मौसमी बीमारियों – Live Halchal

दिल्ली: मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए तीन अस्पतालों में विशेष इंतजाम
एमसीडी ने इन बीमारियों से निपटने के लिए हिन्दूराव, कस्तूरबा व स्वामी दयानंद अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं।

राजधानी में मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जनवरी से अब तक डेंगू के 261, मलेरिया के 112 और चिकनुगनिया के 17 मामले सामने आ चुके हैं। ये मामले गत वर्षों की तुलना में अधिक हैं। ऐसे में एमसीडी ने इन बीमारियों से निपटने के लिए हिन्दूराव, कस्तूरबा व स्वामी दयानंद अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए हैं।

एमसीडी ने तीनों अस्पतालों में 167 बेड आरक्षित किए हैं। हिन्दूराव में 70, कस्तूरबा में 75 व स्वामी दयानंद अस्पताल में 22 बेड विशेष रूप से डेंगू, मलेरिया, हैजा व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के इलाज के लिए रखे गए हैं। इन अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए सभी जरूरी दवाएं, जीवन रक्षक घोल, आईवी फ्लुइड्स, प्लेटलेट्स, टेस्टिंग सुविधाएं व अन्य चिकित्सा संसाधन 24 घंटे उपलब्ध हैं। इसके अलावा चिकित्सकों और नर्सों की पर्याप्त संख्या में 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी स्थिति में मरीजों को इलाज में देरी न हो।

एमसीडी के अनुसार, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार दवाई का छिड़काव किया जा रहा है और घर-घर जाकर लार्वा की जांच की जा रही है। लार्वा मिलने पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव और सफाई की जा रही है। साथ ही, नागरिकों को जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलोनियों और मार्केट एरिया में अभियान चलाए जा रहे हैं।

हैजा के मामलों में विशेष सतर्कता
हैजा के मामलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिन क्षेत्रों में जल के दूषित होने की सूचना मिली है वहां तरल क्लोरीन और ओआरएस का वितरण किया जा रहा है ताकि लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति से बचाया जा सके। इसके अलावा एमसीडी ने अपील की है कि लोग घरों में पानी जमा न होने दें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी आदि का इस्तेमाल करें।

मौसम में बढ़ जाता है बच्चों में मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन का खतरा
बरसात का मौसम यानी कई तरह की बीमारियां और संक्रमण जो आसानी से किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। खासकर बच्चों को यह जल्दी अपनी चपेट में लेते हैं क्योंकि उनकी इम्युनिटी वयस्कों की तुलना में काफी कमजोर होती है। ऐसे में इस मौसम में होने वाली Monsoon Illness से बच्चों को बचाने के लिए ये टिप्स मददगार साबित होंगे।

मानसून का सीजन (Monsoon) भले ही आपतो चिलचिलाती धूप से राहत दिलाता है, लेकिन सुहाने मौसम के साथ ही इस दौरान कई सारी बीमारियों और संक्रमणों (Monsoon Illness) का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में यूं तो कोई भी बीमार हो सकता है, लेकिन बच्चों में इसका खतरा ज्यादा होता है। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर (Weak Immunity) होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती हैं। बरसात आते ही रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और वेक्टर बॉर्न डिजीज के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं।

इसलिए बच्चों को इन बीमारियों से बचाना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से बच्चों और साथ ही पेरेंट्स को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे मानसून की बीमारियों से अपने बच्चों को बचाने के 7 प्रभावी तरीकों के बारे में। आइए जानते हैं कैसे रखें मानसून में बच्चों का खास ख्याल-

बच्चों को सही कपड़े पहनाएं
बच्चों की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है, जिसके चलते मौसम में हल्के बदलाव की वजह से वह आसानी से बीमारी पड़ जाते हैं। ऐसे में उन्हें सुरक्षित रखने के लिए मौसम के अनुकूल कपड़े पहनाएं। उन्हें लाइट, हवादार और ऐसे कपड़े पहनाएं, तो भीगने पर जल्दी सूख जाएं। साथ ही उन्हें ज्यादा दिनों तक गीले कपड़ों में न रहने दें।

घर के आसपास सफाई रखें
बरसात के दिनों अक्सर मच्छरों से होने वाली बीमारियां भी काफी बढ़ जाती हैं। बारिश की वजह से जमा होने वाला पानी मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल यानी ब्रीडिंग प्लेस की तरह काम करता है, जिससे उन्हें पनपने का मौका मिलता है। ये मच्छर डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ाते हैं, इसलिए इससे बचाव के लिए घर के आसपास सफाई बनाए रखें और पानी जमा होने न दें।

हाइड्रेटेड रहें
सिर्फ गर्मी ही नहीं, बरसात में भी शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में इससे बचने के लिए हाइड्रेड रहना बेहद जरूरी है। डिहाइड्रेशन अक्सर कमजोरी और थकान की वजह बनता है। ऐसे में अपने बच्चों को हेल्दी रखने के लिए उनके शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए उनकी डाइट में सूप, जूस जैसे ड्रिंक्स शामिल करें।

हेल्दी डाइट
अपने बच्चों की इम्युनिटी मजबूत करने के लिए उन्हें हेल्दी डाइट दें। इसके लिए उनकी डाइट में विटामिन और मिनरल से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें। ताजे विटामिन सी रिच फूड्स, खट्टे फल, सब्जियां आदि प्रतिरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इन्फेक्शन को रोकने के लिए स्ट्रीट फूड या अस्वच्छ स्थानों के भोजन से बचें और घर का बना साफ-सुथरा भोजन चुनें।

बच्चों को ज्यादा देर बाहर न रहने दें
मानसून के दिनों में कोशिश करें कि बच्चे ज्यादा देर बाहर न घूमें। गीली और कीचड़ भरी जगहों की वजह से वह विभिन्न संक्रमणों के संपर्क में ला सकते हैं। ऐसे में उनके बाहर खेलने के समय को सीमित करें और बोर्ड गेम या पहेलियां जैसी इनडोर एक्टिविटी में उन्हें बिजी रखें।