मैसूर बोंडा बदल देगा आपके मुह का स्वाद – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sat, 20 Jun 2020 08:59:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मैसूर बोंडा बदल देगा आपके मुह का स्वाद – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मैसूर बोंडा बदल देगा आपके मुह का स्वाद https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%8b%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b2-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%87/343631 Sat, 20 Jun 2020 08:59:34 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=343631 लॉकडाउन लगभग खत्‍म हो चुका है और ऐसे में घर में किसी स्‍ट्रीट फूड को खाने की इच्‍छा हो रही होगी. मगर इसके लिए बाहर क्‍यों जाना. इस बार घर में बनाइए मैसूर बोंडा (Mysore Bonda). मैदा, दही और देशी मसाले मिलाकर बना मैसूर बोंडा दक्षिण भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसे चाये के …]]>
लॉकडाउन लगभग खत्‍म हो चुका है और ऐसे में घर में किसी स्‍ट्रीट फूड को खाने की इच्‍छा हो रही होगी. मगर इसके लिए बाहर क्‍यों जाना. इस बार घर में बनाइए मैसूर बोंडा (Mysore Bonda). मैदा, दही और देशी मसाले मिलाकर बना मैसूर बोंडा दक्षिण भारत का मशहूर स्ट्रीट फूड है. इसे चाये के साथ हल्के नाश्ते के रूप में परोस सकते हैं. यह कुछ अलग ही स्‍वाद देगा और खासकर आपके छुट्टी के दिन को और खास बना देगा. इसे गर्मागर्म खाया जाए तो इसका स्‍वाद और भी अच्‍छा लगता है. आप घर पर ही कुछ कुकिंग टिप्स (cooking tips) को अपनाकर जायकेदार मैसूर बोंडा बना सकते हैं और अपने घरवालों के साथ इसका जायका ले सकते हैं…

मैसूर बोंडा बनाने के लिए सामग्री:
1 कप मैदा
¼ कप चावल का आटा
½ कप दही
2-3 टेबल स्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
½ छोटा चम्मच जीरा
2-3 (बारीक कटी हुई) हरी मिर्च
1 इंच टुकडा़ अदरक (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
1/3 बेकिंग सोडा छोटा चम्मच
तेल तलने के लिए

मैसूर बोंडा बनाने की विधि
एक बड़े प्याले में मैदा निकाल लीजिए. इसमें चावल का आटा, दही, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, नमक और बेकिंग सोडा डालकर इसे अच्छे से मिला दीजिए. इस मिश्रण में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए चिकना गाढा़ घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. बैटर को 2-3 मिनिट अच्छे से फैंट लीजिए. बैटर को 5-10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए. अब तक यह फूलकर तैयार हो जाएगा. बैटर तैयार है, इसमें थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर लीजिए. कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए. अब हम इस गरम तेल में बोंडा बना सकते हैं.

अब बैटर में से थोडा़ सा बैटर हाथ में लेकर गरम तेल में डाल दीजिए बोंडा आप अपनी पसंद अनुसार छोटा या बडा़ जैसा चाहें बना सकते हैं. बोंडा को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. अब बोंडा को प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर निकाल लीजिए. गरमा-गरम मैसूर बोंडा को टमैटो सॉस या हरे धनिये की चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसा जा सकता है.

]]>