मौसम ने दी चेतावनी 5 से 7 मार्च तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Wed, 04 Mar 2020 10:47:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मौसम ने दी चेतावनी 5 से 7 मार्च तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मौसम ने दी चेतावनी 5 से 7 मार्च तक तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a5%80-5-%e0%a4%b8%e0%a5%87-7-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d/327894 Wed, 04 Mar 2020 10:47:47 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=327894 हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने 5 से 7 मार्च के बीच पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं चंडीगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि …]]>

हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने 5 से 7 मार्च के बीच पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं चंडीगढ़ में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है. जानकारी के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पांच मार्च को शाम से सात मार्च की दोपहर तक मौसम खराब होने की आशंका है. पंजाब के उत्तरी भाग और हरियाणा के दक्षिणी भाग में बसे शहरों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में मौसम तो बदलेगा, लेकिन यहां बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. चंडीगढ़ में 1 से 2 सेंटीमीटर वहीं पंजाब व हरियाणा में 3 से 4 सेंटीमीटर तक बारिश होने का अनुमान है.

वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस दौरान मौसम में 2 से तीन डिग्री की गिरावट आएगी. पश्चिमी विक्षोभ का दबाव ज्यादा होने के कारण मौसम में इतना बदलाव होने का अनुमान लगाया जा रहा है. पंजाब व हरियाणा में भी मौसम विभाग को अलर्ट कर दिया गया है. इस मौसम में इतनी बारिश फसलों के काफी हानिकारक साबित हो सकती है

]]>