मौसम का पलटवार एक बार फिर पड़ी कड़ाके की ठंड जानिए आज कहां होगी बारिश – Live Halchal

मौसम का पलटवार एक बार फिर पड़ी कड़ाके की ठंड जानिए आज कहां होगी बारिश
देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, केरल और तमिलनाडू में भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार के दिन भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। सुबह के समय कोहरे के भी आसार हैं। जनवरी महीने में अभी तक 34.4 मिलीमीटर तक बरसात हो चुकी है, जिसे जनवरी के लिहाज से काफी ज्यादा माना जाता है। हालांकि पिछले साल जनवरी में 54 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी।

उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के दूरदराज स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शाम में बारिश हो सकती है।

विभाग ने बताया कि कश्मीर में लोगों को ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। शून्य से कम तापमान होने की वजह से सड़कों पर बर्फ की परत जमी हुई है जिससे खासतौर पर वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर बाद धूप खिलने की वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड में पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। पहलगाम में तापमान शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में घाटी में मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

शिमला में मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि कुफरी में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके बाद मनाली में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग अब भी राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.4, 6.9, 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में तापमान क्रमश: 7.6, 6.5 और आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।