मोदी सरकार पर लगातार कांग्रेस बोल रही हमला – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Thu, 18 Jun 2020 11:22:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मोदी सरकार पर लगातार कांग्रेस बोल रही हमला – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32  चीनी बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की शहादत से देश आक्रोश, मोदी सरकार पर लगातार कांग्रेस बोल रही हमला https://livehalchal.com/%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8/343106 Thu, 18 Jun 2020 11:22:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=343106  चीनी बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की शहादत से देश आक्रोश में है और कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता केसी वेगुगोपाल और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि़ आज जब पूरा देश हमारे वीर सैन्य अफसरों तथा सैनिकों की शहादत पर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहा है, तो स्वाभाविक तौर से …]]>

 चीनी बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों की शहादत से देश आक्रोश में है और कांग्रेस, मोदी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेता केसी वेगुगोपाल और पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि़ आज जब पूरा देश हमारे वीर सैन्य अफसरों तथा सैनिकों की शहादत पर अश्रुपूर्ण श्रृद्धांजलि अर्पित कर रहा है, तो स्वाभाविक तौर से देशवासियों के मन में बेहद पीड़ा भी है, आक्रोश भी और गुस्सा भी.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अब यह स्पष्ट है कि चीन ने अक्षम्य अपराध किया है. चीनी जवानों ने राईफल की संगीनों, लोहे की रॉड, कंटीली बाड़ वाली लाठियों, डंडों व अन्य हथियारों से जानबूझकर हमारे जाबांज सैन्य अधिकारी व जवानों पर हमला किया. जिस निर्दयता और निमर्मतापूर्वक तरीके से हमला किया गया उसे सोचकर दिल कांप उठता है. केसी वेगुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यह सबसे ज्यादा आवेशित करने वाली, नामंजूर व तकलीफदेह बात है. आज हर मन में वेदना है व हर जुबान पर भारी आक्रोश है. पूरे देश को न सिर्फ इस बात की नाकाबिले बर्दाश्त पीड़ा है कि रणबांकुरों की निमर्मतापूर्वक शहादत हुई, साथ ही आक्रोश है कि उन्हें चीन से निहत्थे लोहा लेने के लिए क्यों भेजा गया.

कांग्रेस नेताओं ने सवाल किया है कि क्या प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री देश को जवाब देंगे. हमारे जांबाज सैन्य अधिकारी व सैनिकों को शत्रुओं के पास निहत्थे क्यों भेजा गया? किस हुक्मरान ने हमारे सैन्य अधिकारी व जवानों  को यह आदेश दिया? क्या चीन की मंशा समझने में भारी चूक केंद्रीय सरकार व उनके नेतृत्व की घोर नाकामी का प्रतीक नहीं?

 

]]>