मोदी को – Live Halchal

अभी-अभी: मोदी को लेकर ट्रंप ने कह दी ये बड़ी बात, और अब जो हुआ…
New Delhi : व्हाइट हाउस में ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प ने आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ने की बात कही। सबसे पहले ट्रम्प ने कहा कि हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करेंगे।सहारनपुर हिंसा के पीछे अवैध खनन माफियाओं का हाथ, बख्शेंगे नहीं: CM योगी

इसके बाद पाकिस्तान का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। मोदी ने इवांका ट्रम्प को भारत आने का न्यौता दिया, जिसे उन्होंने (इवांका) ने मंजूर कर लिया है।अभी-अभी: सीएम योगी ने लिया ऐसा गरमा-गर्म फैसला, मुस्लिम संगठनों के छूटे पसीने

मोदी ने ट्रम्प को भी परिवार के साथ भारत आने को कहा। ज्वाइंट स्टेटमेंट के दौरान मोदी और ट्रम्प दो बार गले मिले। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प और मिलेनिया ट्रम्प ने मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत किया और दोनों नेताओं के बीच डेलिगेशन लेवल की मीटिंग हुई। बता दें कि डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मोदी की ये पहली मुलाकात है। 1) भारत और अमेरिका के संंबंध कभी इतने बेहतर नहीं रहे

– ट्रम्प ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच संंबंध कभी इतने बेहतर नहीं रहे। भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती हुई इकोनॉमी है। मुझे उम्मीद है कि हम जल्द ही आपकी बराबरी कर पाएंगे।”

2) आतंकवाद को खत्म करेंगे

“भारत और यूएस के बीच सिक्युरिटी पार्टनरशिप बेहत महत्वपूर्ण है। दोनों ही देशों आतंकवाद के राक्षस ने नुकसान पहुंचाया है और हम दोनों आतंकी संगठनों, कट्टरपंथी सोच को खत्म करने के लिए कमिटेड हैं। हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद को खत्म करेंगे।”3) पीएम मोदी, यहां आने के लिए शुक्रिया

– “शुक्रिया, पीएम मोदी, हमारे साथ यहां होने के लिए आपका शुक्रिया। हमारे लिए आपके देश और आपके लोगों के लिए काफी सम्मान है। मैंने अपने कैम्पेन के दौरान कहा था कि भारत अमेरिका का सच्चा दोस्त होगा। मेरे मन में हमेशा भारत और भारतीयों के लिए गहरा सम्मान रहा है। आपके कल्चर और ट्रेडिशन के लिए सम्मान रहा है।”

4) मोदी और मैं सोशल मीडिया के वर्ल्ड लीडर

– “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से मोदी जैसे नेता का स्वागत करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मोदी और मैं दोनों सोशल मीडिया में वर्ल्ड लीडर्स हैं। मैंने अपने कैम्पेन के दौरान कहा था कि भारत अमेरिका का सच्चा दोस्त साबित होगा और जो कि हुआ है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका में मोदी मुझ से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं।

5) मोदी ने मेरी बेटी को भारत आने का न्यौता दिया

– “मोदी ने मेरी बेटी इवांका को अमेरिकन डेलिगेशन के साथ भारत आने का न्यौता दिया है, जो कि मुझे लगता है कि उसने स्वीकार कर लिया है।”# नरेंद्र मोदी

6) मेरे लिए, भारत के लिए भाव व्यक्त करने का शुक्रिया

– मोदी ने कहा, ” प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रम्प, वाइस प्रेसिडेंट, लेडीज एंड जेंटेलमैन और मीडिया। सबसे पहले ओपनिंग ट्वीट से लेकर हमारी वार्ता के समापन तक ट्रम्प के मित्रता भरे स्वागत, व्हाइट हाउस में शानदार अतिथि सत्कार के लिए आभार व्यक्त करता हूं। आपने मेरे लिए, भारत के लिए जो भाव व्यक्त किए, उसके लिए आभारी हूं। मैंने ट्रम्प की बेटी इवांका को न्यौता दिया, उन्होंने स्वीकार किया। मैं उनका स्वागत करने का इंतजार कर रहा हूं। आपने (ट्रम्प) मेरे साथ इतना समय बिताया, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं।”

7) ये यात्रा दोनों देशों के इतिहास का अहम पन्ना

– “ये यात्रा और बातचीत दोनों देशों के इतिहास का अहम पन्ना साबित होगी। मेरी और राष्ट्रपति की बातचीत हर तरह से बेहद अहम रही है। क्योंकि, ये विश्वास पर आधारित थी। ये हमारी वैल्यूज, प्राथमिकताओं, चिंताओं और रुचियों में समानता पर आधारित थी।ये भारत और यूएस के बीच परस्पर सहयोग और सहभागिता की चरम सीमाओं की उपलब्धि पर केंद्रित है।”

8) भारत और अमेरिका ग्रोथ के ग्लोबल इंजिन

– “हम दोनों ग्लोबल इंजिंस ऑफ ग्रोथ हैं। दोनों देशोें और समाजों का चहुंमुखी आर्थिक विकास और साझी प्रगति ट्रम्प और मेरा मुख्य लक्ष्य था और आगे भी रहेगा।”

9) आतंकवाद से हमारे समाजों की रक्षा टॉप प्रियॉरिटी

– “आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौतियों से हमारे समाजों की रक्षा हमारी टॉप प्रियॉरिटी है। मीटिंग में हमने टेररिज्म, एक्स्ट्रमिज्म और रेडिकलाइजेशन से विश्व में पैदा हुई चुनौतियों पर चर्चा की और अपना सहयोग बनाने पर भी सहमति बनाई। आतंकवाद से लड़ना और आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना हमारी सहभागिता का अहम हिस्सा होगा। इसमें इंटेलिजेंस और सूचना के आदान-प्रदान को बढ़ाएंगे, पॉलिसी कॉर्डिनेशन को गहरा करेंगे।”

10) अमेरिका ने भारत की रक्षा क्षमता बढ़ाई

– “सुरक्षा चुनौतियों के मुद्दे पर भी चर्चा की है। अमेरिका द्वारा भारत की डिफेंस कैपेबिलिटी के सशक्तिकरण की हम सराहना करते हैं। हमने हर प्रकार से अपने बीच मैरीटाइम सिक्युरिटी कॉपरेशन को बढ़ाने का फैसला किया है। दोनों देशों के बीच डिफेंस टेक्नोलॉजी, ट्रेड तथा मैन्युफैक्चरिंग की सुदृढ़ता दोनों देशों के लिए लाभकारी होगी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सामरिक हितों पर जोर दिया है। यूनाइटेड स्टेट से मिलते लगातार समर्थन के लिए हम आभारी हैं। ये हम दोनों के हित में है। आपकी भारत और मेरे प्रति मित्रभाव के लिए मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं। मुझे भरोसा है कि आपके नेतृत्व में हमारी म्यूचुअल बेनिफिशियल स्ट्रैटेजिक पार्टर्नशिप को नई ऊंचाई मिलेगी।”

11) इंडो-पैसेफिक रीजन में शांति और खुशहाली बनाए रखेंगे

– “अफगानिस्तान में आतंकवाद के कारण बढ़ती अस्थिरता हमारी समान चिंता का विषय है। हमने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण और सुरक्षा में भूमिका निभाई है। हम वहां शांति और स्थिरता के लिए यूएस से क्लोज कंसल्टेशन, कम्युनिकेशन और कॉर्डिनेशन बनाए रखेंगे। इंडो पैसेफिक रीजन में खुशहाली, शांति और स्थिरता हमारे स्ट्रैटजिक कॉपरेशन के मुुख्य उद्देश्य हैं।”

12) उम्मीद है आप मुझे भारत में सत्कार का मौका देंगे

– “भारत-अमेरिका की इस यात्रा में एक उत्तम नेतृत्व के लिए आपका आभार है। दोनों देशों की साझी विकास की यात्रा में मैं आपका ड्रिवेन, डिटरमिन और डिसाइसिव पार्टनर रहूंगा। आपसे बातचीत फलदायक रही है। मंच छोड़ने से पहले में आपको सपरिवार भारत यात्रा के लिए निमंत्रण देता हूं। उम्मीद है कि आप मुझे भारत में अपने स्वागत सत्कार का मौका देंगे।”