों की रिहाई की कोशिश जारी

समझौते के लिए असहमतियों को बिंदुवार सुलझाया जा रहा है। हमास के सूत्रों के अनुसार युद्धविराम पर वार्ता के लिए संगठन इस सप्ताह के अंत में अपना प्रतिनिधिमंडल काहिरा भेजेगा। इजरायल अपने 130 बंधक नागरिकों की रिहाई के लिए अस्थायी युद्धविराम पर तैयार है। इन बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। विदित हो कि नवंबर 2023 में हुए एक सप्ताह के युद्धविराम में हमास ने 105 इजरायली बंधक रिहा किए थे। इसके बदले में तीन गुना फलस्तीनी कैदी इजरायली जेलों से रिहा किए गए थे।

हिजबुल्ला ने इजरायल पर दागे 35 राकेट

लेबनान के सशस्त्र संगठन हिजबुल्ला ने रविवार को इजरायल के उत्तरी भाग में 35 राकेट दागे। इन हमलों से कुछ भवनों को नुकसान हुआ है लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसे लेबनान पर इजरायल के शनिवार के हवाई हमले का जवाब माना जा रहा है। शनिवार को इजरायल के हमले में दक्षिणी लेबनान में एक परिवार के पांच सदस्य मारे गए थे और नौ घायल हुए थे।

गाजा व वेस्ट बैंक में रमजान की तैयारी

गाजा और वेस्ट बैंक में दुख और अभावों के बीच रमजान के महीने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। गाजा में युद्धविराम की अनिश्चितता के बीच तैयारियां हो रही हैं तो वेस्ट बैंक में इजरायली सुरक्षा बलों के साए में धार्मिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। यरुशलम के पुराने शहर की गलियों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। वहां पर प्रतिदिन दसियों हजार लोग अल अक्सा मस्जिद में नमाज के लिए जाने की कोशिश करेंगे लेकिन प्रतिबंधों का पालन करते हुए इजरायली बल उनमें से ज्यादातर को रोकने की कोशिश करेंगे।

क्रेमलिन गाजा में युद्धविराम की कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तैयार
क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि वह इजरायली बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्धविराम के लिए किसी भी कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तैयार है। क्रेमलिन ने कहा, “हम किसी भी कार्रवाई का समर्थन करने के लिए तैयार हैं, जिससे बंधकों की रिहाई और युद्धविराम हो सके।”

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, “लेकिन हमारा मानना है कि कार्रवाई रचनात्मक होनी चाहिए, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून और पहले से अपनाई गई सुरक्षा के ढांचे के भीतर समस्या का व्यापक समाधान करना हो।” पेसकोव इजराइल और हमास के साथ अमेरिकी वार्ता पर टिप्पणी कर रहे थे।

गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर सहमति को लेकर पेरिस में वार्ता
गाजा से 136 बंधकों की रिहाई और युद्धविराम पर सहमति के लिए पेरिस में हाई लेवर वार्ता हुई। बंद कमरे में हुई बैठक में सीआईए प्रमुख विलियम ब‌र्न्स मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया शिन बेट प्रमुख रोनेन बार कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अल-थानी और मिस्त्र की खुफिया सेवाओं के प्रमुख अब्बास कामेल शामिल है। हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जल्द ही समझौता हो सकता है।

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम ले रहा है। दोनों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 26 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा से 136 बंधकों की रिहाई और युद्धविराम पर सहमति के लिए पेरिस में हाई लेवर वार्ता हुई।

बंद कमरे में हुई बैठक

समाचार एजेंसी द यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बंद कमरे में हुई बैठक में सीआईए प्रमुख विलियम ब‌र्न्स, मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया, शिन बेट प्रमुख रोनेन बार, कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अल-थानी और मिस्त्र की खुफिया सेवाओं के प्रमुख अब्बास कामेल शामिल है।

दो माह के लिए रुक सकता है सैन्य अभियान

हाल की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि जल्द ही समझौता हो सकता है। इसके तहत इजरायल गाजा में हमास के खिलाफ सैन्य अभियान को दो महीने के लिए रोक देगा। इसके बदले में 100 से अधिक बंधकों की रिहाई होगी।

बंधकों की रिहाई दो या तीन चरणों में होगी। पहले चरण में महिलाओं, बुजुर्गों और घायल बंधकों को रिहा करने की अनुमति के लिए इजरायल की ओर से लड़ाई बंद कर दी जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में इजरायली सैनिकों और नागरिकों को रिहा किया जाएगा।

मोसाद प्रमुख ने की कतर की कई यात्राएं

रिपोर्टों से पता चलता है कि मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने 7 अक्टूबर के बाद से कतर की कई यात्राएं की हैं, जिसमें 16 दिसंबर को ओस्लो में एक बैठक भी शामिल है। हालांकि, बाद में बताया गया कि यह बैठक पेरिस में हुई थी। फ्रांस की राजधानी में वार्ता के लिए ठहरने की अवधि अभी निर्धारित नहीं की गई है। इजरायल से आई टीम का उद्देश्य हमास पर अतिरिक्त दबाव डालने का है।

हमास और इजरायल के बीच युद्धविराम पर बातचीत
खान यूनिस में चल रही भीषण लड़ाई के बीच इजरायल और हमास के बीच 30 दिन के युद्धविराम को लेकर बातचीत में प्रगति हुई है। इस दौरान इजरायली बंधकों के बदले में फलस्तीनी कैदी भी रिहा किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गाजा में ज्यादा राहत सामग्री की आपूर्ति भी सुनिश्चित की जाएगी। इजरायल और हमास के बीच वार्ता में इस बार भी कतर, मिस्र और अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं।

गाजा में फलस्तीनियों की सरकार गठन करने की कोशिश

इजरायल सरकार के प्रवक्ता ईलोन लेवी ने कहा है कि हमास सत्ता में रहे और बंधक गाजा में रहें, इस पर कभी समझौता नहीं हो सकता है। इस बीच अमेरिका युद्ध के बाद की स्थितियों की तैयारी में जुटा हुआ है। अमेरिका की कोशिश है कि हमास को अलग रखते हुए गाजा में फलस्तीनियों की सरकार का गठन हो जाए।

इसके लिए वेस्ट बैंक में कार्यरत फलस्तीनी प्राधिकार को तैयार किया जा रहा है। वहां के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ अमेरिका की कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। लेकिन हमास ने साफ कर दिया है कि गाजा पट्टी के भविष्य का फैसला अमेरिका नहीं, गाजा के स्वतंत्र लोग करेंगे। यही लोग जनादेश सुनाएंगे।

राहत सामाग्री की आपूर्ति के लिए युद्धविराम जरूरी

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जान किर्बी ने कहा है कि अमेरिका बंधकों की रिहाई और राहत सामग्री की समुचित आपूर्ति के लिए युद्धविराम चाहता है। युद्धविराम पर कतर और मिस्त्र ने फिलहाल कुछ कहने से इन्कार कर दिया है। गाजा में 110 दिनों की लड़ाई में इजरायली सेना मध्य गाजा और खान यूनिस शहर पर नियंत्रण नहीं कर पाई है। बीते कई हफ्तों से इन दोनों स्थानों पर भीषण लड़ाई चल रही है। इन्हीं स्थानों पर इजरायली सेना को बीते दो दिनों में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

इससे बौखलाई इजरायली सेना ने बुधवार को गाजा में बड़े हमले किए। इन हमलों में 210 लोग मारे गए हैं जबकि 386 घायल हुए हैं। इन्हें मिलाकर गाजा में सात अक्टूबर के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,700 हो गई है। इस बीच इजरायली सेना ने खान यूनिस में संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय को खाली करने के लिए कहा है।

खान यूनिस में उलझी इजरायली सेना

खान यूनिस में इजरायली सेना फलस्तीनी लड़ाकों से लड़ाई में उलझ गई है। वहां पर हमास के साथ ही इस्लामिक जिहाद ग्रुप के सैकड़ों लड़ाके इजरायली सैनिकों से गुरिल्ला लड़ाई लड़ रहे हैं। इस्लामिक जिहाद के अनुसार उसके लड़ाके शहर में तीन स्थानों पर इजरायली सैनिकों को उलझाए हुए हैं। ये लड़ाके इजरायली सेना को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार-मंगलवार को दो दर्जन से ज्यादा इजरायली सैनिक मारे गए हैं।