मोदी के VIDEO पर संबित ने कहा- कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं थी… – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 14 Jan 2018 12:03:12 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मोदी के VIDEO पर संबित ने कहा- कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं थी… – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मोदी के VIDEO पर संबित ने कहा- कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं थी… https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-video-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be/107340 Sun, 14 Jan 2018 12:03:12 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=107340 बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी का मजाक उड़ाने की आलोचना की है. कांग्रेस ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने पर मोदी के अंतरराष्ट्रीय नेताओं संग गले मिलने पर चुटकी ली थी. संबित ने कांग्रेस को घेरते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘भारत के प्रमुख विपक्षी दल से ऐसे ट्वीट …]]>

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी का मजाक उड़ाने की आलोचना की है. कांग्रेस ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने पर मोदी के अंतरराष्ट्रीय नेताओं संग गले मिलने पर चुटकी ली थी.मोदी के VIDEO पर संबित ने कहा- कांग्रेस से ऐसी उम्मीद नहीं थी...

संबित ने कांग्रेस को घेरते हुए ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘भारत के प्रमुख विपक्षी दल से ऐसे ट्वीट की उम्मीद नहीं थी. वह भी ऐसे समय पर जब सम्मानित विदेशी पीएम भारत पहुंचे ही हैं. कांग्रेस के अध्यक्ष प्यार से दिल जीतने की केवल बातें करते हैं, जबकि असल में यह काम भारतीय पीएम कर रहे हैं. मोदी दुनिया को प्यार से जीत रहे हैं और आपको इससे तकलीफ हो रही है.’

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने भी ऐसा ट्वीट करने पर कांग्रेस को निशाने पर लिया है. जाजू ने कहा है, ‘कांग्रेस ने बेशर्मी की हद पार कर ली है. कांग्रेस को अब देश के लोग स्वीकार नहीं कर रहे हैं और ऐसे व्यवहार से वह लोगों का भरोसा नहीं जीत सकेंगे.’

इससे पहले, कांग्रेस ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के भारत आने पर मोदी पर चुटकी ली थी. कांग्रेस ने कहा था कि अब नेतन्याहू भारत आ गए हैं तो हमें मोदी जी के हग्स (गले मिलना) देखने को मिलेंगे.कांग्रेस द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में मोदी को जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी एकी आबे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गले लगते हुए और हाथ मिलाते हुए दिखाया गया है.

इसके अलावा इस वीडियो में तुर्की राष्ट्रपति एरडोगन, पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, इजरायली पीएम नेतन्याहू, अबू धाबी के राजकुमार मोहम्मद बिन जायेद, जापानी पीएम आबे, मेक्सिकन राष्ट्रपति एनरिक पेना, फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रोन को मोदी के साथ हग करते हुए दिखाया गया है. 

इनमें से कुछ मौकों पर भारतीय पीएम और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के हाथ मिलाने या गले मिलने के दौरान कंफ्यूजन की स्थिति बन गई थी. कांग्रेस ने इसी को निशाना बनाते हुए यह वीडियो ट्वीट किया है.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए इस ट्वीट में कहा गया है कि अब मोदी की हगप्लोमैसी का ज्यादा इंतजार नहीं हो रहा है.

]]>