मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश के लिए जारी किया अलर्ट – Live Halchal

मौसम विभाग ने इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश के लिए जारी किया अलर्ट, जानिए आज मानसून कहां करेगा प्रवेश
नई दिल्लीः जून के महीने में लोगों भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर उत्तरी भारत में इन दिनों आंधी-तूफान देखने को मिल रहे हैं। वहीं मानसून ने भी भारत में दस्तक दे दी है। केरल में मानसून की एंट्री के साथ भारी बारिश देखने को मिली।

अगले 12 घंटे में मानसून तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में प्रवेश कर जाएगा। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक केरल व लक्षद्वीप के कई इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही मानसून की पहुंच दक्षिण के अधिकतर हिस्से में हो जाएगा। वहीं मुंबई पहुंचने में मानसून को दो से तीन दिन लग सकते हैं। मौसम विभाग मुंबई के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने ट्वीट किया, मानसून अरब सागर की ओर आगे बढ़ रहा है।

इससे महाराष्ट्र में मानसून के दाखिल होने के अनुकूल माहौल बन रहा है। अगले दो-तीन दिन में कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में मानसून सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

महाराष्ट्र में मानसून के आगमन के साथ ठाणे, रायगढ़, दक्षिण कोकण, पुणे, कोल्हापुर, सातारा और सांगली में जोरदार बारिश होने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

हालांकि विभाग के द्वारा इन इलाकों को लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। राज्य के शेष जिलों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। दस जून के बाद से राज्य में प्री मानसून बारिश देखने को मिलेगी। सकती है।

वहीं, मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश संभव है। इसके अलावा गिलगित बाल्टिस्तान, लद्दाख, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, गुजरात में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।