यह हैं साल के सबसे सफल अभिनेता – Live Halchal

अक्षय कुमार, सलमान ख़ान, रितिक रोशन नहीं, यह हैं साल के सबसे सफल अभिनेता
साल 2019 बॉलीवुड के लिए अच्छा रहा है। कई ऐसी फ़िल्में आयीं, जिन्होंने बेहतरीन कलेक्शन किया तो कई सितारों के करियर को 2019 ने एक नया आयाम दिया। उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचाया। ऐसे ही सितारों की पड़ताल इस लेख में। अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस का औसत निकालें तो नतीजे चौंकाने वाले आते हैं।

शाहिद कपूर ने फ़िल्म इंडस्ट्री में कम उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। बतौर लीड एक्टर उन्होंने कई कामयाब फ़िल्में कीं, मगर जिस कामयाबी का इंतज़ार एक अभिनेता को होता है, वो उन्हें 2019 में मिली। इस साल आयी शाहिद की कबीर सिंह दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। अर्जुन रेड्डी की इस रीमेक ने 278 करोड़ का कलेक्शन किया। बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के औसत के हिसाब से देखें तो शाहिद इस साल के नंबर वन अभिनेता हैं।

विक्की कौशल बॉक्स ऑफ़िस सक्सेस के हिसाब से दूसरे नंबर पर हैं। विक्की की इस साल आयी उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक ने 240 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फ़िल्म ने विक्की को बड़े सितारों की कतार में खड़ा कर दिया।

रितिक रोशन की इस साल दो फ़िल्में आयीं। वॉर ने 318 करोड़ का कलेक्शन किया, और अभी तक यह साल 2019 की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। रितिक की दूसरी फ़िल्म सुपर 30 ने 146 करोड़ का कलेक्शन किया था। इन दोनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का औसत निकालें तो 232.05 करोड़ आता है। रितिक रोशन बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के औसत में तीसरे नंबर पर हैं।

सलमान ख़ान अभी तक इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। सलमान की इस साल अभी तक एक ही फ़िल्म भारत आयी, जिसने 209.36 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब दबंग 3 रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म से कम से कम 200 करोड़ जमा करने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो औसत बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के हिसाब से सलमान इसी पोजिशन पर बने रहेंगे।

बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई इबारत लिख रहे अक्षय कुमार की अभी तक तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं। केसरी ने 153 करोड़, मिशन मंगल ने 200.16 करोड़ और 206 करोड़ जमा किये थे। इन तीनों फ़िल्मों के कलेक्शंस का औसत 186.38 करोड़ है। इस पैमाने से अक्षय 2019 के पांचवें सबसे कामयाब अभिनेता हैं। अक्षय की गुड न्यूज़ 27 दिसम्बर को आएगी। अगर यह फ़िल्म 200 करोड़ तक जाती है तो अक्षय की यह पोजिनशन बनी रहेगी।

रणवीर सिंह इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं, जिनकी गली बॉय ने 139 करोड़ के आसपास जमा किये थे। रणवीर की इस साल एक ही फ़िल्म आयी। अजय देवगन की दो फ़िल्में दे दे प्यार दे और टोटल धमाल रिलीज़ हुईं। दोनों फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस का औसत 128.35 करोड़ बनता है, जिसके चलते वो सातवें सबसे कामयाब सितारे हैं।

आयुष्मान खुराना के लिए 2019 बेहतरीन साल रहा है। उन्होंने कामयाबी की नई बुलंदी इस साल देखी। आयुष्मान की तीन फ़िल्में आर्टिकल 15, बाला और ड्रीम गर्ल आयीं। तीनों हिट रहीं। बाला और ड्रीम गर्ल 100 करोड़ क्लब में पहुंचीं। इस हिसाब से उनकी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का औसत 106.01 है और वो आठवें सबसे सफल अभिनेता हैं।