यातायात – Live Halchal

दक्षिणी दिल्ली में आज कई मार्गों पर यातायात रहेगा बाधित
दक्षिणी दिल्ली में रविवार को कई मार्गों पर यातायात बाधित रहेगा। इसको लेकर दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है। दरअसल, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भारत का भविष्य शाहोथॉन-हाफ मैराथन आयोजित किया जा रहा है। इसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटेंगी। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने सुबह 4 बजे से 9:30 बजे तक ट्रैफिक प्रबंधित किया है।

मेहर चंद मार्केट सिग्नल से भारी वाहनों को फोर्थ एवेन्यू रोड और सेवा नगर मार्केट रोड होते हुए अरबिंदो मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा कोटला रेड लाइट से डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की ओर डायवर्जन रहेगा। वहीं, जेएलएन स्टेडियम गेट नंबर 17 गोल चक्कर से वाहनों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स आरएल होते हुए लाला लाजपत राय मार्ग की ओर भेजा जाएगा।

दूसरा और चौथा एवेन्यू रोड का ट्रैफिक जोरबाग रोड की तरफ डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने बताया कि जेएलएन स्टेडियम आरएल से बीपी मार्ग तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बीपी मार्ग और सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड पर ट्रैफिक धीमा चलने की आशंका है। मैराथन के दौरान इन मार्गों से बचने की सलाह दी गई है।

हालांकि आपातकालीन वाहन पूरी तरह से चल सकेंगे, लेकिन उनसे भी बीपी मार्ग और सीजीओ कॉम्प्लेक्स रोड का उपयोग न करने की अपील की गई है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे समय अनुसार वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।

देहरादून: छठ महापर्व पर पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान
छठ पूजा के दौरान इस बार घाटों पर डीजे नहीं बजेंगे ना ही आतिशबाजी हो सकेगी। घाटों पर भगदड़ की आशंका के चलते पुलिस ने इस बार इसपर रोक लगा दी है। इसके साथ ही यातायात प्लान जारी करते हुए घाटों पर जाने के लिए पार्किंग भी तय कर दी है।

पूजा के दौरान वाहन गलत पार्किंग में खड़ा किया तो पुलिस 1200 रुपये का चालान कर वाहन का टो करेगी। इसके लिए दो क्रेन भी तैनात की गई हैं। छठ पूजा के लिए प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पूजा होगी। 27 और 28 अक्तूबर के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।

ये रहेगा डायवर्जन प्लान

दून से सहसपुर-विकासनगर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंघनीवाला तिराहा, धुलकोट से जाएंगे।

दून शहर से नंदा की चौकी छठ पूजा में शामिल होने वाले भक्त रांघडवाला तिराहा, प्रेमनगर चौक से नंदा की चौकी स्थल पर जाएंगे।

भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्वोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक से जाएंगे।

बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक से जाएंगे।

प्रेमनगर से झाझरा, सुद्धोवाला, बिधोली जाने वाले वाहनों को ठाकुरपुर रोड, बालाजी धाम से होते हुए भेजा जाएगा।

धूलकोट तिराहा से भारी वाहन सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किए जाएंगे जो बडोवाला होते हुए जाएंगे।

यहां रहेगी पार्किंग

सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, दून शहर से आने वालों के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विवि के पास, नंदा की चौकी पर पेट्रोल पंप के पास, आसन नदी के पट पर पार्किंग होगी।

सेलाकुई क्षेत्र में नदी क्षेत्र के खाली स्थान पर पार्किंग होगी।

आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग होगी।

छठ पूजा पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भगदड़ की आशंका के चलते डीजे और आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। घाटों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मियों के साथ ही एसडीआरएफ और जल पुलिस को तैनात किया जाएगा। छठ पूजा पर निजी वाहनों का कम प्रयोग कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

हरिद्वार में आठ दिन का विशेष यातायात प्लान जारी
दीपावली पर्व, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने हरिद्वार शहर के लिए विशेष यातायात प्लान जारी कर दिया है। 17 अक्तूबर से 24 अक्तूबर तक पूरे आठ दिन शहर में नो-एंट्री, वन-वे और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू रहेगी।

पुलिस ने आम जनता से त्योहार के दौरान निर्धारित मार्गों और पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को इस यातायात प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

ज्वालापुर क्षेत्र में नो-एंट्री और पार्किंग व्यवस्था
नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेलचौकी और सेक्टर-2 से भगतसिंह चौक तक भारी और लोडिंग वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
पार्किंग स्थल: बीएचईएल, सिंहद्वार-आर्यनगर चौक, दुर्गा चौक और रानीपुर मोड़ से ज्वालापुर आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन पार्किंग, भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 के बीच खाली स्थान, भाईचारा होटल के पास और डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने पार्किंग स्थल शामिल हैं।
ट्रैफिक नियंत्रण: सेक्टर-2 बैरियर, दुर्गा चौक, रेलवे अंडरपास, श्रीराम चौक, घासमंडी चौक, रामलीला ग्राउंड और मैदानियान में पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी।
वन-वे व्यवस्था: रानीपुर मोड़ पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में बीएचईएल और सेक्टर-2 से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चौक से टिबड़ी मार्ग होते हुए पुराने रानीपुर मोड़ तक वन-वे संचालित किया जाएगा।
प्रतिबंध: श्रीराम चौक से कटहरा बाजार तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

नगर कोतवाली क्षेत्र में विशेष रूट प्लान
नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली नगर क्षेत्र में सूखीनदी तिराहा से भीमगोड़ा बैरियर और पंतद्वीप से भीमगोड़ा बैरियर तक कमर्शियल लोडिंग वाहनों की नो-एंट्री रहेगी।
प्रतिबंध: वेदनिकेतन तिराहा से श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
पार्किंग स्थल: दूधाधारी व करपात्री चौक की ओर से आने वाले दो व चौपहिया वाहनों के लिए ऋषिकुल मैदान पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।
चेकिंग: भीमगोड़ा बैरियर, वेदनिकेतन तिराहा और पंतद्वीप प्रवेश द्वार पर पुलिस चेकिंग रहेगी।
वाहनों का डायवर्जन: भीमगोड़ा की ओर आने वाले ऑटो और चारपहिया वाहनों को सूखनदी तिराहा से करपात्री चौक होते हुए हाईवे मार्ग से भेजा जाएगा।

कनखल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था
नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): थाना कनखल क्षेत्र में सिंहद्वार से जगजीतपुर चौकी तक सभी लोडिंग वाहनों की एंट्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पार्किंग: वाहन पार्किंग के लिए कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक तक नहर पटरी मार्ग के किनारे खाली स्थानों का उपयोग किया जाएगा।
बैरियर: सिंहद्वार, देशरक्षक तिराहा और चौकी जगजीतपुर पर बैरियर लगाए जाएंगे।
डायवर्जन: ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में शंकर आश्रम, जहान्वी डेल और रामदेव पुलिया मार्ग से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

रानीपुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था
नो-एंट्री (सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक): कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक, बसपा तिराहा और सलेमपुर चौक तक भारी और छोटे लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
पार्किंग: रोशनाबाद और बीएचईएल से शिवालिकनगर आने वाले वाहनों के लिए चिन्मय डिग्री कॉलेज और सीआईएसएफ गेट के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
चेकिंग: शिवालिकनगर चौक और बसपा तिराहा पर पुलिस की चेकिंग व्यवस्था रहेगी।

पुलिस ने की अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि बाजार में वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और भीड़ वाले इलाकों में दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करें। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर टोइंग कार्रवाई की जाएगी। नो-एंट्री और वन-वे नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। साथ ही व्यापारियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे ग्राहकों को अपनी दुकान के आगे वाहन खड़ा करने की बजाय निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन लगाने के लिए प्रेरित करें।

कुंडली बॉर्डर पर यातायात के लिए खोली लेन
कुंडली बॉर्डर पर एक लेन खोल दी है। बसें जाम में फंस रहीं हैं। यात्री परेशान हो रहे हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर की एक लेन खुलने के साथ ही रोडवेज बसों का परिचालन शुरू हो गया है। पंजाब के बंद मार्ग पर भी बसों का परिचालन शुरू किया गया है।

सोनीपत में कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर एक लेन को यातायात के लिए खोलने के बाद रोडवेज बसों का परिचालन भी इस मार्ग से शुरू कर दिया गया है। हालांकि बॉर्डर पर वाहनों की अधिकता से जाम लग रहा है। जाम में फंसने के कारण रोडवेज बसों को दिल्ली पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील कर दिया था। रोडवेज ने दिल्ली जाने वाली बसों का मार्ग बदलकर वाया नरेला रवाना किया जा रहा था। हालांकि इस मार्ग पर जाम लगने से बसों को एक फेरा लगाने में अतिरिक्त समय लग रहा था। बॉर्डर सील होने से व्यापारियों, श्रमिकों, विद्यार्थियों सहित अन्य कामगारों को भी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं।

इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक लेन और दिल्ली से आने वाले मार्ग पर दो लेन यातायात के लिए खोल दी है। इसके बाद रोडवेज ने अब कुंडली बॉर्डर से ही बसों का परिचालन शुरू किया है। हालांकि यहां भी रोडवेज बसें जाम में फंस रही हैं।

पंजाब सहित सभी रूटों पर बस सेवा बहाल
किसानों की तरफ से दिल्ली कूच के निर्णय को 29 फरवरी तक स्थगित किए जाने के बाद रोडवेज ने भी पंजाब सहित सभी रूटों पर अपनी बस सेवा शुरू कर दी है। सोनीपत से कटरा, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर जाने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से 30 से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाते हुए जाना पड़ रहा है। हालांकि बस सेवाएं बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

कुंडली बॉर्डर पर यातायात के लिए एक लेन खुलने के बाद बसों को इस मार्ग से दिल्ली रवाना किया जा रहा है। हालांकि जाम लगने के कारण दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का समय अधिक लग रहा है। इससे डीजल अधिक लग रहा है। बॉर्डर बंद होने के कारण इस रूट पर यात्रियों की संख्या भी अभी कम है। यात्रियों की सुविधा के लिए पंजाब रूट पर भी बसों को दूसरे रास्तों से भेजा रहा है। -सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत

ट्रेन के गुजरने से चंद मिनट पहले फाटक तोड़कर रेल ट्रैक पर चढ़ा ट्रक
देहरादून-हरिद्वार हाइवे पर मोतीचूर फाटक के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। ट्रेन के गुजरने से चंद मिनट पहले उपखनिज से लदा एक ट्रक फाटक को तोड़ता हुआ पटरी पर जाकर खड़ा हो गया। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटाया। इस दौरान 30 मिनट तक रेल यातायात बाधित रहा।

बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज गति से आ रहे खनन से लदे ट्रक संख्या (पीबी 13 जेड 9706) ने मोतीचूर फाटक तोड़ दिया और पटरी पर आ गया। इस दौरान हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रही लाहौरी एक्सप्रेस ट्रेक पर थी। ट्रक चालक यह लापरवाही ट्रेन में सवार हजारों लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।

मौके पर मौजूद फाटक कर्मी ने सतर्कता दिखाई और तत्काल इसकी सूचना लोको पायलट को दी। इस दौरान ट्रेन फाटक के काफी नजदीक आ गई थी। लोको पायलट ने ट्रेन की स्पीड कम की और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कुछ दूरी पर ट्रेन को रोक लिया। रेल कर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा होने से बच गया, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को वहां से हटवाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हरिद्वार हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। वहीं लाहौरी और डीएलएस ट्रेन भी आधा घंटा  देरी से चली। रायवाला जीआरपी चौकी इंचार्ज मोहन सिंह ने बताया कि मामला हरिद्वार जीआरपी क्षेत्र का है। ट्रक को हरिद्वार जीआरपी ने अपने अंडर में लिया है।