म्युचुअल फंड या SIP में निवेश करने का राइट टाइम – Live Halchal

म्युचुअल फंड या SIP में निवेश करने का राइट टाइम, जानिए क्यों
देश के शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से उठापटक का दौर जारी है. ऐसे में निवेशकों को भारी नुकसान हो रहा है. बाजार में इस तरह के माहौल को देखकर छोटे निवेशक भी कई बार हाथ खींच लेते हैं. ऐसे में म्युचुअल फंड में निवेश की प्लानिंग कर रहे कुछ निवेशक इसी उलझन में हैं कि अभी निवेश करें या नहीं. इस सबके बीच जानकारों का कहना है कि म्युचुअल फंड में मौजूदा समय में पहली बार निवेश करने वालों को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. यह निवेश का अच्छा मौका है.

जानकारों का कहना है कि म्युचुअल फंड में पहली बार निवेश करने का अच्छा मौका है. आनंदराठी प्राइवेट वेल्थ मैनेजमेंट के डिप्टी सीईओ फिरोज अजीज कहते हैं नए निवेशकों को बाजार के गिरने की चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि उनके लिए यह अच्छा मौका है. म्युचुअल फंड चुकि लंबी अवधि का निवेश विकल्प है और यह विविधताओं से युक्त है. उनके अनुसार अगर आप अभी निवेश करते हैं तो तीन साल के निवेश पर अच्छा रिटर्न ले सकते हैं. इसमें निवेशकों का डटे रहना जरूरी है.

सिप से करें सही शुरुआत

मुंबई की वित्तीय सलाहकार पूनम रूंगटा कहती हैं कि म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों को सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए निवेश शुरू करनी चाहिए. उनका कहना है कि बाजार में बड़े उतार-चढ़ाव के बावजूद सिप में नए निवेशक अपना पैसा लगा सकते हैं. अभी के हालात में निवेश करना सही है. ऐसा देखा गया है कि शेयर बाजार जितना गिरता है, म्यूचुअल फंड उतना नहीं गिरता और शेयर बाजार जितना चढ़ता है, म्यूचुअल फंड उससे ज्यादा चढ़ता है. उनका कहना है कि बाजार के तेज उतार-चढ़ाव का म्यूचुअल फंड पर सीधा असर नहीं होता. क्योंकि इसका प्रबंधन करने वाली कंपनियां काफी पेशेवर तरीके से फंड का प्रबंधन करती हैं. यहां आप अपना पैसा एक एक्सपर्ट को निवेश करने के लिए देते हैं. रूंगटा कहती है कि नए निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्य, उम्र, इक्विटी में निवेश करने का पोर्टफोलियो को ध्यान में रखने चाहिए, क्योंकि इसमें लंबे समय के लिए निवेश होता है.

500 रुपये से कर सकते हैं शुरुआत

आप किसी म्यूचुअल फंड स्कीम SIP में सिर्फ 500 रुपये महीने की रकम से शुरुआत कर सकते हैं. बहुत से सिप हालांकि तय अवधि के लिए शुरू किये जाते हैं और उनमें हर महीने एक निश्चित रकम डाली जाती है. बहुत से फंड हाउस निवेशक को मासिक, पाक्षिक और पखवाड़े के हिसाब से भी निवेश करने की सुविधा देते हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि म्यूचुअल फंड में हमेशा लंबे समय के लिए निवेश करना सही होता है.