मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Fri, 17 Sep 2021 07:38:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी करेंगे शिरकत  https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a4%a0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf/458203 Fri, 17 Sep 2021 07:38:37 +0000 https://www.livehalchal.com/?p=458203 मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह अथवा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा कर सकते हैं। मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल कहां बेहतर रहेगा, इसको तलाश करने को गुरुवार को दिनभर कमिश्नर, आइजी, डीएम और एसपी सिटी ने …]]>

मेरठ में सितंबर के अंतिम सप्ताह अथवा अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौरा कर सकते हैं। मेरठ में प्रदेश स्तर पर दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। कार्यक्रम स्थल कहां बेहतर रहेगा, इसको तलाश करने को गुरुवार को दिनभर कमिश्नर, आइजी, डीएम और एसपी सिटी ने कई जगहों का निरीक्षण किया। अफसरों की यह टीम चौधरी चरण सिंह विवि और कृषि विवि में भी पहुंची। जहां उन्होंने सेमिनार हाल से लेकर मैदान का निरीक्षण किया। मगर, कार्यक्रम स्थल तय नहीं हो पाया है।

उत्तर प्रदेश सरकार पैरा ओलंपिक में पदक जीतने वाले देश भर के दिव्यांग एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए मेरठ में भव्य समारोह करने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम स्थल की तलाश के लिए गुरुवार को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, आइजी प्रवीण कुमार, डीएम के. बालाजी, एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ दौराला आशीष शर्मा समेत अफसरों की टीम पहले चौधरी चरण सिंह विवि पहुंची और उसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि परिसर। सीसीएस यूनिवर्सिटी में उन्होंने कुश्ती हाल के बराबर में खाली जमीन में हेलीपैड तथा छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज के भवन में ठहरने और खाली स्थान में पार्किग की तलाश की। मोदीपुरम कार्यालय के मुताबिक कृषि विवि में हेलीपेड से लेकर सभागार हाल का निरीक्षण किया। कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम भव्य होगा। बारिश बीतने के बाद तिथि निर्धारित हो सकती है।

इन बातों का जान सकते हैं हाल

सीएम योगी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसे लेकर यह भी माना जा रहा है कि सीएम योगी आदित्‍यनाथ यहां के अस्‍पतालों व डेंगू के बढ़ रहे खतरें को लेकर भी जांच पड़ताल कर सकते हैं। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर सकते हैं। फिलहाल डेंगू को लेकर गांव गांव सर्वे किया जा रहा है जिसमें डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। इन्‍हें अस्‍पतालों में भर्ती कराकर जांच कराया जा रहा है.

चुनाव की तैयारियों को भी ले सकते हैं जायजा

सीएम योगी आदित्‍यनाथ पश्‍चिमी के केंद्र मेरठ में चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं और तैयारियां तेज करने के निर्देश दे सकते है। साथ ही यहां पर किसानों के साधने की रणनीति भी साझा कर सकते हैं।  

]]>