यमन – Live Halchal

क्या फिर गृहयुद्ध की दल-दल में फंसा यमन?
यमन में कई साल से चल रही अशांति बीच दक्षिणी हिस्से में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) समर्थित अलगाववादी संगठन सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने देश के तेल-समृद्ध इलाकों हदरामौत और महरा के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया है। इससे अब तक बनी हुई हाल की शांति टूट गई है और क्षेत्र में नए तनाव बढ़ने लगे हैं। देखा जाए तो पिछले कुछ वर्षों से यमन में लड़ाई कुछ कम हो गई थी, क्योंकि सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच एक तरह का समझौता हो गया था। लेकिन एसटीसी की इस नई कार्रवाई से हालात फिर से बिगड़ने लगे हैं।

एसटीसी दक्षिण यमन को अलग देश बनाने की मांग करने वाला बड़ा संगठन है। इसे यूएई का राजनीतिक और सैन्य समर्थन मिलता है। यह संगठन 2017 में बना था और दक्षिणी यमन के बड़े हिस्से में इसकी पकड़ मजबूत है। एसटीसी के प्रमुख ऐदारूस अल-जुबैदी देश की राष्ट्रपति परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं।

अब समझिए कैसे शुरू हुआ यमन का संकट?
बता दें कि 2014 में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने राजधानी सना पर कब्जा कर लिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार को देश छोड़ना पड़ा। एक साल बाद 2015 में सऊदी अरब और यूएई इस युद्ध में सरकार की मदद के लिए शामिल हुए। हालांकि तब से यमन दो हिस्सों में बंट चुका था। एक तरफ उत्तरी इलाके में हूतियों के कब्जें में और दूसरी ओर दक्षिणी हिस्से सरकार व उसके समर्थक समूहों के नियंत्रण में था।

तेल क्षेत्रों पर कब्जे से मामला कैसे बढ़ा?
दरसअल इसी महीने एसचीसी ने अचानक हदरामौत में मार्च करते हुए बड़े तेल प्रतिष्ठानों पर कब्ज़ा कर लिया, जिनमें यमन की सबसे बड़ी तेल कंपनी पेट्रोमसीला भी शामिल है। इससे पहले सऊदी समर्थित स्थानीय कबीलों ने तेल राजस्व में हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग करते हुए इस इलाके पर कुछ समय के लिए कब्जा किया था।

ऐसे में एसटीसी ने इसी को मौका बनाकर अपनी ताकत बढ़ाई और इलाके पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया। इसके बाद एसटीसी ने पड़ोसी प्रांत महरा में भी प्रवेश किया और ओमान सीमा पर स्थित एक महत्वपूर्ण चेकपोस्ट पर कब्जा कर लिया। अदन में उन्होंने राष्ट्रपति भवन पर भी नियंत्रण कर लिया, जहां सरकारी नेतृत्व बैठता है।

क्यों परेशान है सऊदी अरब?
इस बात को ऐसे समझ सकते हैं कि यमन में और एसटीसी की कार्रवाई को सऊदी अरब ने खतरे की तरह देखा है। सऊदी सेना ने कुछ दिन पहले ही अदन से अपने सैनिक हटा लिए थे और अब वह हालात शांत करने की कोशिश कर रहा है। सऊदी अधिकारियों ने साफ कहा कि वे तथ्य को जबरन थोपने जैसी किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं करेंगे। उनका संकेत साफ है कि एसटीसी ने सीमा लांघ दी है और उन्हें यह कदम मंजूर नहीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि यूएई इस स्थिति से सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है और यमन में उसकी पकड़ और मजबूत हो रही है।

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका की बड़ी एयर स्ट्राइक, 12 की मौत और 30 घायल
यमन के हूती विद्रोहियों पर अमेरिका ने बड़ी एयरस्ट्राइक की है। यमन की राजधानी सना में विद्रोहियों को निशाना बनाया गया है। सोमवार को हूती विद्रोहियों ने जानकारी दी है कि अमेरिकी हवाई हमलों में 12 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमान ने हमलों की पुष्टि नहीं की है।

हफ्तेभर बाद दूसरी एयर स्ट्राइक
हूती विद्रोहियों के मुताबिक अमेरिका ने यह हमला सना के शूब जिले के फरवा पड़ोस के बाजार पर किया है। अमेरिकी सेना पहले भी इस क्षेत्र में हमलों को अंजाम दे चुकी है। सोमवार को रातभर अमेरिका ने हमले किए। यमन के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाया। पिछले सप्ताह अमेरिका ने यमन के रस ईसा ईंधन बंदरगाह पर एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 74 लोग मारे गए थे और 171 घायल हुए थे।

यमन से युद्ध की पूरी स्क्रिप्ट लीक, US रक्षा सचिव ने सिग्ननल पर किया शेयर
हूती विद्रोहियों पर हुए हमले का प्लान एक बार फिर लीक हो गया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने यमन के ईरान-समर्थित हौथियों पर मार्च में हुए हमले की डिटेल का एक प्लान लीक कर दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सिग्नल (Signal) मैसेजिंग ऐप पर हूती पर हमले का प्लान लीक किया है।

आरोप है कि पीट हेगसेथ ने यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सैन्य हमले की संवेदनशील जानकारी को सिग्नल पर लीक कर दिया है। यह मामला अत्यंत गंभीर है। हेगसेथ ने यह जानकारी एक निजी सिग्नल ग्रुप में साझा की, जिसमें उनकी पत्नी जेनिफर राउचेट हेगसेथ, भाई फिल हेगसेथ और निजी वकील टिम पार्लटोर सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल थे।

रक्षा सचिव ने शेयर कर डाला प्लान

दूसरी चैट में, हेगसेथ ने हमले के बारे में जानकारी शेयर की जो पिछले महीने ‘द अटलांटिक पत्रिका’ द्वारा बताई गई जानकारी के सामान थी, जब इसके प्रधान संपादक जेफरी गोल्डबर्ग को सिग्नल एप पर एक अलग चैट में गलती से शामिल कर लिया गया था, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सभी वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों से जुड़ी एक शर्मनाक घटना थी।

मामले से परिचित व्यक्ति, जो नाम न बताने की शर्त पर बोल रहा था ने कहा कि दूसरी चैट में लगभग एक दर्जन लोग शामिल थे और विस्तृत सैन्य योजना के बजाय प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उनकी पुष्टि प्रक्रिया के दौरान बनाई गई थी। व्यक्ति ने कहा कि चैट में हवाई हमलों के कार्यक्रम की डिटेल शामिल था।

दूसरी बार चैट में लीक हुई जानकारी

ट्रंप कैबिनेट के बड़े अधिकारियों ने यमन में हूती विद्रोहियों पर हमले की सीक्रेट प्लानिंग पर चर्चा के लिए एक मैसेजिंग ऐप पर ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में बेहद संवेदनशील जानकारियां शेयर की जा रही थी। इस ग्रुप में अमेरिका हूती विद्रोहियों पर कब हमला करेगा, हमला कब होगा, इस तरह की जानकारी शेयर की जा रही है।

रक्षा सचिव के इस्तीफे की मांग

इस चैट के बाद से रक्षा सचिव के इस्तीफे की मांग उठने लगी है। पीट हेगसेथ को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सीनेटर टैमी डकवर्थ, इराक युद्ध के एक अनुभवी, जिन्हें 2004 में युद्ध में गंभीर चोटें आईं ने कहा कि हेगसेथ को अपमानजनक रूप से इस्तीफा देना चाहिए।

पहले मार्च में सामने आया था मामला

इससे पहले मार्च में पहली बार सिग्नल से जुड़ा हुआ यह मामला सामने आया था, जब पहली बार हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हमले का प्लान चैट पर लीक हुआ था। द अटलांटिक (The Atlantic) पत्रिका के संपादक जेफ्री गोल्डबर्ग को गलती से एक सिग्नल ग्रुप चैट में जोड़ा गया था।

यमन में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, हूती के 15 ठिकानों पर हमला
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ने शुक्रवार को यमन पर हमला किया था। इससे पहले सना पर चार और होदीदा पर सात हमले की सूचना दी गई थी। धमार, सना के दक्षिण में, मुकायरास और सना के दक्षिण-पूर्व में एक-एक हमले किए गए।

अमेरिकी सेना ने यमन के हूती नियंत्रित इलाकों में 15 ठिकानों पर हमला किया। इसकी जानकारी अमेरिकी सेना ने ही दी है। लाल सागर और अदन की खाड़ी में हूती विद्रोही लगातार अमेरिका और ब्रिटेश के व्यापारिक जहाजों पर हमले कर रहा है। इसे रोकने के लिए अमेरिकी सेना ने बार बार हमले किए। ईरान समर्थित विद्रोहियों के चार प्रांतों पर भी हमला किया गया।

अमेरिकी सेना के सैन्य कमान ने सोशल मीडिया पर कहा, यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने आज यमन के ईरानी समर्थित हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में 15 ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों का लक्ष्य हूती की आक्रमक क्षमताओं को कमजोर करना था। ये हमले अमेरिकी गठबंधन और व्यापारी जहाजों के लिए लाल सागर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किए गए थे।

अमेरिका-ब्रिटेन ने यमन पर किया हमला
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अमेरिका और ब्रिटेन दोनों ने शुक्रवार को यमन पर हमला किया था। इससे पहले सना पर चार और होदीदा पर सात हमले की सूचना दी गई थी। धमार, सना के दक्षिण में, मुकायरास और सना के दक्षिण-पूर्व में एक-एक हमले किए गए। पिछले साल इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा का समर्थन करते हुए नवंबर से ही हूती लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले कर रहा है। हूती विद्रोहियों के खिलाफ इस्राइल ने भी यमन पर हमले किए। पिछले महीने इस्राइल ने होदीदा पर हमले किए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका ने हमला तब किया जब एक दिन पहले हूती विद्रोहियों ने कहा था कि वह तेल अवीव पर हमला करेगा। इस्राइली सेना ने बताया कि उन्होंने सेंट्रल इस्राइल के पास रात भर में एक संदिग्ध हवाई लक्ष्य को रोका। हालांकि, उन्होंने इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दी। बुधवार को हूती ने कहा था कि उन्होंने इस्राइल पर क्रूज मिसाइले दागी थीं। इससे एक दिन पहले यमन घाटी पर हूती ने दो जहाजों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। एक जहाज पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया था तो दूसरे जहाज को मिसाइल से नष्ट कर दिया गया।

अमेरिका ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में की कार्रवाई
लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने यमन में हूती नियंत्रित क्षेत्रों में दिखी मिसाइल लॉन्चर को ढूंढकर नष्ट कर दिया है। यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने इसकी जानकारी दी। इसमें कहा गया कि शाम 640 बजे एक अतिरिक्त एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई। हालांकि इसका किसी भी वाणिज्यिक या गठबंधन जहाज (commercial or coalition ships) पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर एक बार फिर कार्रवाई की है। लाल सागर में बढ़ते तनाव के बीच, यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने 19 फरवरी को शाम लगभग 5 बजे यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों में सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल लॉन्चर को ढूंढकर नष्ट कर दिया। इसमें कहा गया कि शाम 6:40 बजे एक अतिरिक्त एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की गई। हालांकि, इसका किसी भी वाणिज्यिक या गठबंधन जहाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यूएस सेंट्रल कमांड के बलों ने इसकी जानकारी दी है।

यूएस सेंट्रल कमांड सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि19 फरवरी और 20 फरवरी की सुबह लाल सागर अपडेट यह है कि अदन की खाड़ी में ग्रीक ध्वज वाला, अमेरिकी स्वामित्व वाला अनाज वाहक एम/वी सी चैंपियन, दो एंटी-शिप द्वारा मार गिराया गया। हूति-नियंत्रित यमन से बैलिस्टिक मिसाइलें (एएसबीएम) लॉन्च की गईं। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और जहाज अपने निर्धारित गंतव्य के लिए रवाना हो गया। यह अदन, यमन तक अनाज पहुंचाएगा।”

यूएस सेंट्रल कमांड ने की बड़ी कार्रवाई

यूएस सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसके बलों ने पश्चिमी यमन में एक ओडब्ल्यूए यूएवी को नष्ट कर दिया है जो लाल सागर में जहाजों पर हमला करने के लिए तैयार था। इसके अलावा, अमेरिका और गठबंधन के विमानों और युद्धपोतों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में 10 ओडब्ल्यूए यूएवी को मार गिराया। इसके अलावा, यूएसएस लैबून (डीडीजी 58) ने अपनी दिशा में जा रही एक एंटी-शिप क्रूज़ मिसाइल (एएससीएम) की पहचान की और उसे मार गिराया।