मैच – Live Halchal

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: भारत-पाकिस्तान के बीच आज होगा मैच
भारत और पाकिस्तान की युवा टीमों के बीच आज राइजिंग स्टार्स एशिया कप में आमना-सामना होगा। दोनों टीमों के बीच टी20 प्रारूप का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से दोहा में खेला जाएगा। इस मैच में एक बार फिर सभी की नजरें स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी जिन्होंने पिछले मैच में शानदार शतक लगाया था।

बीसीसीआई की नीति का पालन करेगी टीम
भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं और इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी दिखा है। सीनियर राष्ट्रीय टीम ने एशिया कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया था जिस पर काफी विवाद हुआ था और अब जितेश शर्मा की अगुआई वाली भारत ए टीम भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की इस नीति का पालन करेगी।

बड़ी पारी खेलना चाहेंगे वैभव
मैच के दौरान वैभव पाकिस्तान शाहीन्स के आक्रमण को स्तब्ध रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। वर्तमान टूर्नामेंट में भारत ए के कप्तान जितेश से भी उम्मीद की जा रही है कि वह अपने सीनियर के नक्शेकदम पर चलते हुए पाकिस्तान शाहीन्स के कप्तान इरफान खान से न तो टॉस के समय और न ही मैच के बाद हाथ मिलाएंगे। सबका ध्यान हालांकि 14 साल के सूर्यवंशी पर होगा, जिन्होंने आईपीएल में शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। उन्होंने पिछले मैच में यूएई के खिलाफ 52 गेंदों पर 15 छक्कों की मदद से 144 रन की अविश्वसनीय पारी खेली और सीनियर अंतरराष्ट्रीय (ए टीम) क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बल्लेबाज बन गए।
भारत ए के मुख्य कोच सुनील जोशी अपने बल्लेबाजों को यह याद दिलाना चाहेंगे कि पाकिस्तान का आक्रमण यूएई की तुलना में बेहतर होगा। भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती दाएं हाथ के तेज गेंदबाज उबैद शाह से होगी, जो सीनियर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नसीम शाह के छोटे भाई हैं। भारतीय टीम में अधिकतर वह खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम में जितेश और रमनदीप सिंह ही दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। पाकिस्तान शाहीन्स के कप्तान इरफान ने नौ वनडे खेले हैं।

भारत-पाकिस्तान मैच के भविष्य पर उठने लगे सवाल
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच हमेशा से वैश्विक क्रिकेट में चर्चा का केंद्र रहा है लेकिन इस बार एशिया कप में जो हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। यही कारण है कि अब इसके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान कप्तान माइकल अथर्टन ने आईसीसी को भारत और पाकिस्तान के बीच मैचों को व्यवस्थित करने पर फिर से विचार करने की सलाह दी है। भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। पिछले कुछ सालों में एशिया कप, टी-20 विश्व कप, वनडे विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बहुदेशीय टूर्नामेंट में ही ये दोनों टीमें आपस में भिड़ती नजर आईं हैं।

भारत ने नहीं मिलाया हाथ

भारतीय टीम ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुबई और शारजाह में संपन्न हुए एशिया कप में पाकिस्तान के विरुद्ध लीग मैच में हाथ नहीं मिलाने का निर्णय लिया। यही नहीं कप्तान सूर्य कुमार यादव ने उस हमले के मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और आपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों के साथ खड़े होने की बात कही। इससे गुस्साए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर यूएई के विरुद्ध मैच का बायकाट करने की धमकी दी।

वह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ। इसके बाद सुपर-4 के मैच मैच में हारिस रऊफ, फहीम अशरफ और साहिबजादा फरहान ने भारत के खिलाफ विवादास्पद और भड़काऊ हावभाव दिखाए। टूर्नामेंट का अंत तब हुआ जब भारत ने पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इन्कार कर दिया। अपनी बेइज्जती के बाद एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) व पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए।

नहीं रहा कूटनीति का माध्यम

विजेता होने के बावजूद भारतीय टीम को अब तक ट्रॉफी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक ट्रॉफी अभी दुबई स्थित एसीसी के ऑफिस में रखी है। अथर्टन ने अपने कॉलम में लिखा है कि क्रिकेट अब कूटनीति का माध्यम नहीं रहा बल्कि यह व्यापक तनावों का एक जरिया बन गया है। उन्होंने आर्थिक लाभ के लिए बड़े टूर्नामेंट में ग्रुप मैचों को जानबूझकर तय करने की प्रथा को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने भविष्य के आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पारदर्शी ड्रॉ रखने का सुझाव दिया है।

मालूम हो कि पिछले महीने 28 तारीख को दुबई में हुए एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम तीन बार भिड़ीं और तीनों मैच सूर्य कुमार यादव की टीम ने जीते। अथर्टन ने लिखा कि आईसीसी आयोजनों में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच तय करने के आर्थिक और कूटनीतिक कारण हो सकते हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि इस प्रथा को खत्म किया जाए।

उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं इसलिए इस तरह के मैचों को जानबूझकर आयोजित करना ठीक नहीं है। हालांकि जब इस मामले में बीसीसीआई पदाधिकारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सब बातें करना आसान है लेकिन क्या प्रायोजक और प्रसारणकर्ता इसके लिए तैयार होंगे? आज की स्थिति में भारत ही नहीं, कोई भी बड़ी टीम अगर किसी टूर्नामेंट से हट जाए तो प्रायोजक लाने मुश्किल हो जाएंगे।

न्यू चंडीगढ़ में पहला इंटरनेशनल मैच, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे आज
पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज पहली बार इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबले खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं। खास बात यह है कि पहली बार यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की मेजबानी कर रहा है।

9 साल बाद होम ग्राउंड पर खेलने को लेकर उत्साहित हूं

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि 9 साल बाद अपने गृह राज्य में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आखिरी बार उन्होंने 2016 में मोहाली में टी-20 वर्ल्ड कप का मैच खेला था। अब नए स्टेडियम में खेलना उनके लिए खास अनुभव होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच से पहले हरमन ने कहा कि भारतीय टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने माना कि ऑस्ट्रेलिया पहले से मजबूत टीम रही है लेकिन अब भारत में भी क्रिकेट ढांचा सुधरा है। इंग्लैंड को उसके घर में हराना इसका प्रमाण है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार सात मैचों में जीत न मिलने पर उन्होंने कहा कि टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है और खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। लंबे समय से साथ खेलने का फायदा हमें मिल रहा है। वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से भिड़ना अहम अनुभव देगा। हालांकि, शेफाली वर्मा की कमी महसूस होगी लेकिन उनकी जगह शामिल खिलाड़ी भी खुद को साबित कर चुकी हैं।

भारत घरेलू परिस्थितियों में मजबूत : एलिसा हेली

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हेली ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को यहां की पिच और मौसम की अच्छी समझ है। यही वजह है कि भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों में और मजबूत हो जाती है। उन्होंने भारत को एक सशक्त चुनौती देने वाली टीम बताया और कहा कि वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए अहम तैयारी साबित होगी।

अभ्यास के दौरान दोनों टीमों ने परखी तैयारी

भारतीय टीम दोपहर करीब 2 बजे अभ्यास के लिए उतरी और डेढ़ घंटे तक फिटनेस व फील्डिंग पर फोकस किया लेकिन बारिश शुरू होने से सेशन अधूरा रह गया। बल्लेबाजी कोच अमोल मजूमदार ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी टिप्स दिए और छोटे ग्राउंड को देखते हुए बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने की खास ट्रेनिंग कराई गई।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक दूधिया रोशनी में नेट प्रैक्टिस की। कप्तान एलिसा हेली और कोच ने पिच का जायजा लिया और स्पिन गेंदबाजी व कैचिंग पर जोर दिया। करीब तीन साल बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी। मुकाबला रविवार को दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस ऐतिहासिक मैच को लेकर खासा उत्साह है।

कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं बांग्लादेश-नीदरलैंड्स का लाइव मैच
बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीम के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज का दूसरा मैच आज यानी 1 सितंबर को खेला जाना है। सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा।

पहले टी20I मैच में मेजबान बांग्लादेश ने जीत हासिल की थी और अब उनकी नजरें दूसरे मैच में भी जीत दर्ज कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, जबकि नीदरलैंड्स की नजरें दमदार वापसी पर है। भारत में फैंस इस मैच को कहां और कैसे देख सकते हैं, आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

कब खेला जाएगा BAN vs NED 2nd T20I मैच?
बांग्लादेश और नीदरलैंड्स (BAN vs NED 2nd T20I Live) के बीच दूसरा टी20I मैच आज यानी 1 सितंबर को खेला जाना है।

कहां खेला जाएगा BAN vs NED 2nd T20I मैच?
बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच दूसरा टी20I मैच आज सिल्हट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेजियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 5:30 बजे से शुरू होगा, जबकि आधे घंटे पहले टॉस का सिक्का उछलेगा।

फोन और लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं बांग्लादेश-नीदरलैंड्स का दूसरा टी20I मैच?
फैंस इस मैच को लाइव फेनकोर्ड ऐप पर अपने फोन और लैपटॉप पर देख सकते हैं।

दूसरे टी20I में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें?
कप्तान लिटन दास, तस्किन अहमद, स्कॉट एडवर्ड्स पर फैंस की नजरें रहेगी।

बांग्लादेश-नीदरलैंड्स की संभावित प्लेइंग-11
बांग्लादेश- परवेज हुसैन इमोन (विकेटकीपर), तंजीद हसन, लिटन दास (कप्तान), सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन

नीदरलैंड्स-मैक्स ओ’डोड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), शारिज़ अहमद, नोआ क्रॉस, काइल क्लेन, टिम प्रिंगल, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, डैनियल डोरम

नीदरलैंड्स का 13 साल का इंतजार होगा खत्म?
बांग्लादेश (Bangladesh) ने साल 2012 के बाद से नीदरलैंड्स (Netherlands) से कोई टी20 मैच नहीं हारा है। ऐसे में नीदरलैंड्स की नजरें होगी कि वह 13 साल से चले आ रहे इस सिलसिले को खत्म करें और एक नया इतिहास लिखें।

भारतीय टीम को चौथा और पांचवां टी20 मैच खेलने के लिए मिला अमेरिका का वीजा
भारतीय टीम को चौथा और पांचवां टी20 मैच खेलने के लिए अमेरिका का वीजा मिल गया है. इससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.

भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया प्रचंड फॉर्म में चल रही है. सीरीज में टीम इंडिया पहले ही 2-1 से आगे चल रही है. सीरीज का चौथा और पांचवां मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाना था, जिसे लेकर वीजा की समस्या आ रही थी, लेकिन भारतीय टीम की ये बड़ी समस्या भी अब हल हो गई है. इससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई हैं.

हल हुई ये समस्या

रोहित शर्मा एंड कंपनी को फ्लोरिडा के मैचों के लिए वीजा मिल गया है, जबकि रविचंद्रन अश्विन फ्लोरिडा पहुंच गए हैं, बाकी जिन्हें अभी तक मंजूरी नहीं मिली थी, वे वीजा के लिए गुयाना पहुंचे. रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, संजू सैमसन और 11 अन्य के पास अमेरिका जाने के लिए वीजा नहीं था, लेकिन अब पूरी टीम को वीजा की मंजूरी मिल गई है. इसका मतलब है कि टी20 सीरीज का चौथा और पांचवां मैच फ्लोरिडा में ही खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज टीम पहले ही अमेरिका पहुंच चुकी है.

इंटरव्यू के बाद मिला वीजा

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जिन खिलाड़ियों के पास वीजा नहीं था. उन्हें इंटरव्यू के लिए गुयाना अमेरिकी दूतावास भेजा गया. यह इंटरव्यू तीसरे टी20 मैच के बाद हुआ. इसमें कप्तान रोहित शर्मा  और कोच राहुल द्रविड़  शामिल हैं. रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, दिनेश कार्तिक, रवि बिश्नोई, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव पहले ही अमेरिका पहुंच चुके हैं.

सीरीज जीतने पर होंगी निगाहें

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. ऐसे में चौथा टी20 मैच जीतकर टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी. भारत के पास कई मैच विनर्स प्लेयर्स हैं, जो उन्हें सीरीज जिता सकते हैं. इन खिलाड़ी चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदल देते हैं. टी20 वर्ल्ड कप और एशिया कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए वेस्टइंडीज दौरा बहुत ही ज्यादा बहुत ही महत्वपूर्ण है.