मैसेंजर – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 26 Oct 2018 10:13:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मैसेंजर – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 अब आप भी कर सकते है अपनी फेसबुक प्रोफाइल को म्यूजिकल https://livehalchal.com/%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%ad%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8/181006 Fri, 26 Oct 2018 10:13:32 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=181006 फेसबुक इन दिनों लगातार नए अपडेट्स पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने मैसेंजर के इंटरफेस में बदलाव की बात कही थी वहीं अब कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आई है जो आपकी प्रोफाइल को म्यूजिकल बना देगा। खबरों के अनुसार फेसबुक अपने यूजर्स के लिए म्यूजिकल अपडेट लाई है जिसके …]]>

फेसबुक इन दिनों लगातार नए अपडेट्स पर काम कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने अपने मैसेंजर के इंटरफेस में बदलाव की बात कही थी वहीं अब कंपनी एक ऐसा फीचर लेकर आई है जो आपकी प्रोफाइल को म्यूजिकल बना देगा। खबरों के अनुसार फेसबुक अपने यूजर्स के लिए म्यूजिकल अपडेट लाई है जिसके बाद यूजर की प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करते ही गाना बजने लगेगा। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इसका नाम ‘एड सांग टू फोटो एंड वीडियो’ दिया है।

इस फीचर में यूजर्स शेयर की गई स्टोरी, तस्वीर और वीडियो के साथ गाना जोड़ सकेंगे। कंपनी ने बुधवार को अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि ये फीचर न्यूज फीड के साथ होगा और जल्द ही इसे प्रोफाइल पिक्चर के साथ भी जोड़ा जाएगा। पूरी दुनिया में मौजूद फेसबुक के दो अरब यूजर्स में से सबसे अधिक तकरीबन 29.4 करोड़ भारत में हैं।

ऐसे बनाएं प्रोफाइल म्यूजिकल

इंस्टाग्राम की तर्ज पर ही इस फीचर को फेसबुक के लिए लाया गया है। इसके लिए किसी फोटो या वीडियो को लेना होगा। इसके बाद एक स्टिकर विकल्प मिलेगा जिसपर क्लिक करने पर गाना चुनना होगा। गाना मिलने के बाद उसका वह हिस्सा चुन लें जो आप शेयर करना चाह रहे हों। स्टीकर, आर्टिस्ट का नाम और गाने का नाम भी जोड़कर शेयर कर सकते हैं।

लिप सिंक लाइव फीचर

फेसबुक ने इस साल जून में लिप सिंक लाइव फीचर पेश किया था। इस फीचर में यूजर्स लाइव करते हुए गाने के बोल के साथ लिप सिंक कर सकेंगे। फिलहाल ये फीचर चुनिंदा देशों में उपलब्ध है और जल्द ही इसे भारत में पेश किया जा सकता है।

स्टोर कर सकेंगे नियंत्रित

यूजर्स इस स्टीकर स्टोर को पूरी तरह से नियंत्रित कर सकेंगे। स्टोरी से पुराने स्टीकर हटाकर नए स्टीकर शामिल किए जा सकेंगे। कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है और जल्द ही इसे प्रोफाइल पिक्चर के साथ भी पेश किया जाएगा।

]]>
फेसबुक अपने 1.3 अरब यूजर्स के लिए ला रहा नया मैसेंजर https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%87-1-3-%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a4%ac-%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%87/180110 Thu, 25 Oct 2018 10:36:16 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=180110 फेसबुक अपने 1.3 अरब यूजर्स के लिए नया मैसेंजर लेकर आ रहा है। इसमें कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं जो यूजर्स को ना सिर्फ पसंद आएंगे बल्कि चैटिंग को और भी आसान और मजेदार बनाएंगे। इस अपडेट ने फेसबुक मैसेंजर को नया इंटरफेस दिया गया है साथ ही और भी कई बड़े बदलाव …]]>

फेसबुक अपने 1.3 अरब यूजर्स के लिए नया मैसेंजर लेकर आ रहा है। इसमें कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं जो यूजर्स को ना सिर्फ पसंद आएंगे बल्कि चैटिंग को और भी आसान और मजेदार बनाएंगे। इस अपडेट ने फेसबुक मैसेंजर को नया इंटरफेस दिया गया है साथ ही और भी कई बड़े बदलाव किए हैं।

मैंसेजर वाइस प्रेसिडेंट स्टेन चडनोवस्की के अनुसार नए मैसेंजर मे पहले से मौजूद 9 टैब्स को हटाकर महज तीन टैब्स दी गई हैं। इनमें से एक टैब में में दोस्तों के साथ की गई चैट दिखेगी, वहीं दूसरे टैब में एक्टिव यूजर्स और स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा तीसरे टैब (डिस्कवर) में गेम्स और बिजनेस से जुड़ी चैट देखने को मिलेगी।

इसके अलावा ऐप में एक नया फीचर डार्क मोड भी जुड़ने वाला है। इस फीचर को यूजर्स को काफी समय से इंतजार था। साथ ही ऐप उन्हें अपनी पसंदा का बैकग्राउड कलर चुनने की भी सुविधा देती है ताकि यह और मजेदार लगे।

]]>
सावधान: अगर आप चलाते है Facebook तो सबसे जरूरी खबर https://livehalchal.com/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%86%e0%a4%aa-%e0%a4%9a%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88-facebook-%e0%a4%a4%e0%a5%8b/47756 Thu, 13 Apr 2017 12:16:29 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=47756 फेसबुक ने अपने मैसेंजर में ग्रुप पेमेंट की शुरुआत की है। इसके तहत मैसेंजर के ग्रुप में एक साथ कई लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं। फेसबुक ने मैसेंजर पेमेंट सिस्टम की शुरुआत 2015 में की थी। हालांकि अभी तक इसके जरिए एक बार में सिर्फ एक ही यूजर को पैसे भेजे जा सकते थे। …]]>

फेसबुक ने अपने मैसेंजर में ग्रुप पेमेंट की शुरुआत की है। इसके तहत मैसेंजर के ग्रुप में एक साथ कई लोगों को पैसे भेजे जा सकते हैं। फेसबुक ने मैसेंजर पेमेंट सिस्टम की शुरुआत 2015 में की थी। हालांकि अभी तक इसके जरिए एक बार में सिर्फ एक ही यूजर को पैसे भेजे जा सकते थे।

सावधान: अगर आप चलाते है Facebook तो सबसे जरूरी खबरमैसेंजर ग्रुप में जुड़े नए ऑप्शन के बाद अब यूजर्स चैट के दौरान ही किसी से पैसे के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। जितना पैसा चाहिए इतना अमाउंट लिखकर सेंड किया जा सकता है।

उदाहरण के तौर पर किसी यूजर को ग्रुप के सभी मेंबर से 50 डॉलर मांगने है तो वो रिक्वेस्ट करेगा। इसके बाद इस ग्रुप के सभी मेंबर जितना चाहें पैसे सेंड कर सकते है और टोटल अमाउंट सेंडर को मिल जाएगा। पैसे मांगते और भेजते वक्त यूजर्स नोट भी लिख सकते हैं ताकि याद रहे कि पैसे क्यों मांगे या भेजे गए।

खुशखबरी: शाओमी रेडमी 4ए खरीदने का है आज एक और मौका

फेसबुक ने अपने आधिकारिक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, ‘आज से एंड्रॉयड और डेस्टक्टॉप से फेसबुक मैसेंजर के ग्रुप के लोगों को पैसे भेज सकते हैं। यह फ्री, फास्ट, सिंपल और सिक्योर है. चाहे रेस्ट्रों बिल को लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं या किसी को दिए गए गिफ्ट के लिए लोगों से पैसे इकठ्ठे कर रहे हैं। इन सब के लिए आपको मैसेंजर पर जाकर ग्रुप कनवर्सेशन शुरू करना है’

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले छह महीने में व्हाट्सऐप पेमेंट सिस्टम ला सकती है और इसके साथ ही UPI को भी इंटीग्रेट करने की बात चल रही है। अगर मैसेंजर और व्हाट्सऐप पेमेंट सिस्टम लॉन्च कर दें तो ये ट्रेडिशनल वॉलेट ऐप के लिए अच्छी खबर तो बिल्कुल भी नहीं है। मौजूदा वॉलेट कंपनियां पेटीएम और फ्रीचार्ज को आने वाले समय में कड़ी टक्कर मिल सकती है।
चूंकि व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर के यूजर्स देश में काफी हैं, इसलिए लोग पेमेंट के लिए भी इन्हीं प्लैटफॉर्म को यूज करना आसान समझेंगे।
….
]]>
फेसबुक मैसेंजर पर जल्द जुड़ सकता है ये नया फीचर https://livehalchal.com/%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%95-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%82%e0%a4%9c%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%a6-%e0%a4%9c%e0%a5%81/42424 Tue, 07 Mar 2017 12:06:27 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=42424 दुनिया की बड़ी सोशल साइट फेसबुक पर किसी पोस्ट पर रिएक्शन देने के ऑप्शन को लेकर छिड़ी बहस के बीच कंपनी अपने मैसेंजर सर्विस पर ‘डिसलाइक’ बटन की सुविधा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई है. टेक्नोलॉजी वेबसाइट ‘टेकक्रंच डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अपने मैसेंजर सुविधा में पहले …]]>

दुनिया की बड़ी सोशल साइट फेसबुक पर किसी पोस्ट पर रिएक्शन देने के ऑप्शन को लेकर छिड़ी बहस के बीच कंपनी अपने मैसेंजर सर्विस पर ‘डिसलाइक’ बटन की सुविधा दे सकती है. मीडिया रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई है.फेसबुक मैसेंजर पर जल्द जुड़ सकता है ये नया फीचर

टेक्नोलॉजी वेबसाइट ‘टेकक्रंच डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अपने मैसेंजर सुविधा में पहले से दिए गए रिएक्शन बार में ‘डिसलाइक’ का ऑप्शन भी जोड़ सकती है.

रिपोर्ट में फेसबुक के हवाले से कहा गया है, ‘हम हमेशा से मैसेंजर को यूजर्स के अधिक से अधिक करीब और मजेदार बनाने के तरीके ढूंढते रहते हैं. यह एक छोटा सा प्रयोग होगा, जिसमें हम अपने यूजर्स को एक इमोजी के जरिए उनकी भावनाएं बेहतर तरीके से व्यक्त करने का विकल्प मुहैया कराएंगे.’

हालांकि फेसबुक का कहना है कि अभी ‘डिसलाइक’ की सुविधा सिर्फ मैसेंजर ऐप पर दी जाएगी, न कि फेसबुक के नियमित पोस्टों के लिए.

यह मैसेंजर एप पर मौजूद अन्य इमोजी के साथ ही होगा, जिसमें नीचे की ओर इंगित अंगूठे के चिह्न जोड़ा गया है. इसके अलावा एक तरह की रिएक्शन की संख्या भी अब गिनी जा सकेगी.

फेसबुक ने फरवरी में अपने इन ‘रिएक्शन’ व्यक्त करने वाले चिह्नों की वर्षगांठ मनाई और फेसबुक के इस पोस्ट पर 300 अरब रिएक्शंस दर्ज हुईं.

]]>