मौसम विभाग: शनिवार तक उत्तर प्रदेश में होगी बारिश – Live Halchal

मौसम विभाग: शनिवार तक उत्तर प्रदेश में होगी बारिश, प्रदेश में दो दर्जन लोगो की मौत…
उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात से शुरू हुई वर्षा अभी भी जारी है। लगातार तीसरे दिन जारी वर्षा अब कहर बन रही है। वर्षा के कारण कई जिलों में मकान गिरने से दो दर्जन लोगों की मौत हो गई है जबकि शिवालिक पहाडिय़ों पर भारी वर्षा ने सहारनपुर में सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में बाढ़ के रूप में तबाही मचा दी है।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में भारी बारिश जारी है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश जारी बारिश अब कहर बन गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिलसिला शनिवार तक जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बीते तीन दिन से जारी वर्षा अब आफत बन गई है। यहां के प्रयागराज मंडल में शुक्रवार तड़के आधा दर्जन जगह पर मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोग जख्मी हैं। इनका इलाज जारी है। प्रयागराज के साथ प्रतापगढ़ व कौशाम्बी में मकान जर्मीदोज हो गए हैं। लगातार हो रही वर्षा से पुराने और जर्जर भवनों के साथ ही कच्चे मकानों पर शामत है।

अमेठी में दर्जन भर मकान गिरे, दंपती सहित तीन की मौत

अमेठी में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बरसात ने तबाही मचा दी है। सुबह जिले के कई विकास खंडों में एक दर्जन भर मकान ढह गये। भादर विकास खंड छीड़ा गांव में घनघोर बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के सामने लगे टीन शेड के नीचे धर्मराज वर्मा (45)व उसकी पत्नी गुड्डा देवी (42) सो रहे थे वह मलबे की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई।

घर के सामने बने घास फूस के छप्पर के नीचे उसका छोटा पुत्र रंजीत वर्मा (12) अपनी दादी रामकली के साथ सो रहा था दोनों बाल-बाल बच गए। दूसरी घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर गांव मजरे चतुर्भुजपुर निवासी राम आसरे (65) के घर की कच्ची दीवार ढह गई, मलबे की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

कानपुर आसपास और बुंदेलखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

गुरुवार रात से हो रही मूसलधार बारिश से बुंदेलखंड, फतेहपुर, कानपुर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फतेहपुर और हमीरपुर में भारी बारिश से सड़कें लबालब हो गयी और घरों में पानी भर गया है। फतेहपुर के जिला अधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक  के स्कूलों में  29 सितंबर तक अवकाश कर दिया है।

मऊआइमा में घर की दीवार गिरी, दो की गई जान

प्रयागराज जनपद में मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में गुरुवार की देर रात कच्चे घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक बालक और एक युवक की मौत हो गई। मलबे की जद में राम सागर 35 और प्रियांशु दो वर्ष आ गए। राम सागर पुत्र रमेश सोरांव थाना क्षेत्र के मोरहू गांव का रहने वाला था। वह सिसवां गांव स्थित अपनी ससुराल आया था।

प्रतापगढ़ में दीवार ढहने से तीन की मौत, एक दर्जन घायल

प्रतापगढ़ जनपद में मंगरौरा कंधई के सराय रजई गांव में बारिश के कारण शोभनाथ का घर गुरुवार की रात में गिर गया। मलबे में दबकर आठ वर्ष की बालिका की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू करके तीनों को बाहर निकाला लेकिन बालिका को नहीं बचाया जा सका।

प्रतापगढ़ के उदयपुर थाना छेत्र के पूरे निहाल सिंह चाहिन गांव के विजय बहादुर कोरी का कच्चा मकान गिरने से चार लोग दबे। इसमें तीन घायल एक कि मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सुहाग गांव में शुक्रवार की भोर में दीवार गिरने से पांच लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को गंभीर हाल में इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बरई दुख छोर का पुरवा गांव निवासी शिव नाथ पांडे का कच्चा मकान गुरुवार की भोर में करीब पांच बजे बारिश के बीच भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में शिव नाथ पांडेय 54 दब गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें मिट्टी के मलबे से बाहर निकाला। परिजन ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कुंडा ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूसलाधार बारिश की वजह से अवध क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में गुरुवार को सात लोगों की जान चली गई। महोबा में तीन, भदोही में दो और वाराणसी में भी एक व्यक्ति की जान गई है। बारिश की चेतावनी को देखते हुए लखनऊ, अमेठी, अयोध्या और उन्नाव में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

अवध के रायबरेली में एक बच्ची समेत दो, बाराबंकी में तीन, अयोध्या में एक और अंबेडकरनगर में एक ग्रामीण की जान चली गई। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के रेवतपुर गांव में भी भारी बारिश से एक मकान गिर गया, जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

महोबा में एक मकान पर बरगद का पेड़ गिरने की वजह से घर में सो रहे दो बच्चों तीन समेत की मौत हो गई। भदोही में भी कच्चा मकान गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई और बेटी गंभीर है।

जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। गुरुवार रात साढ़े आठ बजे तक 53.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मानसून की टर्फ लाइन उत्तर प्रदेश, बिहार होती हुई पश्चिम बंगाल की ओर जा रही है।

मौसम में यह बदलाव इसी के चलते हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दो दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश और लखनऊ में बारिश का प्रभाव कम हो जाएगा। शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भी भारी बारिश की संभावना है।

सीएम का मदद का निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दिए मदद के निर्देश हैं। भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रभावित जिलों के अधिकारियों को लेगों को तत्काल मदद उपलब्ध कराने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अधिकारी घरों से निकलकर जहां भी जलभराव या अन्य कोई दिक्कत है वहां पहुंचकर लोगों को सहायता उपलब्ध कराएं।

शिवालिक की पहाड़ी पर वर्षा से सहारनपुर में बाढ़

गुरुवार की आधी रात के बाद हुई शिवालिक पहाडिय़ों पर भारी वर्षा ने बेहट के सिद्ध पीठ श्री शाकंभरी देवी परिक्षेत्र में बाढ़ के रूप में तबाही मचा दी। सिद्ध पीठ पर रविवार से शारदीय नवरात्र मेला शुरू हो रहा है।

यहां पर जिसके बाजार व श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं की तैयारियां लगभग अंतिम रूप मे थी। रात करीब ढार्ई बजे अचानक आई भयंकर बाढ़ ने तबाही मचा दी।

इस बाढ़ में एक दुकानदार रामपाल पुत्र मंगल सिंह निवासी ग्राम सद्दा माजरा थाना गागलहेड़ी कि जहां करीब एक किलोमीटर तक बहने के कारण मौत हो गई। 2 दुकानदार ऋषि पाल पुत्र काटू राम निवासी सद्दा माजरा व संजीव पुत्र नरेश निवासी ग्राम मांडला कोतवाली बेहट लगभग आधा किलोमीटर दूर तक बहने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए।

यही नहीं लगभग 70 से 80 प्रसाद व खिलौने सहित अन्य सामान की दुकान बाढ़ में बह गई। दुकानदारों और श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर आदि वाहन भी बाढ़ की चपेट में आकर काफी दूर तक बह कर रेत में धंस गए। इस दैवीय आपदा के चलते सिद्ध पीठ परिक्षेत्र में स्थिति भयावह बन गई है।