मैच के दौरान हरभजन ने वेस्टइंडीज टीम की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम रणजी ट्रॉफी में भी क्वालीफाई करने लायक नहीं है. उन्होंने लिखा – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 12 Oct 2018 10:07:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मैच के दौरान हरभजन ने वेस्टइंडीज टीम की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम रणजी ट्रॉफी में भी क्वालीफाई करने लायक नहीं है. उन्होंने लिखा – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 भज्जी ने उड़ाया था विंडीज का मजाक, पूर्व गेंदबाज ने यूं दिया करारा जवाब https://livehalchal.com/%e0%a4%ad%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%a5%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%9c/170421 Fri, 12 Oct 2018 10:07:13 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=170421  वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने हरभजन सिंह के वेस्टइंडीज की हालिया परफॉर्मेंस पर की गई टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जताई है. दरअसल, वेस्टइंडीज टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है और पहले टेस्ट में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजकोट में हुए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने तीन दिन से भी …]]>

 वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने हरभजन सिंह के वेस्टइंडीज की हालिया परफॉर्मेंस पर की गई टिप्पणी पर अपनी नाराजगी जताई है. दरअसल, वेस्टइंडीज टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है और पहले टेस्ट में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजकोट में हुए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने तीन दिन से भी कम समय में वेस्टइंडीज को बड़े अंतर से हरा दिया. मैच के दौरान हरभजन ने वेस्टइंडीज टीम की क्वालिटी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज की टीम रणजी ट्रॉफी में भी क्वालीफाई करने लायक नहीं है. उन्होंने लिखा, वेस्ट इंडीज क्रिकेट का पूरा सम्मान करते हुए उन्होंने कहा- क्या वेस्ट इंडीज की टीम रणजी क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर सकती है. लेकिन सोशल मीडिया पर फैन्स उनके इस ट्वीट से निराश हुए और उन्होंने वेस्टइंडीज के गौरवशाली दिनों की याद भज्जीको दिलाई. 

टीनो बेस्ट हरभजन के ट्वीट से नाराज हो गए और उन्हें करारा जवाब दिया. उन्होंने भारतीय ऑफ स्पिनर को जवाब देते हुए इंग्लैंड में भारत की परफॉर्मेंस का जिक्र किया जिसमें भारत 1-4 से पराजित होकर आया था. 

वेस्टइंडीज क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि कुछ भारतीय फैन्स ने भी हरभजन की टिप्पणी को पसंद नहीं किया. 

भारतीय फैन्स ने भी हरभजन  सिंह के इस तरह एक नेशनल टीम पर टिप्पणी करने को गलत ठहराया.

हालांकि, वेस्टइंडीज टीम ने भज्जी को गलत साबित करने के लिए राजकोट में कुछ नहीं किया. भारत ने यह टेस्ट एक पारी और 272रनों से जीता. मेहमान टीम दूसरी पारी में केवल 196 रनों पर ढेर हो गई. दो टेस्ट की इस सीरीज में वेस्ट इंडीज 1-0 से पिछड़ गया है. पहली पारी में वह केवल 181 रन पर आउट हो गए थे. भारत ने 9 विकेट पर 649 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. राजकोट में विश्व की नंबर एक टीम ने सबसे बड़ी जीत के अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया. 

इससे पहले भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रनों से हराया था. वेस्टइंडीज के पास लगातार खोते अपने गौरव को हासिल करने का मौका दूसरे टेस्ट में होगा. दूसरा टेस्ट हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 अक्तूबर से शुरू हो गया है.

]]>