यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 06 Jul 2025 08:51:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को पद्मश्री से नवाजा गया, मसूरी में घर पर किया वृत्तांतकार का सम्मान https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a4%95-%e0%a4%b9%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%97-%e0%a4%97%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%9c%e0%a4%b0/621397 Sun, 06 Jul 2025 08:51:01 +0000 https://livehalchal.com/?p=621397 प्रसिद्ध यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को शनिवार को मसूरी स्थित उनके आवास पर पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और सह-लेखिका कोलेन गैंटजर के साथ यह सम्मान साझा किया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बाघौली ने लेखक को उनके आवास पर यह पुरस्कार प्रदान किया, क्योंकि वे (लेखक) खराब स्वास्थ्य के कारण सम्मान प्राप्त …]]>

प्रसिद्ध यात्रा लेखक ह्यूग गैंटजर को शनिवार को मसूरी स्थित उनके आवास पर पद्मश्री प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी और सह-लेखिका कोलेन गैंटजर के साथ यह सम्मान साझा किया।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बाघौली ने लेखक को उनके आवास पर यह पुरस्कार प्रदान किया, क्योंकि वे (लेखक) खराब स्वास्थ्य के कारण सम्मान प्राप्त करने के लिए दिल्ली नहीं जा सके थे।

1950 के दशक से यात्रा लेखन में सक्रिय इस दंपती ने भारत की सांस्कृतिक विविधता, ऐतिहासिक स्थलों और सार्वजनिक जीवन को अनूठे तरीके से प्रस्तुत किया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ‘गैंटजर का यात्रा वृत्तांत’ स्तंभ और दूरदर्शन पर प्रसारित उनके यात्रा वृत्तांतों ने देश भर के पाठकों और दर्शकों को भारत की सुंदरता और गहराई से परिचित कराया।

ह्यूग की तीक्ष्ण पत्रकारिता दृष्टि और कोलेन की कोमल अभिव्यक्ति शैली ने मिलकर भारतीय यात्रा साहित्य को एक नई ऊंचाई दी। इसमें कहा गया कि उनके लेखन ने न केवल लोगों को अपने देश की खोज करने के लिए प्रेरित किया, बल्कि भारत की आत्मा को शब्दों में पिरोया।

]]>