यमुना नदी में नहाने गये 2 बच्चे गहरे पानी में डूबकर हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Tue, 21 Jul 2020 06:30:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg यमुना नदी में नहाने गये 2 बच्चे गहरे पानी में डूबकर हुई मौत – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 यमुना नदी में नहाने गये 2 बच्चे गहरे पानी में डूबकर हुई मौत, https://livehalchal.com/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%97%e0%a4%af%e0%a5%87-2-%e0%a4%ac%e0%a4%9a/353488 Tue, 21 Jul 2020 06:30:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=353488 तीमारपुर थाना इलाके के सिग्नेचर ब्रिज के समीप दो बच्चे यमुना में डूब गए। वे अपने साथियों के साथ नहाने यमुना नदी में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। बच्चों का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। बचाव टीम लगातार बच्चों के शव की तलाश कर रही है। …]]>

तीमारपुर थाना इलाके के सिग्नेचर ब्रिज के समीप दो बच्चे यमुना में डूब गए। वे अपने साथियों के साथ नहाने यमुना नदी में गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। बच्चों का शव अभी बरामद नहीं हुआ है। बचाव टीम लगातार बच्चों के शव की तलाश कर रही है।

बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि वर्तमान में छह गोताखोर और दो मोटर बोट के माध्यम से शवों की तलाश की जा रही है। उनका कोई अता-पता नहीं चल सका है। तीमारपुर थाना पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। पुलिस को बच्चे के यमुना में डूबने के संबंध में रविवार की शाम जानकारी मिली थी।

9 बच्चे गए थे यमुना में नहाने

मौजपुर के ब्रह्मपुरी में रहने वाले बच्चों ने पुलिस को बताया था कि कालोनी के कुल नौ बच्चे शनिवार की शाम यमुना में नहाने गए थे। इसी दौरान सिग्नेचर ब्रिज के समीप नहाते समय ब्रह्मपुरी निवासी 11 वर्षीय कालू और 14 वर्षीय पारस गहरे पानी में चले गए और नदी में डूब गए। साथियों के नदी में डूब जाने से बच्चे बुरी तरह डर गए। वे दोनों बच्चों का कपड़ा यमुना में फेक सभी अपने-अपने घर चले गए।

नदी में बच्चों की तलाश जारी

घटना के बारे में किसी भी बच्चे ने परिजनों को नहीं बताया। जब पूरी रात यमुना में डूबे बच्चे घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरु की। रविवार को पूरे दिन तलाश के बाद बच्चों नहीं मिले तो साथियों से उनके बारे में पूछताछ की गई। जिसके बाद एक बच्चे ने हिम्मत दिखाते हुए बच्चों के डूब जाने की बात बताई। वहीं, इसकी सूचना तीमारपुर थाने और बोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार को दी गई। घटना की जानकारी के बाद से ही बचाव दल के सदस्य यमुना में बच्चों के शवों की तलाश कर रहे हैं।

]]>