मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट… – Live Halchal

मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है गिरावट…
दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर जारी है। ठिठुरन बढ़ गई है और बढ़ी सर्दी के चलते लोग सोमवार सुबह कांपते दिखे, वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह ठंड और बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर बृहस्पतिवार को तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इस वजह से ठिठुरन और बढ़ सकती है।

इससे पहले राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से सात डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता कम रही।

हालांकि, तेज हवा चलने से हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है। फिर भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 332 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब श्रेणी का है। यह एक दिन पहले तक गंभीर श्रेणी में था। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन कई इलाकों में कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम आद्र्रता 100 फीसद व न्यूनतम तापमान 78 फीसद दर्ज किया गया। कोहरे के कारण पालम में दृश्यता 50 मीटर व सफदरजंग में दृश्यता 150 मीटर रही।

100 से अधिक उड़ानें लेट

आइजीआइ एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण उड़ानों के संचालन में लगातार तीसरे दिन रविवार को भी दिक्कत आई। रनवे पर दृश्यता का स्तर कम होने से 100 उड़ानें देरी से उड़ी और उतरीं। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक किसी भी उड़ान के रद या डायवर्ट की सूचना नहीं है। उड़ानों की लेटलतीफी के कारण हवाई यात्रियों को परेशानी हुई। एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की आधी रात के बाद एयरपोर्ट पर कोहरा छाने लगा था। रविवार की सुबह 5.30 बजे वहां दृश्यता का स्तर करीब 100 मीटर तक पहुंच गया था। लिहाजा कैट-3बी और कैट-3ए तकनीक द्वारा उड़ानों का संचालन किया गया। इसके कारण उड़ानों में देरी हुई और करीब 100 उड़ानें देरी से उड़ीं और उतरीं। सुबह 11.30 बजे के बाद रनवे पर दृश्यता का स्तर सुधरने के बाद उड़ानों का समान्य संचालन किया गया।