मैंगो शेक – Live Halchal

आमरस या मैंगो शेक? गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
गर्मियों के मौसम में हर तरफ फलों के राजा ‘आम’ की बहार छाई रहती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आम का मजा लेने का सबसे हेल्दी तरीका क्या है- आमरस या मैंगो शेक?

बता दें, कैलाश हॉस्पिटल एंड न्यूरो इंस्टीट्यूट की कंसल्टेंट डाइटेटिक्स, वंदना राजपूत ने इस उलझन को सुलझाया है। आइए, इस आर्टिकल में समझते हैं कि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट के अनुसार इन दोनों में से आपके लिए क्या ज्यादा बेहतर है।

स्वाद और सेहत का खजाना है आमरस
आमरस एक पारंपरिक और बहुत ही साधारण विकल्प है। यह मुख्य रूप से पके हुए आम का गूदा होता है। इसका मतलब है कि आप आम का आनंद लगभग उसी रूप में ले रहे हैं, जैसा प्रकृति ने उसे बनाया है।

एक्सपर्ट के अनुसार, आमरस के कई फायदे हैं:

विटामिन्स से भरपूर: आम में प्राकृतिक रूप से विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है।
इम्युनिटी बूस्टर: इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं।
असली स्वाद: चूंकि आमरस बहुत कम चीजों से बनता है, इसलिए इसमें आम का असली स्वाद और सारे पोषक तत्व बरकरार रहते हैं।
एक्सपर्ट की राय: अगर आप कुछ हल्का, रिफ्रेशिंग और सीधे फल के गुणों वाला विकल्प चाहते हैं, तो आमरस आपके लिए एकदम सही है।
भरपूर एनर्जी और प्रोटीन का सोर्स है मैंगो शेक
दूसरी तरफ, मैंगो शेक पीने के बाद पेट ज्यादा भरा-भरा महसूस होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें आम के साथ दूध भी मिलाया जाता है।

मैंगो शेक पीने के मुख्य कारण:

प्रोटीन का फायदा: दूध मिलाने से इसमें प्रोटीन जुड़ जाता है, जो आपको लंबे समय तक भूखा नहीं महसूस होने देता।
इंस्टेंट एनर्जी: यह ड्रिंक तेजी से एनर्जी देती है।
पोषण में इजाफा: कुछ लोग इसमें बादाम भी मिलाते हैं, जिससे शरीर को हेल्दी फैट्स और एक्स्ट्रा पोषण मिलता है।
एक्सपर्ट की राय: बढ़ते बच्चों, शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों या दिन भर में तुरंत एनर्जी चाहने वालों के लिए मैंगो शेक एक बेहतरीन ऑप्शन है।

चीनी से रहें सावधान
एक्सपर्ट एक बहुत ही जरूरी बात की तरफ ध्यान दिलाती हैं, जिस पर हम अक्सर गौर नहीं करते- इसमें मिलाई जाने वाली चीनी।

जी हां, पके हुए आम पहले से ही काफी मीठे होते हैं, इसलिए आमतौर पर इसमें अलग से चीनी डालने की कोई जरूरत नहीं होती है। अगर आप स्वाद के चक्कर में ज्यादा चीनी मिलाते हैं, तो गर्मियों का यह हेल्दी ड्रिंक बहुत जल्दी एक ‘हाई-कैलोरी डेजर्ट’ में बदल सकता है।

तो फिर दोनों में से किसे चुनें?
सच तो यह है कि इसका कोई एक सही या गलत जवाब नहीं है। दोनों ही ड्रिंक्स आपकी संतुलित डाइट का हिस्सा आसानी से बन सकते हैं।

गर्मियां आम का प्राकृतिक मौसम है और सीमित मात्रा में खाने पर यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। वंदना राजपूत की सलाह बिल्कुल सीधी और सरल है। वे कहती हैं, “इसे बनाने का तरीका साधारण रखें, एक्स्ट्रा चीनी मिलाने से बचें और इस फल में मौजूद प्राकृतिक गुणों का भरपूर आनंद लें।”