यमुनानगर – Live Halchal

ताजेवाला गांव में भीषण आग, दो छान जलकर राख; तेज हवा से एकदम फैल गई आग
यमुनानगर के खंड प्रतापनगर के ताजेवाला गांव में आज अचानक लगी भीषण आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया। आग की चपेट में आकर दो छान पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा भूसा, कृषि कार्य में उपयोग होने वाली मशीनें और अन्य सामान भी नष्ट हो गया, जिससे परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

ताजेवाला निवासी राजुल ने गांव के बाहर अपने पशुओं और भूसे के लिए छान बनाए हुए थे। रविवार दोपहर अचानक एक छान में आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थीं, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास में बने दूसरे छान को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों छाने जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

घटना के समय छान के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति और पशु मौजूद थे। आग भड़कते ही मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत साहस और तत्परता दिखाते हुए बुजुर्ग और पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यदि समय रहते उन्हें बाहर न निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपटें और धुआं दूर से दिखाई देने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हालांकि तब तक छान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगी होगी। गनीमत यह रही कि घटना दिन के समय हुई, जिससे राहत कार्य समय पर शुरू हो गया और जनहानि टल गई। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उनका कहना है कि आग में उनका काफी नुकसान हुआ है और वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

हरियाणा : यमुनानगर के 57 गांवों में बाढ़, अंबाला में रिकॉर्ड 165.8 एमएम बारिश
पहाड़ों पर जमकर हुई बारिश से हरियाणा में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इससे दो जिले यमुनानगर व अंबाला बाढ़ की चपेट में आ गए। यमुनानगर के छछराैली के 27 व बिलासपुर के 30 से अधिक गांवों में रविवार को हजारों एकड़ फसल तबाह हो गई। गांवों में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। लोग पलायन करने को मजबूर हो गए।

इन दोनों जगहों पर यह बाढ़ की यह स्थिति पथराला व सोमनदी के उफान पर आने के बाद हुई हैं। साढौरा के नजदीक से गुजर रही नकटी नदी के ओवरफ्लो हो जाने से कस्बे में पानी भर गया है। नदी का अचानक जलस्तर बढ़ने से पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिससे सारा सामान खराब हो गया। वहीं, अंबाला कैंट व शहर में भी बाढ़ का खतरा है।

अंबाला में एक दिन में सर्वाधिक 165.8 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई। इससे बाजारों में तीन फीट तक पानी भरा। इनके अलावा करनाल में पिछले चौबीस घंटे में 59.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुरुक्षेत्र में 32, कैथल में 20, पानीपत में 20, यमुनानगर में 16 व हिसार में 6.5 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गई।

इनके अलावा फतेहाबाद शहर, दादरी व भिवानी में भी बादल बरसे। हालांकि 10 से अधिक जिले पूरी तरह सूखे रहे। प्रदेश में अगस्त में अब तक 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा है। एक जून से अब तक प्रदेश में 201.3 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 263.9 एमएम है।

अगले 4-5 दिन मानसून रहेगा सक्रिय
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व दिल्ली के दक्षिण में उत्तर-पूर्व राजस्थान के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। पंजाब पर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह मानसून टर्फ अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुईं है। इन सभी के असर से चार से पांच दिन मानसून की सक्रियता बनी रहेगी।

प्रदेश में इस माह में अभी तक हुई 84 एमएम बारिश, सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा
इस माह में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है। इस माह में अभी तक प्रदेश में 84 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत ज्यादा है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो अभी अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा।

अभी तक बारिश के हालात
प्रदेश में 1 अगस्त से 11 अगस्त तक 84 एमएम पानी बरसा है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 58.1 एमएम है। वहीं एक जून से अब तक प्रदेश में 201.3 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 263.9 एमएम है। इस अवधि में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

हिसार क्षेत्र में बारिश

हिसार : शहर में दोपहर बाद 6.5 एमएम बारिश हुई। इससे कई इलाकों में जलभराव हो गया।

फतेहाबाद : दोपहर बाद फतेहाबाद शहर व आसपास के गांवों में अच्छी बारिश हुई। रतिया में भी 30 मिनट बारिश हुई।

चरखी दादरी : दादरी शहर व आसपास के क्षेत्र में रविवार सुबह मध्यम दर्जे की बारिश हुई। शहर में 18 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बाद में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही।

भिवानी : रविवार को दिनभर बादल छाए रहे वहीं, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई जबकि शहर में हल्की फुहारों से ठंडक घुली।

भाखड़ा नहर में डूबने से दो युवकों की मौत
सिरसा के गांव देसूमलकाना के पास भाखड़ा नहर में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयायियों ने नहर में युवकों की तलाश शुरू कर दी। करीब ढाई घंटे बाद दोनों के शव मिले।

रविवार दोपहर को गांव कालांवाली निवासी रणजीत सिंह (20) व फूलां खारी पंजाब निवासी वीरू सिंह (18) भाखड़ा नहर में नहाने गए थे। बताया जाता है कि नहाने के लिए रणजीत सिंह ने पहले नहर में छलांग लगाई। इसके बाद वह डूबने लगा तो वीरू सिंह ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। कुछ देर बाद तक दोनों नहर से बाहर नहीं आए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

इसी बीच डेरा सच्चा सौदा के सेवादार भी यहां आ गए। पुलिस व डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने नहर में युवकों की तलाश शुरू कर दी। ढाई घंटे बाद दोनों युवकों के शव नहर से बाहर निकाले गए। पुलिस का कहना है कि मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

यमुनानगर: नहर में नहाते समय 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत
यमुनानगर के खड्डा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय मोहित अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त 10 वर्षीय आजाद के साथ आज दोपहर को हमीदा हेड पर पहुंचा। यहां पर वह हेड से कुछ ही दूरी पर नहर में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहराई में चले गए।

पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहर में नहाते हुए आज दोपहर 10 साल का आजाद सिंह व 14 साल का का मोहित पानी में डूब गए। दोनों नहाने के लिए नहर पर पहुंचे थे। वहां से जा रहे राहगीरों ने नहर में कूद कर मोहित को तो बचा लिया लेकिन आजाद पानी में डूब गया। बाद में गोताखोरों ने उसकी नहर में तलाश की। दो घंटे बाद आजाद का शव पानी से मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजाद के माता-पिता मूल रूप से सहारनपुर के पास मोदीपुर गांव के रहने वाले हैं। वह यमुनानगर में पुराना हमीदा की खड्डा कॉलोनी में किराये पर रहते हैं और दोनों प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हैं।

खड्डा कॉलोनी निवासी 11 वर्षीय मोहित अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त 10 वर्षीय आजाद के साथ आज दोपहर को हमीदा हेड पर पहुंचा। यहां पर वह हेड से कुछ ही दूरी पर नहर में नहाने लगे। इसी दौरान नहाते हुए दोनों गहराई में चले गए। उन्हें डूबता देख वहां से जा रहे राहगीरों ने मोहित को बचा लिया। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हमीदा चौकी पुलिस की पीसीआर में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी हालत ठीक है। परंतु आजाद पानी में डूब गया इसलिए उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। दो घंटे बाद आजाद का शव निकाल लिया गया।

रोते बिलखते पहुंचे स्वजन
आजाद के नहर में डूबने का पता लगते ही उसके परिजन दौड़ पड़े। वह रोते बिलखते रहे। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखाेर राजीव अपनी टीम के साथ लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद आजाद का शव मिला। वहीं परिजन बार-बार रोते हुए पुलिस से अपने बच्चे को बाहर निकालने की गुहार लगा रहे थे।

हरियाणा : यमुनानगर में जंगल सफारी में उमड़ रहे पर्यटक, विभाग की आमदनी बढ़ी
हरियाणा के कलेसर नेशनल पार्क में जंगल सफारी की शुरूआत होते ही सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने से विभाग की आमदनी बढ़ रही है। पर्यटकों को लगभग सवा घंटा सफारी कराई जा रही है।

यमुनानगर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर खंड प्रतापनगर में 11570 एकड़ में फैला खूबसूरत कलेसर नेशनल पार्क। हरियाणा के इस नेशनल पार्क में पर्यटकों को दुबई जंगल सफारी जैसा आनंद मिल रहा है। यहां दुबई के नेशनल पार्क की तर्ज पर पर्यटकों को जंगल सफारी कराई जा रही है। जंगल सफारी के शौकीन लोगों के लिए कई खास इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ने से विभाग की आमदनी बढ़ रही है।

कलेसर का इलाका हमेशा से बेहद खूबसूरत रहा है और अब जंगल सफारी की शुरुआत से इसकी छठा ही निराली हो गई। दूर-दूर से पर्यटक भारी संख्या में यहां जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं। खास बात ये कि इस नेशनल पार्क के बगल में ही मशहूर राजाजी नेशनल पार्क है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का मशहूर सिपलवाड़ा पार्क भी बिल्कुल पास ही है और यमुना नदी भी इसी इलाके से गुजरती है और सबसे खास यहां पास ही आदिबद्री धाम के अलावा सरस्वती नदी का उद्गम स्थल भी मौजूद है।

यहां जंगल सफारी की शुरूआत होते ही सैलानी भी बड़ी संख्या में पहुंचने लगे हैं। रोजाना पर्यटकों की संख्या 50 से अधिक रहती है। राष्ट्रीय उद्यान में कुल 14 किमी का रूट बनाया गया है। सफारी की एक गाड़ी का किराया 1100 रुपये है, जिसमें पांच वयस्कों के अलावा दो बच्चे बैठ सकते हैं। वयस्कों का प्रवेश शुल्क 50 और बच्चों के लिए 30 रुपये रखा गया है।

पर्यटकों को लगभग सवा घंटा सफारी कराई जा रही है। रोजाना 50 से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हो पिछले सालों की अपेक्षा अधिक है। विभाग के अनुसार सैलानियों की संख्या का रिकॉर्ड भी टूट रहा है। जंगल सफारी को शुरू हुए लगभग तीन माह से अधिक का समय हो चुका है। लोकल की अपेक्षा दूसरे राज्यों के पर्यटकों की संख्या अधिक है। सफारी का आनंद लेने के लिए दिल्ली, भिवानी, हिसार, गुरुग्राम, पंजाब आदि जगहों से सैलानी पहुंच रहे हैं। संवाद

जंगल में हैं ये वन्य प्राणी
कलेसर जंगल में दुर्लभ प्राणी भी देखने को मिलते हैं। यहां तेंदुए, सांबर, बिल्ली, चीतल, नीलगाय, भालू, जंगली धब्बेदार बिल्ली, हाथी, लंगूर, बंदर, जंगली मुर्गे जैसे अन्य जानवरों की प्रजातियां हैं। जंगली सुअर और मोंगोज भी पाए जाते हैं। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से भी कई बार बाघ और हाथी इस क्षेत्र में आ जाते हैं।

अधिकारी के अनुसार
जंगल सफारी में सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आने वाले दिनों में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद। पर्यटकों के लिए वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई है। यहां दुबई जंगल सफारी जैसा आनंद पर्यटकों को दिलाया जा रहा है। -जयविंद्र नेहरा, निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग।

यमुनानगर : पांच दिन के बाद प्रशासन तैयार नहीं कर सका असलहे की रिपोर्ट
इनेलो के पूर्व विधायक के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर, शहर के महाराणा प्रताप चौक के नजदीक स्थित कार्यालय व फैजपुर क्षेत्र स्थित फार्म हाउस, सेक्टर-18 स्थित कार्यालय सहित अन्य जगहों पर दबिश दी गई थी। इस दौरान ईडी ने पांच विदेशी हथियार, 304 कारतूस और विभिन्न ब्रांडों की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 138 बोतलें बरामद की थी।

यमुनानगर में पूर्व इनेलो विधायक दिलबाग सिंह के खंड प्रतापनगर के फैजपुर फार्म हाउस से मिले विदेशी हथियारों की लाइसेंस संबंधी रिपोर्ट पांच दिन बाद भी डीसी ऑफिस में लंबित है। ऐसे में अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया जा सका है कि बरामद हथियार वैध हैं या अवैध। यह रिपोर्ट पुलिस के माध्यम से ईडी को भी सौंपी जानी है।

उल्लेखनीय है पांच जनवरी को ईडी ने फैजपुर फार्म हाउस से पड़ताल के दौरान पांच विदेशी हथियार, 304 कारतूस और विभिन्न ब्रांडों की भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 138 बोतलें बरामद की थीं। तब टीम ने बरामद हथियार, कारतूस और शराब की बोतलें थाना प्रतापनगर में जमा कराई थी। मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में पुलिस की ओर से डीसी आफिस को पत्र भेज बरामद असलहों के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन पांच दिन बाद भी इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि रिपोर्ट तकरीबन पूरी हो चुकी है और शुक्रवार को इसे जारी किया जा सकता है।

अधिकारी के अनुसार
डीसी ऑफिस में वीरवार को बात हुई है। वहां से अपडेट मिला है हथियारों संबंधी रिपोर्ट तैयारी की जा रही है। उम्मीद है शुक्रवार तक इसकी रिपोर्ट मिल जाएगी। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जसबीर सिंह, थाना प्रभारी, प्रतापनगर।

काला राणा के भाई से भी दिलबाग का विवाद
उल्लेखनीय है गैंगस्टर काला राणा के भाई के साथ भी दिलबाग का विवाद रहा है। गैंगस्टर काला राणा के भाई नोनी से उनके परिवार का विवाद भी चल रहा है। गैंगस्टर काला राणा उनके भाई पर भी गोलियां चलवाई थी। दिलबाग सिंह इनेलो की सरकार में खनन के कारोबार में ज्यादा सक्रिय हुए। उधर ईडी ने जिन स्थानों पर रेड की हुई है वहां-वहां पर सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया हुआ है। किसी को भी अंदर-बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यहां तक स्थानीय खुफिया तंत्र को भी इससे दूर रखा गया है। लेकिन पूर्व विधायक दिलबाग व करीबियों के घरों पर रेड से शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।