मॉर्निंग रूटीन – Live Halchal

वजन कम के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर लें 5 आदतें
वजन कम करने के लिए सही आदतों (Weight Loss Tips) को अपनाना बेहद जरूरी है। खराब लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट्स की वजह से वजन करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए हेल्दी वेट लॉस के लिए कुछ हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स (Morning Habits for Weight Loss) अपनाना भी जरूरी है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है। इसलिए हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो सुबह की इन 5 आदतों को अपनाएं।

हेल्दी वेट लॉस के लिए सुबह की 5 आदतें–
सुबह उठते ही पिएं गुनगुना पानी
सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं, जो फैट बर्न करने में मदद करता है। गुनगुना पानी डाइजेशन को एक्टिव करता है और भूख को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है।

हेल्दी नाश्ता करें
कई लोग वजन कम करने के चक्कर में नाश्ता छोड़ देते हैं, लेकिन यह गलत आदत है। सुबह का हेल्दी ब्रेकफास्ट दिनभर के एनर्जी लेवल को बनाए रखता है और अनहेल्दी स्नैक्स खाने की इच्छा को कम करता है। अपने नाश्ते में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल करें, जैसे- अंडे, पनीर या दलिया, फ्रूट्स और नट्स, स्प्राउट्स या मल्टीग्रेन ब्रेड।

मॉर्निंग वॉक या एक्सरसाइज करें
सुबह की ताजी हवा में 30-45 मिनट की वॉक या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से कैलोरी बर्न होती है और मूड भी फ्रेश रहता है। अगर समय कम है, तो स्ट्रेचिंग, योग या स्किपिंग भी कर सकते हैं। नियमित एक्सरसाइज से शरीर का फैट कम होता है और मसल्स टोन होती हैं।

धूप लें (विटामिन-डी के लिए)
सुबह की धूप शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है, क्योंकि यह विटामिन-डी का नेचुरल सोर्स है। विटामिन-डी की कमी से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। रोजाना 15-20 मिनट धूप लेने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है।

दिनभर का प्लान बनाएं
सुबह के समय दिनभर का डाइट और एक्टिविटी प्लान बनाने से आप अनहेल्दी खाने से बच सकते हैं। अपने लंच और डिनर में क्या खाना है, कितनी कैलोरी लेनी है और कब वर्कआउट करना है- यह सब पहले से प्लान कर लें। इससे आप डिसिप्लिन के साथ वेट लॉस जर्नी को फॉलो कर पाएंगे।

अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये आदतें
सुबह की कई आदतें ऐसी होती हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह होते हैं। इस कारण से हमारी दिनभर की प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ता है। इसलिए हम सुबह क्या करते हैं इस पर ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ गलत आदतों से आपका पूरा दिन खराब हो सकता है और साथ ही आपकी सेहत भी। जानें सुबह कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

कहते है कि जैसी आपकी सुबह की शुरुआत होती है, आपका दिन भी वैसा ही जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि हमारी सुबह की शुरुआत बेहतर तरीके से हो। लेकिन अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनका हमारी सेहत पर काफी नकरात्मक प्रभाव पड़ता है और हमारी प्रोडक्टिविटी भी कम होती है। आइए जानते हैं किन आदतों को बदलने से आपकी सुबह बेहतर और प्रोडक्टिव बन सकती है।

ब्रेकफास्ट करना न भूलें
सुबह के समय अक्सर ही जल्दबाजी में हम ब्रेकफास्ट करना भूल जाते हैं या सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं। सुबह नाश्ता न करने से आपका एनर्जी लेवल कम होता है और आपका मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है। इस वजह से, आप पूरा दिन सुस्त महसूस करते हैं और काम में भी आपका कम ध्यान लगता है। साथ ही, खाली पेट आपका मूड भी कुछ खास अच्छा नहीं होता और गुस्सा और चिड़चिड़ाहट होती है। इसलिए रोज सुबह ब्रेकफास्ट करें और फल, होल ग्रेन्स, दूध आदि को सुबह के नाश्ते में शामिल करें।

एक्सरसाइज करें
रोज सुबह उठने के बाद कोशिश करें कि आप थोड़ी देर एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग करें। एक्सरसाइज करने से आपकी सेहत अच्छी होती है और साथ ही, इससे हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होते हैं, जिस वजह से मूड भी बेहतर होता है। इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है, जिस कारण से कई बीमारियों से बचाव होता है।

पानी भरपूर मात्रा में पीएं
पानी की कमी की वजह से आपके शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रोज सुबह की शुरुआत एक गिलास पानी पीकर करें। इसके अलावा, पानी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर होते हैं। इसलिए सुबह-सुबह कॉफी पीने से पहले पानी पीएं। सिर्फ कॉफी पीने से आपकी बॉडी डिहाइड्रेट होती है।

अपना दिन प्लान करें
अक्सर हम अपने दिन की प्लानिंग नहीं करते, जिस वजह से हमारे कई जरूरी काम छूट जाते हैं और स्ट्रेस भी काफी होता है। स्ट्रेस हमारी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इस वजह से कई बीमारियां होने का खतरा भी रहता है। इसलिए रोज सुबह या एक रात पहले अपने दिन की प्लानिंग करें और जो काम सबसे जरूरी है, उसे सबसे पहले करें। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और काम पर भी बेहतर तरीके से फोकस कर पाएंगे।

फोन चेक न करें
फोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है, जो सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हमारे साथ रहता है। इसलिए हम आदत से मजबूर होकर सुबह-सुबह अपना फोन चेक करते हैं। इसमें हम काम के लिए या सोशल मीडिया चेक करने के लिए फोन चलाना शुरू करते हैं। लेकिन यह आदत हमारी मेंटल हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इसकी वजह से स्ट्रेस और नकारात्मक विचार हमारे मन में आ सकते हैं। इसलिए सुबह-सुबह फोन चेक करने के बजाय मेडिटेशन करें या कोई म्युजिक सुनें।