यात्रा मार्ग – Live Halchal

यात्रा मार्ग पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, स्विफ्ट कार से पकड़ी शराब; दो नेपाली महिलाएं भी गिरफ्तार
थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार से 12 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन में चालक के न मिलने पर वाहन को थाना में लाया गया। संबंधित के खिलाफ आबकारी एक्ट 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पुलिस गौरीकुंड में नेपाली व्यक्ति को 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तस्करी, परिवहन, विक्रय करने वालों के विरुद्ध सतर्क दृष्टि रखते हुए सघन अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही किए जाने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गत दिवस शुक्रवार देर रात्रि को थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन को रोकने पर वाहन चालक वाहन की चाबी वाहन पर ही छोड़कर भाग गया।

कुल 12 पेटी शराब बरामद हुई

वाहन की चेकिंग करने पर कुल 12 पेटी शराब बरामद हुई। आस-पास ढूंढखोज करने पर इस वाहन के चालक के न मिलने पर वाहन को थाने पर लाया गया। अज्ञात चालक के खिलाफ थाना ऊखीमठ में धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन सीज किया गया। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य एक लाख रुपए के आसपास है।

नेपाली व्यक्ति को 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया

चौकी गौरीकुण्ड पुलिस ने गौरीकुण्ड क्षेत्रान्तर्गत एक नेपाली व्यक्ति को 16 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध कोतवाली सोनप्रयाग पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक एक्शन किया।

पुलिस ने 16 किलो मटन के साथ पकड़ी 2 नेपाली महिलाएं

पुलिस ने 16 किलो मटन के साथ 2 नेपाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। साथ ही पूरे मांस का विनष्टीकरण किया गया। यात्रा मार्ग पर मांस व शराब का परिवहन करने वालों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने पुलिस बल की ब्रीफिंग तिथि को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए यात्रा में मांस व शराब का परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की जानी है। पुलिस स्तर से इस ओर सतर्क दृष्टि रखते हुए इस प्रकार के अवांछित कृत्यों में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

होटलों पर होना था सप्लाई

कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 नेपाली महिलाओं माया पत्नी युवराज निवासी फागोटी गांव पालिका कालिकोट नेपाल तथा मिट्ठू पत्नी रमेश शाही निवासी ग्राम कुल्टी गांव पालिका जिला कालिकोट नेपाल हाल निवास सोनप्रयाग के कब्जे से 16 किलो मटन बरामद किया। इसका उपयोग स्वयं के डेरों व आस-पास के होटलों में सप्लाई किया जाना था। इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया। इनके कब्जे से बरामद मटन को जब्तकर एक गड्डे में डालकर फिनाइल इत्यादि डालकर नष्ट कराया।

बता दें केदारनाथ धाम यात्रा के प्रारम्भ होने के पहले 9 दिवसों में पुलिस के स्तर से अलग-अलग दिवसों में 41 किग्रा मटन के विनष्टीकरण की कार्यवाही की। वहीं 211 बोतल अवैध शराब की बरामदगी कर 4 अभियोग पंजीकृत किए। पुलिस के स्तर से नशे के विरुद्ध व यात्रा मार्ग पर मांस ले जाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है।

यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ आज से अभियान
चारधाम यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

चारधाम यात्रा मार्ग पर अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ आज से अभियान चलेगा। साथ ही उन होटल और रेस्टोरेंट मालिकों पर कार्रवाई होगी जो अपने कर्मचारियों व ग्राहकों को पार्किंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं। इससे सड़क किनारे अवैध पार्किंग को बढ़ावा मिल रहा है।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में रॉफ्टिंग व कैंपिंग स्थलों के पास ही पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।

बता दें कि यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकेश, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती, तपोवन और श्रीनगर में ट्रैफिक की बेहद गंभीर समस्या रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने पुलिस महानिदेशक, कमिश्नर गढ़वाल और देहरादून, टिहरी और पौड़ी के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के ट्रैफिक मैनेजमेंट की कार्य योजना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जिलाधिकारियों को दीर्घ अवधि के प्रस्ताव शासन को जल्द भेजने के निर्देश दिए। साथ ही लघु अवधि के सुधारात्मक कदम तत्काल उठाने को भी कहा।

वैकल्पिक मार्गों के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश
उन्होंने ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के प्रयास हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए। इसके खिलाफ सख्त व कार्रवाई हो।

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नीलकंठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ट्रैफिक मैनेजमेंट को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग के वैकल्पिक मार्गों के प्रस्तावों पर भी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।