युद्धविराम प्रस्ताव – Live Halchal

इजरायल ने मंजूर किया युद्धविराम प्रस्ताव, ब्लिंकन बोले- हमास भी इसे स्वीकारे
इजरायल ने बंधक डील मामले में अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि अमेरिकी प्रस्ताव पर हमास ने प्रतिक्रिया नहीं दी है। इजरायल के बाद ब्लिंकन मिस्र और कतर भी जाएंगे। ब्लिंकन ने चेतावनी भी दी कि इजरायल और हमास के बीच बंधकों की रिहाई के लिए शायद यह आखिरी मौका होगा। बता दें कि अमेरिका को मौजूदा वार्ता से काफी उम्मीदें हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद कहा कि इजरायल ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हमास से भी ऐसा करने का आह्वान किया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रस्ताव के मसौदे में हमास द्वारा बताई गई चिंताओं का समाधान किया गया है या नहीं।

वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदें
ब्लिंकन आगे की बातचीत के लिए मिस्त्र और कतर जाएंगे। तीनों मध्यस्थ गाजा में युद्ध को समाप्त करने की कोशिश में लगे हैं। ताजा दौर की वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदें हैं। दोहा में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन वार्ता चली, अब आगे की वार्ता काहिरा में अगले हफ्ते शुरू होगी। मध्यस्थों ने वार्ता को सही दिशा में बताया है। हालांकि, हमास ने दोहा वार्ता के ताजा प्रस्ताव में इजरायल की शर्तों को मानने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की है।

यह आखिरी मौका: ब्लिंकन
वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया की अपनी नौवीं यात्रा पर रविवार को इजरायल पहुंच गए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल और हमास के पास संभवत: यह अंतिम मौका है।

इजरायली राष्ट्रपति का बड़ा आरोप
गाजा युद्धविराम वार्ता को उसके अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है। विदेश मंत्री ब्लिंकन मंगलवार को काहिरा रवाना हो जाएंगे। ब्लिंकन ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की। हर्जोग ने ब्लिंकन से बातचीत की शुरुआत हमास पर यह आरोप लगाते हुए की कि वह बंधकों की रिहाई में आनकानी कर वार्ता को विफल बनाने की कोशिश कर रहा है।

हर्जोग ने वार्ता में सहयोग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही मिस्त्र और कतर की भी प्रशंसा की। वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि यह युद्ध का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

तेल अवीव में हमास ने किया विस्फोट, एक की मौत
युद्धविराम वार्ता के बीच इजरायल के तेल अवीव में रविवार रात एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है। इस विस्फोट की जिम्मेदारी हमास और इस्लामिक जिहाद ने ली है। इजरायली पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसी तरह इजरायली सेना ने कहा है कि सोमवार को लेबनान की सीमा से सटे उत्तरी इजरायल में हुए हमले में उसके एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल है।

गाजा में युद्धविराम प्रस्ताव को UN की मंजूरी
गाजा में आठ महीने से जारी युद्ध के रुकने के आसार बढ़ गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम योजना का समर्थन करने वाले अपने पहले प्रस्ताव को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। हमास ने मंगलवार को कहा कि वह यूएन के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने को तैयार है।

UN के प्रस्ताव को स्वीकार करने को हमास तैयार

हमास ने मंगलवार को कहा कि वह यूएन के इस प्रस्ताव को स्वीकार करने को तैयार है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि हमास के रुख से युद्धविराम को लेकर उम्मीदें जगी हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा घोषित अमेरिका प्रायोजित प्रस्ताव की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मंजूरी का अमेरिका ने स्वागत किया है। उसका कहना है कि इसे इजरायल भी स्वीकार कर लेगा।

बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम की योजना

यूएन द्वारा मंजूर किए गए युद्धविराम प्रस्ताव में हमास द्वारा बंधकों की रिहाई के बदले युद्धविराम की योजना है। प्रस्ताव में चरमपंथी फलस्तीनी समूह हमास और इजरायल से तीन चरण की योजना को बिना शर्त और देरी के स्वीकार करने का आह्वान किया गया है। यूएन के भारी बहुमत के इस प्रस्ताव से दोनों पक्षों पर दबाव बढ़ गया है।

हमास को खत्म करने के लिए इजरायल प्रतिबद्ध

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन सोमवार को इजरायल में थे। उन्होंने पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार करने का अनुरोध किया और कहा कि इससे हमास पर भी अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ेगा। हालांकि, उस समय नेतन्याहू ने समझौते पर संदेह जताते हुए कहा कि इजरायल हमास को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमास ने कहा कि वह प्रस्ताव को अपनाने का स्वागत करता है और इजरायल पर दबाव डालने के लिए मध्यस्थों के साथ काम करने को तैयार है।

इस बीच, यूएन मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि हमास के कब्जे से चार बंधकों की रिहाई को लेकर की गई इजरायल की कार्रवाई में नागरिकों की मौत को युद्ध अपराध माना जा सकता है।

वार्ता जारी, अगले दो दिन में बन सकती है सहमति- ब्लिंकन

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने तेल अवीव में कहा कि युद्धविराम को लेकर मंगलवार को भी वार्ता जारी रही। उम्मीद है कि अगले दो दिनों में इस पर सहमति बन जाएगी। ब्लिंकन की अरब देशों की मौजूदा यात्रा से पहले दोनों पक्ष अपने कड़े रुख को छोड़ने को तैयार नहीं थे, लेकिन मंगलवार को हमास के वरिष्ठ नेता सामी अबू जुहरी ने कहा कि वह समझौता प्रस्ताव को स्वीकार करने को तैयार हैं, और विस्तृत योजना पर चर्चा को तैयार हैं। अब यह अमेरिका पर निर्भर है कि वह सुनिश्चित करे कि इजरायल भी इसका पालन करेगा। उन्होंने कहा कि बंधकों के बदले फलस्तीन कैदियों को छोड़ने और गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी का फार्मूला स्वीकार करता है।

वेस्ट बैंक में हमास कमांडर समेत चार लड़ाकों की मौत

युद्धविराम की कोशिशों के बीच गाजा में संघर्ष जारी हैं। हमास ने कहा है वेस्ट बैंक के रामल्ला में इजरायली सेना से संघर्ष में हमास कमांडर जबेर आब्दो की तीन लड़ाकों के साथ मौत हो गई है। वहीं, इजरायल ने कहा है कि रफाह में छिपे हमास लड़ाकों की तलाश के दौरान इमरात में विस्फोट से उसके चार सैनिकों की जान गई है।

उधर, हिजबुल्ला ने उत्तरी इजरायल को निशाना बनाकर दर्जनों राकेट दागे हैं। इजरायली सेना ने मंगलवार को पुष्टि की है कि लेबनान की ओर से 50 मिसाइल दागे गए। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष सात अक्टूबर को इजरायल पर हमास के हमले के जवाब में गाजा में जारी लड़ाई में 37,164 फलस्तीनियों की जान जा चुकी है, जबकि 84,832 घायल हैं। इसके अलावा 1200 से अधिक इजरायली नागरिकों की जान गई है।

गाजा में बाइडन के युद्धविराम प्रस्तावका समर्थन करे सुरक्षा परिषद
गाजा में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की कोशिशें तेज हो गई हैं। अमेरिका ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से अनुरोध किया कि वह गाजा में तीन चरण के स्थायी युद्धविराम के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रस्ताव का समर्थन करे। यूएन में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए परिषद के 14 अन्य सदस्यों को एक मसौदा प्रस्ताव भेजा।

कहा, बाइडन का उद्देश्य गाजा में आठ महीने से चल रहे युद्ध का अंत करना और सभी बंधकों की रिहाई है। इससे गाजा में पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी जा सकेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 31 मई को समझौता प्रस्ताव जारी कर हमास से इसे बिना देरी और बिना शर्त स्वीकार करने की अपील की थी। हमास ने कहा था कि वह इसे सकारात्मक रूप से लेगा।

इस प्रस्ताव में इजरायल द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करने की बात शामिल नहीं है। बाइडन द्वारा घोषित समझौता प्रस्ताव में हमास द्वारा सभी बंधकों को छोड़ने के बदले स्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव है। इस प्रस्ताव के बाद इजरायल सरकार में शामिल उग्रराष्ट्रवादी दलों ने धमकी दी थी कि अगर नेतन्याहू ने बाइडन के प्रस्ताव को स्वीकार किया तो वह सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे।

वहीं, नेतन्याहू ने संसद की विदेश एवं रक्षा मामलों की समिति के समक्ष समझौता प्रस्ताव को लेकर बात की लेकिन विस्तार से नहीं बताया। इस बीच, इजरायल ने हमास के कब्जे में चार और बंधकों की मौत की घोषणा की है। माना जा रहा है कि हमास के कब्जे में अब 80 जीवित बंधक और 43 मृतकों के अवशेष हैं।

हमास का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अमेरिका समर्थित समझौते पर बातचीत के लिए मिस्त्र की राजधानी काहिरा पहुंच गया है। इजरायल पहले चरण में बंधकों की रिहाई के बदले फलस्तीनी कैदियों को छोड़ने को राजी है। पिछले साल सात अक्टूबर से शुरू गाजा युद्ध में अबतक 36,550 फलस्तीनियों की मौत हुई है। जबकि पिछले वर्ष सात अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर हमले में 1200 से अधिक इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी।

इसके अलावा, हमास ने करीब 250 लोगों को बंधक बना लिया था।-जी-7 के देशों ने भी बाइडन के प्रस्ताव का किया समर्थनजी-7 के देशों के नेताओं ने आठ माह से चल रहे इजरायल-हमास युद्ध को खत्म करने के लिए बाइडन के व्यापक समझौता प्रस्ताव को स्वीकार करने की अपील की। जी-7 नेताओं द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि वह बाइडन के गाजा समझौता प्रस्ताव के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि हम उन देशों से भी अपील कर रहे हैं कि जो देश हमास पर प्रभाव रखते हैं वे उस पर दबाव डाल कर समझौते के लिए राजी करें।