मौसम विभाग – Live Halchal

बिहार के 18 जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों और आम लोगों को मौसम की गतिविधियों पर नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है।

बिहार के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राज्य के 18 जिलों को यलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जबकि शेष जिलों में किसी विशेष चेतावनी की आवश्यकता नहीं बताई गई है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, गया, पटना, नालंदा, नवादा, बेगूसराय, शेखपुरा और लखीसराय जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

उत्तर और पूर्वी बिहार के अधिकांश जिलों में राहत
सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इन जिलों में आज सुबह से धूप निकली है। कई जिलों में वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है।

जून माह कई हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रह सकती
बिहार में इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने के संकेत मिले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दीर्घावधि पूर्वानुमान के अनुसार जून से सितंबर 2026 के बीच देश के साथ-साथ बिहार के कई हिस्सों में वर्षा सामान्य से कम रह सकती है। इससे कृषि क्षेत्र और जल संसाधनों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून काल (जून से सितंबर) के दौरान सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान किसानों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की कृषि काफी हद तक मानसूनी बारिश पर निर्भर रहती है।

सामान्य से कम बारिश होने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पूर्वानुमान के मुताबिक, वर्ष 2026 के मानसून सीजन में पूरे देश में मौसमी वर्षा दीर्घावधि औसत (LPA) के 90 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है। इसमें लगभग चार प्रतिशत की त्रुटि की संभावना भी बताई गई है। इसका अर्थ है कि इस वर्ष देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका सबसे अधिक है। वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) की स्थितियों में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है।

नवीनतम जलवायु मॉडल संकेत देते हैं कि मानसून ऋतु के दौरान एल नीनो की स्थिति विकसित हो सकती है। आमतौर पर एल नीनो का प्रभाव भारतीय मानसून को कमजोर करने वाला माना जाता है। मानसून के कमजोर रहने की आशंका के बीच कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों को मौसम आधारित कृषि प्रबंधन अपनाने की जरूरत होगी। समय पर वर्षा नहीं होने की स्थिति में धान सहित खरीफ फसलों की बुआई और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

नौतपा में तप रहा मध्यप्रदेश, 16 शहरों में 44 पार पारा
मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई हो, लेकिन गर्मी का सितम कम नहीं हुआ। प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 28 मई से अगले तीन दिन तक कई जिलों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज हो सकती है। तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

खजुराहो और नौगांव बने हीट सेंटर
मंगलवार को छतरपुर का खजुराहो प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नौगांव में पारा 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। दतिया में 45.2 डिग्री, दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। रीवा 44.8 डिग्री और राजगढ़ 44.6 डिग्री के साथ भीषण गर्मी की चपेट में रहे। ग्वालियर, श्योपुर, गुना, नरसिंहपुर, सागर, मंडला, मुरैना और रायसेन समेत कई शहरों में भी पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां तापमान 44.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.2 डिग्री तापमान रहा।

नौतपा में पहली बार नहीं बदला मौसम
भोपाल में नौतपा के दौरान बारिश या बूंदाबांदी का सिलसिला नया नहीं है। पिछले 14 साल में 7 बार नौतपा के दौरान बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि 2 बार हल्की बूंदाबांदी हुई थी। इस बार भी शुरुआती दिनों में मौसम ने करवट ली है। हालांकि 2018 और 2019 जैसे साल में नौतपा के दौरान रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी थी और औसत तापमान 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया था।

कई जिलों में लू और तीव्र लू का अलर्ट

रेड अलर्ट: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा।
ऑरेंज अलर्ट: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, सीधी, सिंगरौली, मंडला, बालाघाट समेत 19 जिले।
येलो अलर्ट: भोपाल, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर सहित 22 जिले।
इधर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, हरदा और नर्मदापुरम जैसे जिलों में तेज गर्मी का असर बना रहेगा।

दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें, पर्याप्त पानी पीते रहें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को खास सतर्क रहने को कहा गया है।

मौसम की दोहरी मार: यूपी-बिहार में आंधी-बारिश बनी आफत, कई राज्यों में लू का प्रकोप
बिहार और उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते हुए हादसों में करीब 16 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं, बिजली आपूर्ति ठप होने, पेड़ और पोल गिरने तथा फसलों के नुकसान से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

बिहार के भागलपुर और आसपास के जिलों में सोमवार रात 110 किलोमीटर प्रतिघंटे तक की रफ्तार से चली हवा और वर्षा ने व्यापक तबाही मचाई। इससे हुए हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई।

भागलपुर में 200 से अधिक स्थानों पर पेड़ गिर गए और 300 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे 23 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया। केला, आम और लीची की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

तेज आंधी से अस्पताल की खिड़कियों के शीशे टूटे

जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एचडीयू वार्ड की खिड़कियों के शीशे टूट गए और मरीजों को दूसरे वार्डों में शिफ्ट करना पड़ा। वार्ड में पानी भर गया, जिससे मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टर व स्टाफ सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मधेपुरा, दरभंगा और मधुबनी में भी तेज आंधी से मकान, स्कूल भवन और पेड़ क्षतिग्रस्त हुए। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में बादल छाए रहने और सीमांचल क्षेत्र में आंधी-पानी की प्रबल संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में भी आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई

उत्तर प्रदेश में भी आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। लखीमपुर, गोंडा, सीतापुर, बस्ती और संतकबीरनगर समेत विभिन्न जिलों में आठ लोगों की मौत हो गई। कई जगह टिनशेड उड़ गए। मकानों की दीवारें और स्कूलों की बाउंड्रीवाल गिर गईं। लखीमपुर के कारीबडेरी गांव में आंधी के दौरान लगी आग में 40 घर जल गए। बिजली पोल टूटने से कई गांव अंधेरे में डूब गए।

गोंडा में रेल ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी रहीं। दूसरी ओर प्रदेश के 30 जिलों में बुधवार को भी लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के दक्षिण और मध्य जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।

उत्तराखंड में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी रही, जिसके चलते हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मैदानी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को चंबा में हल्की वर्षा हुई, जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज धूप रही। ऊना में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई के बीच वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं

जम्मू समेत मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। कठुआ 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार मई के अंत तक अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 28 और 29 मई को कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और हल्की वर्षा की संभावना है।

पंजाब में पारा 46 के पास

पंजाब में बठिंडा 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में भी लू चली। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी, हल्की वर्षा और ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ भी भीषण गर्मी की चपेट में है। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में पारा 45 के पार

मौसम विभाग ने हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 28 मई के बाद तेज हवाओं और वर्षा से राहत मिलने की संभावना जताई है। राजस्थान में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। हालांकि, सीकर में बारिश और ओलावृष्टि हुई। कोटा 45.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, अलवर और जैसलमेर समेत अधिकांश जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

तेलंगाना में गर्मी से 16 की मौत, हिमाचल प्रदेश में लू का अलर्ट…
देश के कई राज्य भीषण गर्मी लू की चपेट में हैं। शनिवार को भीषण गर्मी और झुलसा देने वाली हवाओं के कारण कई क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।मौसम विभाग (आइएमडी) ने चेतावनी दी है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार से तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के बठिंडा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए समर्पित यूनिट चालू करें, जिनमें आइस पैक सहित सक्रिय शीतलन उपाय और आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति उपलब्ध हों।

हरियाणा में, अंबाला का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि हिसार का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग (आइएमडी) ने सोमवार के लिए झारखंड के तीन जिलों गढ़वा, पलामू और चतरा के लिए लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले छह दिनों में कई अन्य जिलों में गरज, बिजली और मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

धनबाद में रविवार को बारिश की संभावना को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि लू के कारण राज्य के सात जिलों में 16 लोगों की मौत हो गई है। राजस्थान में, चित्तौड़गढ़ पिछले 24 घंटों में 44.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

दिल्ली में 45 डिग्री के पार तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार से तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है। दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्टहिमाचल प्रदेश में, शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने 26 और 27 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जैसे जिले इससे प्रभावित हो सकते हैं। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ तूफान आने की भी संभावना है।

आसमान से बरस रही आग: भीषण गर्मी की चपेट में उत्तर भारत
पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है। उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार चौथे दिन दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। बुधवार को यहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को 48.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

कई स्थानों पर भीषण लू का अलर्ट

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए कई स्थानों पर भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के लिए ‘येलो’ और उसके बाद ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिमी हवा राजस्थान के थार रेगिस्तान और मध्य पाकिस्तान के हिस्सों से दिल्ली की ओर आ रही है।

शुष्क क्षेत्रों से गुजरते हुए यह हवा दिल्ली पहुंचते-पहुंचते और शुष्क हो जाती है। रात का पारा भी अधिक बना हुआ है। जमीन को संचित गर्मी छोड़ने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिससे रातें लगातार गर्म रहती हैं। अगले सप्ताह तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहेगी।

तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार

उत्तर प्रदेश में हालत यह है कि बुंदेलखंड से लेकर पूर्वांचल और मध्य एवं पश्चिमी यूपी तक आसमान से आग बरस रही है। एक दर्जन से अधिक जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है।

लखनऊ, प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, चित्रकूट, आगरा, कानपुर, वाराणसी और फतेहपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा की वजह से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। गुरुवार और शुक्रवार को 11 जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में रिज बेस स्टेशन पर अधिकतम तापमान 45.8, हरियाणा के रोहतक में 46.9 तो पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में श्रीगंगानगर 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

पहाड़ भी गर्मी के साथ लू की चपेट में

मैदान के साथ पहाड़ भी गर्मी के साथ लू की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर में पारा तेजी से बढ़ रहा है। कठुआ में अधिकतम तापमान 44.6 तो हिमाचल प्रदेश के ऊना में 44 डिग्री पहुंच गया।

शिमला में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से जनजीवन बेहाल है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया।

ओडिशा में भीषण गर्मी, बंगाल में बढ़ी उमस

प्रेट्र के अनुसार, पूर्वी भारत में बंगाल में बुधवार की सुबह उमस भरी गर्मी रही। कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ओडिशा भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में पारा चढ़कर 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेलंगाना में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। जगतियाल जिले के ऐलापुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इस बार नौतपा भी बनाएगा नया रिकॉर्ड

सोमवार 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा और 15 दिनों तक इसमें रहेगा, लेकिन शुरुआती नौ दिनों को नौतपा कहा जाता है। कहा जाता है कि इस दिनों सूर्य सबसे अधिक बलवान रहता है। हालांकि सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है लेकिन नौतपा शुरुआती नौ दिनों को ही कहा जाता है। इस बार नौतपा गर्मी के नए रिकार्ड बना सकता है।

बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे लोग

भीषण गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त, चक्कर और बेहोशी के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।

डॉक्टरों ने बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिजली और पानी की मांग में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

प्रमुख स्थानों का तापमान

रोहतक-46.9
प्रयागराज- 46.4
दिल्ली- 45.8
बठिंडा- 46
कटड़ा- 44.6
श्रीगंगानगर– 46.5