मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पाकिस्तान और नेपाल से पीछे – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 23 Jan 2022 08:12:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.9 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पाकिस्तान और नेपाल से पीछे – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पाकिस्तान और नेपाल से पीछे,जानिए क्या है रैकिंग https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae/472815 Sun, 23 Jan 2022 08:12:43 +0000 https://livehalchal.com/?p=472815 मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पाकिस्तान और नेपाल से पीछे छूट गया है। Ookla स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्ट की दिसंबर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 138 देशों में से मोबाइल इंटरनेट स्पीड लिस्ट में 115वें स्थान पर कायम है। इस दौरान भारत की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड 14.17 mbps रही है। भारत की …]]>

मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत पाकिस्तान और नेपाल से पीछे छूट गया है। Ookla स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्ट की दिसंबर की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 138 देशों में से मोबाइल इंटरनेट स्पीड लिस्ट में 115वें स्थान पर कायम है। इस दौरान भारत की औसत मोबाइल इंटरनेट स्पीड 14.17 mbps रही है। भारत की रैकिंग में तीन पायदान की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि पाकिस्तान 16.72 mbps स्पीड के साथ 138 देश में 103 पायदान पर कायम है। जबकि नेपाल 1.45 mbps स्पीड के साथ 105 पायदान पर काबिज है।

ब्रॉडबैंड स्पीड

अगर ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें, ब्रॉडबैंड स्पीड रैकिंग में भारत नेपाल और पाकिस्तान से बेहतर स्थित में है। भारत का 178 देशों में 69वां स्थान है। भारत में ब्रॉडबैंड औसत स्पीड 47.48 mbps रही है। जबकि नेपाल का 40.37 mbps के साथ 79वां स्थान है। जबकि पाकिस्तान 9.04 mbps के साथ 152वें स्थान पर है।

  1. भारत – 47.48 mbps – 69वां स्थान
  2. नेपाल – 40.37 mbps – 79वां स्थान
  3. पाकिस्तान – 9.04 mbps – 152वां स्थान

भारत की अपलोडिंग और डाउनलोडिंग स्पीड

दिसंबर माह में भारत की औसत मोबाइल डाउनलोडिंग स्पीड 29.55 mbps रही है। जबकि औसत अपलोडिंग स्पीड 8.59 mbps रही है। जबकि लेटेंसी 29ms रही है। वही ब्रॉडबैंड स्पीड की बात करें, तो भारत की औसत ब्रॉडबैंड डाउनलोडिंग स्पीड 59.75 mbps रही है। जबकि औसत अपलोडिंग स्पीड 25.06 mbps रही है। इसी लेटेंसी 10ms रही है।

टॉप – मोबाइल इंटरनेट स्पीड वाले देश

मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में UAE सबसे आगे हैं। वही दूसरे पायदान पर नार्वे, तीसरे पर साउथ कोरिया काबिज है। जबकि इस लिस्ट में चौथे पायदान पर चीन और पांचवें पर कतर है। 

  1. UAE – 138.38 mbp
  2. नार्वे – 119.12 mbps
  3. साउथ कोरिया – 119.12 mbps
  4. चीन – 104.44 mbps
  5. कतर- 104.30 mbps

टॉप-5 ब्रॉडबैंड स्पीड वाले देश

सिंगापुर में दुनिया की सबसे तेज ब्रॉडबैंड इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस लिस्ट में चिली, थाईलैंड, हांगकांग और मोनाको शामिल हैं।  

  1. सिंगापुर -192.17mbps
  2. चिली – 187.50mbps
  3. थाईलैंड -175.93mbps
  4. हांगकांग -168.66mbps
  5. मोनाको – 165.47mbsp
]]>