यमुनोत्री – Live Halchal

दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई।

यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे।

सभी को एंबुलेंस के माध्यम से हरबर्टपुर स्थित अस्पताल भेजा गया। वहां वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। आसनपुल निवासी विवेक कश्यप, शाहपुर कल्याणपुर रामगढ़ निवासी अंकित और रमनदीप को धूलकोट स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहां रमनदीप की मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में भर्ती हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया गया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान बारिश हो रही थी और घटनास्थल पर अंधेरा था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरकाशी: 10वें दिन भी नहीं खुला यमुनोत्री हाईवे, बिजली गुल
यमुनोत्री हाईवे दसवें दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल सका है। वहीं, पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बहाल नहीं हो सकी है। उधर, स्यानाचट्टी में यमुना का बहाव रुकने से बनी झील के कारण यहां यमुनोत्री हाईवे पर मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्यानाचट्टी में झील का जलस्तर बढ़ने से पानी पुल के ऊपर से बहने लगा जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए पुल के दोनों ओर बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी। दिन में स्थिति सामान्य हुई लेकिन यमुना का पानी अभी भी पुल के निचले हिस्से को छूकर बह रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है।

जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे पिछले 11 दिनों से बंद है। वहीं, सिलाई बैंड के पास भी दूसरे दिन आवाजाही बाधित रही। यहां लगातार पहाड़ी से चट्टानी पत्थर गिर रहे हैं जिससे हाईवे खोलने का काम बेहद खतरनाक हो गया है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि जोखिम भरा होने के बावजूद सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यमुनोत्री क्षेत्र के गांवों में पांचवें दिन भी बिजली गुल, लोग परेशान
यमुनोत्री धाम और गीठ पट्टी के आधा दर्जन गांवों में लगातार पांचवें दिन भी बिजली नहीं आ पाई है जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न होने से लोगों के मोबाइल फोन भी काम नहीं कर रहे हैं जिससे उनका संपर्क अपने परिजनों से टूट गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार आदि ने बताया कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते यमुनोत्री धाम, नारायण पुरी, जानकीचट्टी, खरसाली, बनास, फूलचट्टी और दुर्बिल जैसे इलाकों में पिछले चार दिनों से बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप है। कहा कि बिजली नहीं होने के चलते वे रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बारिश होने के कारण लोगों में रात को दहशत का महौल बना रहता है। वहीं बजली सप्लाई बंद होने से लोगों के मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। जिससे वह अपने परिजनों से भी संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। इधर, विद्युत विभाग के एसडीओ अजय सेमवाल ने बताया कि हाईवे जगह-जगह बंद होने के कारण उनकी टीम हनुमान चट्टी तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क खुलने में दो दिन और लगेंगे जिसके बाद ही लाइन को ठीक करने का काम शुरू हो पाएगा।

पिछले एक दशक में यमुनोत्री में श्रद्धालुओं की संख्या कई गुना बढ़ी
पिछले एक दशक में यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की आमद कई गुना बढ़ी है, लेकिन इस अनुपात में यात्रा व्यवस्थाएं नहीं बढ़ पाई। हालांकि धाम के नाम पर विकास योजनाएं भी स्वीकृत हुई हैं, लेकिन कोई योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। आलम यह है कि डेढ़ दशक पहले स्वीकृत रोपवे परियोजना भी धरातल पर नहीं उतर पाई है।

यमुनोत्री धाम में इस बार 7.14 लाख श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पिछले साल यहां 7.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे। हालांकि पिछले साल यात्रा काल 208 दिन की थी, जबकि इस साल यह मात्र 177 दिन की थी। पिछले एक दशक में यमुनोत्री धाम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई हैं।

वर्ष 2011 में जहां यमुनोत्री धाम में 467502 श्रद्धालु पहुंचे थे। वहीं, वर्ष 2014 में 38221 और वर्ष 2016 में 160524 श्रद्धालु पहुंचे थे। जबकि गत वर्ष 2023 में यमुनोत्री धाम में 735245 और इस साल रविवार तक कुल 714755 श्रद्धालु ही पहुंचे।

यमुनोत्री धाम में पिछले एक दशक में श्रद्धालुओं की आमद में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन धाम में सरकारी सिस्टम की उपेक्षा के चलते जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग आज भी बदहाल है। जबकि यहां सरकारी सिस्टम ने व्यवस्था सुधारने के नाम पर करोड़ों का बजट खर्च कर दिया है। बावजूद इसके यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाएं नहीं सुधर पाई है।

गत जुलाई में आई आपदा से धाम में काफी नुकसान हुआ। सुरक्षात्मक कार्य के नाम पर लाखों की लागत से वायरक्रेट लगाए गए, जिनकी गुणवत्ता का आलम यह है कि कुछ दिनों में वायरक़्रेट कटाव की जद में आ गए थे। इधर, पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व पंच पंडा समिति के अध्यक्ष मनमोहन उनियाल, मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष रहे सुभाष चन्द्र उनियाल ने कहा कि धाम में जगह पर्याप्त है, जरूरत है कि विकास कार्यों को गति दी जाए।

गत माह धाम में आई आपदा के बाद हुए आधे-अधूरे सुरक्षा इंतजाम कार्य अगले मानसून सीजन में खतरनाक साबित हो सकते हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन से यमुनोत्री धाम का मास्टर प्लान तैयार कर मास्टर प्लान अनुरूप विकास किया जाएं।

दोनों धामों के विकास के लिए पहले ब्लू प्रिंट तैयार कर कार्ययोजना तैयार की गई, जब विस्तृत कार्य योजना तैयार करने को लेकर करीब 500 करोड़ की शासन से मांग की गई है। शासन भी धामों के विकास के लिए गंभीर है। -डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, डीएम उत्तरकाशी।

केदारनाथ धाम की तरह अब यमुनोत्री के लिए भी शुरू होगी हेली सेवा
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण ने यमुनोत्री के लिए हेली सेवा शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। केदारनाथ की भांति यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवा अगले सीजन से शुरू होगी।

केदारनाथ धाम की भांति उत्तराखंड नागरिक उड्डयन एवं विकास प्राधिकरण (युकाडा) अब यमुनोत्री के लिए भी हेली सेवाएं शुरू करेगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। मानसून के बाद यमुनोत्री में हेलीपैड निर्माण का काम शुरू होगा।

पर्यटन विभाग की ओर से यमुनोत्री धाम में रोपवे के पास ही हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। हेलीपैड का निर्माण पर्यटन विभाग करवा रहा है। ऐसे में हेलीपैड बनने के बाद केदारनाथ धाम की तरह ही यमुनोत्री धाम में भी हेली सेवाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इस सीजन हेलीपैड का काम पूरा होने की संभावना न के बराबर है।

चारधाम यात्रा अक्तूबर में होगी पूरी
युकाडा के अधिकारियों के मुताबिक, नई चयनित जगह पर हेलीपैड का निर्माण शुरू हो चुका है लेकिन मानसून सीजन की वजह से फिलहाल बंद है। 15 सितंबर के बाद फिर से हेलीपैड का निर्माण कार्य शुरू होगा। चूंकि चारधाम यात्रा अक्तूबर में पूरी हो जाएगी।

इसलिए इस साल यमुनोत्री की हेली सेवाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। हालांकि युकाडा के सीईओ सी रविशंकर का कहना है कि अगर इस सीजन में हेलीपैड का निर्माण पूरा हो गया तो यमुनोत्री के लिए चार्टर सेवाएं इसी सीजन में शुरू हो जाएंगी। यात्रा सीजन के बाद हेलीपैड तैयार होगा। अगले साल केदारनाथ की भांति ही टेंडर प्रक्रिया से यमुनोत्री की हेली सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।

केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री में चार यात्रियों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यात्रा के कुछ ही दिनों में अब तक 100 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ में दो, बदरीनाथ में एक और यमुनोत्री में भी एक यात्री की जान गई है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 पहुंच गई है।

केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 49 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 22, यमुनोत्री धाम में 22 और गंगोत्री में सात यात्रियों की मौत हुई है।