मैटिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला से किया दुष्कर्म – Live Halchal

मैटिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला से किया दुष्कर्म, पढ़े पूरी खबर
मैटिमोनियल साइट्स पर दोस्ती के बाद एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला से शादी का वादा कर वारदात को अंजाम दिया और फिर उसे सोशल मीडिया और अपने नंबर से ब्लॉक कर दिया। इसके बाद महिला ने आरोपित के खिलाफ डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित शाह कंवर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

तलाक के बाद दूसरी शादी करना चाहती थी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 28 वर्षीय पीड़िता डिफेंस कॉलोनी में रहती है और उसके पहले पति से उसका तलाक का केस चल रहा है। इसके चलते उसका परिवार दूसरी शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहा है। महिला के मुताबिक, तलाक होने की पूरी उम्मीद थी, इसलिए लड़के की तलाश कर दी थी।

पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने शादी के लिए एक मैटिमोनियल साइट पर अपना अकाउंट बनाया था। इस अकाउंट के जरिये उसकी मुलाकात आरोपित शाह कंवर अली से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों फोन पर बात करने लगे। 2 जनवरी को आरोपित ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया।

शादी का झांसा देकर महिला के साथ बनाए शारीरिक संबंध

इसके बाद आरोपित उसे एक गेस्ट हाउस में लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। संबंध बनाने के बाद दोनों अपने अपने घर चले गए। महिला के मुताबिक, शारीरिक संबंध बनाने से पहले आरोपित ने शादी का वादा किया था।

इसके बाद अगले ही दिन से आरोपित ने पीड़ित महिला के फोन उठाने बंद कर दिए। इसके अलावा आरोपी ने मैटिमोनियल साइट्स और अन्य सोशल मीडिया पर बने अपने अकाउंट से पीड़िता को ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने आरोपी से मिलने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला, जिससे परेशान होकर महिला ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।