मोजिला-टेस्ला ने डिलीट किया अकाउंट – Live Halchal

कैंब्रिज एनालिटिका: 14% शेयर गिरने से फेसबुक की मुश्किलें बढ़ीं, मोजिला-टेस्ला ने डिलीट किया अकाउंट
सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक की मुसीबतें इस के उपयोगकर्ताओं की जानकारियों के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विवाद सामने आने के बाद इस सप्ताह कंपनी के शेयर 14 प्रतिशत गिरे हैं. इस बीच मोजिला, कॉमर्जबैंक, टेस्ला, स्पेसएक्स समेत कई बड़ी कंपनियों ने भी फेसबुक से फिलहाल किनारा कर लिया है. टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने ट्विटर पर तीखी बहस के बाद अपनी कंपनियों का फेसबुक पेज बंद कर दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लोगों से बहस के दौरान कहा था कि वह अपनी कंपनियों का फेसबुक पेज बंद कर देंगे. इसके बाद फेसबुक पर स्पेसएक्स और टेस्ला के पेज दिख नहीं रहे हैं. हालांकि दोनों कंपनियों ने इस बाबत पूछे जाने पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

मोजिला ने हटाया फेसबुक पेज

फायरफॉक्स वेब ब्राउजर बनाने वाली कंपनी मोजिला ने बुधवार (21 मार्च) को ब्लॉग पर लिखा, ‘‘हम फिलहाल फेसबुक से दूरी बना रहे हैं. हम फेसबुक को विज्ञापन देना अभी रोक रहे हैं और हमारे फेसबुक पेज पर अभी कुछ भी पोस्ट नहीं किया जाएगा.’’ मोजिला ने अभी अपना फेसबुक पेज हटाया नहीं है. उसने कहा है कि यदि फेसबुक उपयोगकर्ताओं की जानकारियों को सुरक्षित बनाने और गोपनीयता सेटिंग को सुधारने की कोशिश करती है तो वह वापस फेसबुक पर लौटने के बारे में विचार करेगी. जर्मनी के कॉमर्जबैंक ने भी कहा है कि वह फिलहाल फेसबुक विज्ञापन रोक रहा है और जानकारियों की सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहा है. स्पीकर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली कंपनी सोनोस ने भी फेसबुक समेत इंस्टाग्राम, गूगल और ट्विटर पर अपने विज्ञापन को एक सप्ताह के लिए रोक दिया है.

फेसबुक ने कारोबार पर असर को नकारा

हालांकि फेसबुक ने कारोबार पर असर की आशंकाओं को खारिज किया है. उसने जारी बयान में कहा, ‘‘हमने इस सप्ताह जिन कंपनियों से बातें की हैं उनमें से अधिकांश ने लोगों से जुड़ी जानकारियों की सुरक्षा के लिए हमारे द्वारा उठाये गये कदमों से खुशी जाहिर की है. उन्हें यकीन है कि हम इन चुनौतियों पर बेहतर प्रतिक्रिया देंगे और अच्छे भागीदार बनेंगे.’’

कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तरों की तलाशी

इस बीच, लंदन से प्राप्त एएफपी की खबरों के अनुसार ब्रिटिश नियामकों ने विवाद में शामिल कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तरों की तलाशी शुरू कर दी है. सूचना आयुक्त एलिजाबेथ डेनहम के कार्यालय के करीब 18 अधिकारियों ने कैंब्रिज एनालिटिका के लंदन मुख्यालय की तलाशी ली. डेनहम के कार्यालय ने ट्विटर पर बताया कि उच्च न्यायालय ने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की मंजूरी दे दी है. न्यायालय के अनुसार, न्यायमूर्ति एंथनी जेम्स लियोनार्ड के आदेश की विस्तृत जानकारी मंगलवार (27 मार्च) को जारी की जाएगी. उल्लेखनीय है कि कैंब्रिज एनालिटिका पर 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में फेसबुक के करीब पांच करोड़ उपयोगकर्ताओं की जानकारियों के दुरुपयोग का आरोप है.