मौसम विज्ञान विभाग – Live Halchal

चमोली, देहरादून सहित कई जिलों में बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी
मौसम विज्ञान विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने रविवार को आगामी 24 घंटे में बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ के खतरे का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजते हुए सावधानी बरतने को कहा है।

प्रदेश में छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद
प्रदेश में बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया है। जिससे छह राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 187 सड़कें बंद हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र की 104 सड़कें शामिल हैं। पिथौरागढ़ जिले में धारचुला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में पहाड़ी से बड़े पत्थर आ गए हैं। इससे राजमार्ग में वाहनों की आवाजाही बंद है। घटियाबगढ़-लिपूलेख राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा आ गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक चमोली में एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग, पौड़ी में एक राष्ट्रीय और एक राज्य मार्ग, उत्तरकाशी में दो राष्ट्रीय राजमार्ग, टिहरी में दो राज्य मार्ग मलबा आने से बंद हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बंद हैं।

इन जिलों में इतनी सड़कें हैं बंद
बारिश के बाद मलबा आने से अल्मोड़ा जिले में पांच, बागेश्वर में 15, चमोली 21, देहरादून में आठ, नैनीताल पांच, पौड़ी में 31, पिथौरागढ़ में 28, रुद्रप्रयाग में 23, टिहरी में 13, ऊधमसिंह नगर में चार एवं उत्तरकाशी जिले में 34 सड़कें बंद हैं।

दिल्ली-यूपी समेत देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, पहाड़ों पर हाहाकार; उफान पर नदियां
अगले छह-सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले छह से सात दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।

गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश
आइएमडी ने बताया, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, सिक्किम और झारखंड में अत्यधिक बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में कुछ दिनों में भी भारी बारिश हो सकती है।कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

सौराष्ट्र और कच्छ में भी अगले सात दिनों में भारी बारिश हो सकती है। इस अवधि में पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में इस सप्ताह भारी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में बाढ़ का खतरा
मौसम विभाग ने सोमवार को जुलाई में देश में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान जताया है तथा मध्य भारत, उत्तराखंड और हरियाणा में अधिकारियों और लोगों से बाढ़ के खतरे को लेकर सतर्क रहने को कहा है। पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना है।

आइएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने आनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मध्य भारत और इससे सटे दक्षिणी प्रायद्वीप में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ और तेलंगाना के निकटवर्ती क्षेत्र तथा गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से शामिल हैं।

उत्तराखंड और हरियाणा में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद
उन्होंने कहा, हमें गोदावरी, महानदी और कृष्णा जैसी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों पर नजर रखनी चाहिए। ऊपरी महानदी जलग्रहण क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना है, जिसमें छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश शामिल हैं। इस क्षेत्र में कई अन्य नदियां हैं। हमें वर्षा की गतिविधि और जलाशयों में जल स्तर पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हरियाणा में भी अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। महापात्र ने कहा, इस क्षेत्र में दिल्ली सहित कई शहर शामिल हैं। दक्षिण की ओर बहने वाली कई नदियां उत्तराखंड से निकलती हैं। हमें इन सभी नदी जलग्रहण क्षेत्रों, शहरों और कस्बों के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।