मोहल्ला क्लीनिक – Live Halchal

‘दिल्ली में 95 मोहल्ला क्लीनिक और बंद…’ क्या गरीबों को मिलेगा इलाज?
आम आदमी पार्टी ने BJP सरकार पर गरीबों को फ्री इलाज से दूर रखने के लिए 95 और मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का आरोप लगाया है। AAP ने कहा कि वह मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के साथ ही मेट्रो स्टेशनों और शॉपिंग मॉल में प्रीमियम शराब के शोरूम भी खोल रही है।

AAP ने सवाल किया कि अगर 95 और मोहल्ला क्लीनिक बंद हो गए तो गरीबों को इलाज कैसे मिलेगा। AAP ने कहा कि यह सरकार सबको शराब देना चाहती है लेकिन गरीबों को फ्री इलाज देने से मना कर रही है। AAP के दिल्ली कन्वीनर सौरभ भारद्वाज ने इस बारे में एक बयान जारी किया। इस बीच, दिल्ली BJP के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने AAP के आरोपों का जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि यह अफसोस की बात है कि पिछले आठ महीनों में दिल्ली में तीनों लेवल के डेमोक्रेटिक चुनावों में BJP से हारने के बाद भी आम आदमी पार्टी के नेता भारद्वाज यह समझने में नाकाम हैं कि दिल्ली के लोग अब उनकी मनगढ़ंत कहानियों से गुमराह नहीं होंगे।

दिल्ली BJP के प्रवक्ता ने कहा कि AAP नेता जितना चाहें गुमराह कर लें, लेकिन दिल्ली की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है कि मोहल्ला क्लीनिक एक दिखावा थे, जहां डॉक्टरों की जगह कंपाउंडर दवाइयां देते थे, वह भी सिर्फ सर्दी-जुकाम और बुखार की। वहां कोई टेस्टिंग की सुविधा नहीं थी, कोई एक्स-रे वगैरह नहीं था। ये मोहल्ला क्लीनिक सिर्फ टेस्ट, एक्स-रे और किराए के नाम पर भ्रष्टाचार के अड्डे थे।

दिल्ली: ड्यूटी के दौरान मौत पर सरकार को देना होगा मुआवजा
मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत डॉक्टर कोरोना पीड़ितों का उपचार करते हुए कोरोना महामारी का शिकार हो गए थे। अदालत ने डॉक्टर के परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना महामारी के दौरान मरीजों का इलाज करते हुए हुई डॉक्टर की मौत के मामले में दिल्ली सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया है। मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत डॉक्टर कोरोना पीड़ितों का उपचार करते हुए कोरोना महामारी का शिकार हो गए थे। अदालत ने डॉक्टर के परिजनों को डेढ़ करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। मामले में मुआवजा भुगतान को लेकर प्रगति रिपोर्ट के लिए अगली तारीख 31 जनवरी की तय की है।

कोविड की दूसरी लहर में डॉक्टर दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थे। मृत्यु से कुछ दिन पहले तक वह ड्यूटी कर रहे थे। न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार की तरफ से अतिरिक्त स्थायी वकील प्रशांत मनचंदा ने कहा कि राज्य सरकार के अधीन कार्यरत डॉक्टर के परिवार को मुआवजा देने पर मृत्यु लेखा परीक्षा समिति (डेथ ऑडिट कमेटी) द्वारा सहमति पत्र जारी कर दिया गया है। अब जल्द ही परिवार को मुआवजे की रकम का भुगतान कर दिया जाएगा।

पीठ ने आदेश में कहा है कि अब इस प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए। पहले ही डॉक्टर के परिवार को उनका हक मिलने में देरी हो चुकी है। इस पर प्रशांत मनचंदा ने पीठ को बताया कि मृत डॉक्टर की फाइल को पहले ही 16 दिसंबर 2024 को दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के निदेशक को भेजा जा चुका है। पीठ ने स्पष्ट किया कि मृत डॉक्टर के परिवार को मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की रकम में से एक करोड़ रुपये दिल्ली सरकार द्वारा दी जाएगी। बाकी के 50 लाख रुपये केंद्र सरकार केप्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत दिए जाएंगे।

यह है मामला
डॉक्टर रविन्द्र अप्रैल 2021 में दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत थे। वह क्लीनिक पर आने वाले मरीजों की तमाम तरह की जांच करा रहे थे। इन मोहल्ला क्लीनिकों में बड़ी संख्या में कोविड के मरीज भी पहुंच रहे थे। इन मरीजों के अलावा घर में क्वारंटीन मरीजों का समय-समय पर हाल-चाल लेते थे। इसी दौरान वे भी कोरोना से पीड़ित हो गए और 21 मई 2021 को उनकी मौत हो गई।

मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले की होगी CBI जांच
उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लिनिक में फर्जी टेस्ट मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। एलजी कार्यालय के मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी मरीजों के नाम पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल ने मोहल्ला क्लिनिक में फर्जी टेस्ट मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की है। एलजी कार्यालय के मुताबिक दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी मरीजों के नाम पर पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी टेस्ट किए गए हैं।

इससे पहले एलजी ने दिल्ली सरकार के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में कुछ जीवन रक्षक दवाओं सहित गैर-मानक दवाओं की खरीद और आपूर्ति की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। दिल्ली विभाग के स्वास्थ्य विभाग के तहत केंद्रीय खरीद एजेंसी से सरकारी अस्पतालों में इस तरह की नकली दवाईओं की आपूर्ति की गई थी।

राजनिवास के अनुसार कई रोगियों और बड़े पैमाने पर लोगों की शिकायतों के बाद इहबास, लोक नायक और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से नमूने एकत्र किए गए। ये तीनों अस्पतालों में लाखों रोगियों का उपचार चलता है।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार पर कथित शराब घोटाला मामले के आरोप लगे थे। जिसमें जांच चल रही है। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर जल बोर्ड में घोटाले के भी आरोप लगाए थे।

मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट मामले पर भाजपा ने ‘आप’ को घेरा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के मामले में सीबीआई जांच के आदेश देने के बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक में घोटाला हुआ है। वहां फर्जी टेस्ट हुए हैं। एक दिन में 500-500 मरीज कैसे देख लिए? मोहल्ला क्लीनिक का सीसीटीवी दिखाया जाए। ये इनकी ईमानदारी का नया किरदार है। ये जांच की आंच से घबरा रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक में मरीजों की फर्जी मौजूदगी दिखाई गई है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बवाली अब सवाली हो गए हैं। उलटा चोर कोतवाल को डाटे वाली बात हो रही है यह तो। जहां तक तकनीकि बात है तो वो न्यायालय क्यों नहीं गए। केजरीवाल जी का वहां जाने से बचना यह प्रमाणित करता है कि वह इस जांच की आंच से बच नहीं सकते हैं। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि क्या मोहल्ला क्लीनिकों में सीसीटीवी हैं? अगर सीसीटीवी था, तो एक दिन में मोहल्ला क्लीनिक में आने वाले 500 से ज्यादा मरीजों की फुटेज होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि ये जो तथाकथित मोहल्ला क्लीनिक थी इसके अंदर जांच की व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार के तथ्य सामने आए हैं कि एक दिन में 500 मरीज देखे गए हैं जबकि मोहल्ला क्लीनिक का औपचारिक समय सुबह 9 बजे से 1 बजे तक है। 240 मिनट में किसी ने अगर 533 मरीज देख लिए तो इसका मतलब आधे मिनट में एक मरीज देखा गया है। इतने समय में तो आदमी मंदिर में दर्शन भी नहीं कर पाता है जितने समय में डॉक्टर ने रोग को समझकर उसका निदान-समाधान सब लिख दिया। ये ईमानदारी का नया किरदार है।

भाजपा ने डॉक्यूमेंट जारी कर आम आदमी पार्टी पर लगाए ये आरोप:

आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक्स में प्रयोगशाला परीक्षणों की रिपोर्ट आउटसोर्स की गई।
• दिल्ली सरकार के अस्पतालों में जाली दवाओं की आपूर्ति के बाद, आम आदमी मोहल्ला क्लिनिक्स में बिना रोगियों के ही नकली प्रयोगशाला परीक्षण किया।
• लाखों नकली परीक्षणों के खिलाफ निजी प्रयोगशालाओं को भुगतान किए गए।
• सबसे गरीब आम आदमी की लाखों करोड़ों की लागत पर इस घोटाला को अंजाम दिया गया ।
• मोहल्ला क्लिनिक्स के डॉक्टर्स पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करते थे और अनधिकृत/गैर-चिकित्सकीय कर्मचारी ने रोगियों को परीक्षण और दवाएं निर्धारित कीं।
• रोगियों के प्रवेश को दर्ज करने के लिए नकली/अस्तित्व नहीं रखने वाले मोबाइल नंबरों का उपयोग किया गया।
• इस घोटाले ने पंजाब में भी इसी मॉडल पर सवाल उठाए हैं।

रिपोर्ट के महत्वपूर्ण खुलासे:
• रोगियों के मोबाइल नंबर में केवल 0 अंक दर्ज हैं = 11,657 रिकॉर्ड
• मोबाइल नंबर रिकॉर्ड खाली हैं – 8251 रिकॉर्ड
• रोगियों के मोबाइल नंबर को 9999999999 के रूप में दर्ज किया गया है – 3092 रिकॉर्ड
• 1,2,3,4,5 से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर (भारत में अस्तित्व नहीं रखने वाले मोबाइल नंबर) – 400 रिकॉर्ड
• 15 बार या उससे अधिक बार दोहराए गए मोबाइल नंबर – 999 रिकॉर्ड

दिल्ली की आप सरकार ने प्रयोगशाला जांच सेवाएं आउटसोर्स की हैं
– एम/स एजिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड
– एम/स मेट्रोपॉलिस हेल्थ केयर लिमिटेड
ये सेवा प्रदाता मोहल्ला क्लीनिकों में लैब परीक्षण प्रदान कर रहे हैं।

• अगस्त 2023 में यह नोटिस किया गया कि दक्षिण-पश्चिम, शाहदरा और उत्तर-पूर्व जिलों के 07 मोहल्ला क्लिनिक्स के कुछ डॉक्टर/कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।
• इन मोहल्ला क्लिनिक्स के रोगियों को डॉक्टर की अनुपस्थिति में अनधिकृत कर्मचारियों ने चिकित्सा परामर्श प्रदान किया और दवाएं बांटीं, जिनकी अनुपस्थिति में डॉक्टर्स थे, जिससे रोगियों के जीवन को खतरा हुआ।
• इन 07 मोहल्ला क्लिनिक्स के फ़ाइलों में उल्लिखित तारीखों के अनुसार, संबंधित मेडिकल ऑफिसर इन-चार्ज ने नकली तरीके से अपनी उपस्थिति को पूर्व-रिकॉर्डेड वीडियो के माध्यम से जनवरी 2023 से जून 2023 तक की थी।