मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट – Live Halchal

दिसंबर माह तक बढ़ सकती है और अधिक ठंड, मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में जारी किया बारिश का अलर्ट
देश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने शीत लहर के दोबारा शुरू होने की आशंका जताई है। कुल मिलाकर दिसंबर में सर्दी अपने चरम पर होगी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद ठंड रहा। वहीं यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम साफ हो गया है। उत्तर भारत में बढ़ी ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी दर्ज हुई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले हफ्ते और अधिक बारिश होने संभावना जताई है। बता दें कि तमिलनाडु और पुडुचेरी में भीषण तूफान ‘निवार’ के कारण पहले ही भारी बारिश हुई है।

अगले 24 से 36 घंटों में देश के इन क्षेत्रों में बढ़ेगी ठंड

मौसम के जानकारों के मुताबिक, आने वाले सप्तातह में बारिश के साथ ही ठंड भी बढ़ सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार से रविवार तक हल्की बारिश की भविष्यवाणी हुई है।

हरियाणा में बढ़ी ठंड

हरियाणा में शनिवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान तो 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यहां पर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने से भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं, सर्दी का असर मॉर्निंग वॉक करने वालों पर भी पड़ा रहा है। लोग अब पार्कों में पहले की अपेक्षा कम दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने औैर आसमान साफ हो जाने से ठंडक अभी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं हवा में नमी का स्तर 43 से 95 फीसद रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यूपी के अलीगढ़ में बढ़ी ठिठुरन

यूपी के अलीगढ़ में शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह से सर्द हवा चल रही है, जिससे लोग ठिठुर भी रहे हैं। सुबह कुछ समय के लिए हल्का कोहरा वातावरण में छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।