मेट्रो – Live Halchal

25 जनवरी तक बंद रहेगी मेट्रो, मार्च में रेडिसन चौराहे तक शुरू होगी
इंदौर और भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी तुर्की की कंपनी असीस गार्ड को दी गई थी, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और पाकिस्तान द्वारा तुर्की ड्रोन के इस्तेमाल के बाद इस ठेके को निरस्त कर दिया गया था।

दिल्ली मेट्रो को सौंपी गई जिम्मेदारी
अब इंदौर और भोपाल मेट्रो में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन का जिम्मा Delhi Metro Rail Corporation को सौंपा गया है। फिलहाल यात्री संचालन के दौरान टिकट स्थानीय स्तर पर मैनुअल और कंप्यूटर आधारित प्रणाली से जारी किए जा रहे थे।

11 दिन के लिए यात्री संचालन बंद रहेगा
एलिवेटेड कॉरिडोर पर शेष तकनीकी कार्य और टेस्टिंग को पूरा करने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 15 जनवरी से 25 जनवरी तक गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर के बीच 6 किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का यात्री संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वर्तमान में इसी हिस्से में सीमित यात्री संचालन हो रहा था।

17 किलोमीटर के कॉरिडोर की तैयारी तेज
अधिकारियों के अनुसार पूरे 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर को फरवरी-मार्च तक व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार किया जाना है। इस दौरान गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक के 16 स्टेशनों पर सिग्नलिंग, टेलीकम्युनिकेशन और अन्य तकनीकी कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके बाद परीक्षण और कमिशनिंग की प्रक्रिया होगी।

अंडरग्राउंड रूट पर अब भी फैसला बाकी
Madhya Pradesh Metro Rail Corporation अभी तक इंदौर के अंडरग्राउंड रूट को लेकर अंतिम निर्णय नहीं ले सकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार खजराना चौराहे से मेट्रो को अंडरग्राउंड किया जाना है, लेकिन इसके लिए कैबिनेट मंजूरी, सर्वे और पहले से स्वीकृत एलिवेटेड टेंडरों को निरस्त करने जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

एलिवेटेड कॉरिडोर पर फोकस
अंडरग्राउंड रूट पर निर्णय लंबित रहने के बीच एयरपोर्ट, रीगल चौराहा सहित अन्य स्थानों पर स्टेशनों के लिए खुदाई का काम जारी है। वहीं 17 किलोमीटर के एलिवेटेड कॉरिडोर को जल्द से जल्द व्यावसायिक संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है।

जमीन के नीचे दोड़गी मेट्रो…आगरा कॉलेज पर बनेगा जंक्शन
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बना रही है। यहां दोनों कॉरिडोर के यात्री पहुंचेंगे। भूमिगत रास्ता भी बन गया है। जून तक आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन भी होने लगेगा।

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। ये एलिवेटेड ट्रैक है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इसकी दूरी करीब 16 किमी है। आगरा कॉलेज स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है। ये स्टेशन दोनों कॉरिडोर को जोड़ेगा। यहां यात्री ट्रेन भी बदल सकेंगे। इसके पास कई शैक्षणिक संस्थान और एसएन मेडिकल कॉलेज भी है।

छात्र और मरीजों की सुविधा के लिए इस स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के साथ भूमिगत रास्ता भी बनाया है। इससे मरीज और विद्यार्थी आसानी से सड़क को पार कर सकेंगे। ये कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी साल जून से आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी। इसके लिए ट्रायल मार्च में शुरू करा दिए जाएंगे। पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी गेट से सिकंदरा तक स्टेशन है। इसकी दूरी 14 किमी है और 13 स्टेशन हैं। इसमें एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन बन गए हैं। इस पर ट्रायल चल रहा है। अप्रैल में ताज पूर्वी गेट से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलने लगेगी।

इंदौर: अलग-अलग स्पीड से हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन
इंदौर में मेट्रो ट्रेन का अलग-अलग स्पीड के हिसाब से ट्रायल रन शुरू हो गया है। गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो ट्रेन एक दिन में आठ से दस बार आ रही है और इसकी स्पीड भी अब तेज हो गई है। अफसरों का कहना है कि मेट्रो ट्रेन का जब संचालन होगा, तब इसकी अधिकतम स्पीड 80 प्रति घंटे के हिसाब से होगी। इस कारण इसका अलग-अलग स्पीड से ट्रायल रन किया जा रहा है।

डेढ़ माह पहले जब मेट्रो ट्रेन रेडिसन चौराहे तक आई थी तो उसकी गति दस किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम थी। अब उसकी स्पीड धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। मंगलवार को ट्रेन का आठ बार से ज्यादा ट्रायल रन हुआ है। छह माह बाद इस ट्रेन का संचालन गांधी नगर डिपो से 17 किलोमीटर लंबाई तक रेडिसन चौराहे तक हो सकेगा।

अभी मेट्रो ट्रेन छह किलोमीटर के हिस्से में चल रही है, लेकिन यहां मेट्रो को यात्री नहीं मिल पा रहे है,क्योकि उस हिस्से न तो बसाहट है और न ही बड़े संस्थान। इस कारण लोगों की आवाजाही इस हिस्से में नहीं है। यात्री नहीं मिलने के कारण मेट्रो का संचालन भी शाम के समय हो रहा है, लेकिन उसमें भी ठीक से यात्री नहीं मिल पा रहे है।

मेट्रो ट्रेन-फैक्ट फाइल

इंदौर मेट्रो एयरपोर्ट, दो बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को कवर करेगी। शहर के मध्य हिस्से के ट्रैफिक को कम करने में मददगार साबित होगी।

हर 30 मिनट के अंतर से मेट्रो ट्रेन चलेगी।शहर में कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। फिलहाल 15 जगह स्टेशनों का काम चल रहा है। 20 से लेकर 80 रुपये तक मेट्रो ट्रेन का किराया होगा। मेट्रो ट्रेन कार्पोेरेशन ने किराए के लिहाज से मेट्रो रुट को पांच जोन में बांटा है।

अभी अंडरग्राउंड हिस्से का काम शुरू नहीं हो पाया है। मेट्रो ट्रेन के इस हिस्से में बदलाव के लिए इंदौर के जनप्रतिनिधियों ने फैसला लिया है। अभी इस पर प्रदेश सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।

20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा। एक ट्रेन में साढ़े चार सौ यात्री सवार हो सकेंगे। बैठने के अलावा खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई है। जिसे यात्री पकड़ कर सफर कर सकते है। मेट्रो ट्रेन बाहरी और आतंरिक रुप से सीसीटीवी कैमरों से लैस होगी।

भोपाल मेट्रो की शुरुआत को लेकर अनिश्चितता
राजधानी में मेट्रो ट्रेन की सवारी का सपना अभी पूरा नहीं हो पा रहा है। एम्स से सुभाष नगर तक चलने वाली मेट्रो लाइन के संचालन को लेकर अब भी अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर (सीएमआरएस) जनक कुमार गर्ग का अंतिम निरीक्षण कार्यक्रम तय नहीं हो सका है। भोपाल मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि उनकी तकनीकी टीम भोपाल में रहकर परियोजना के हर हिस्से ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, स्टेशन बिल्डिंग और सुरक्षा प्रबंधन की जांच कर चुकी है।

सुरक्षा जांच के बाद ही मिलेगी हरी झंडी

मेट्रो सेवा शुरू करने से पहले मेट्रो सेफ्टी रेल कमिश्नर (सीएमआरएस) सुरक्षा जांच करने आएंगे। निरीक्षण में सब कुछ मानक के अनुरूप पाया गया तो संचालन की मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद अगले ही दिन प्रदेश सरकार को सूचना दे दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि हमारी तैयारी पूरी है। संचालन की मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार उदघाटन का समय तय करेंगी।

कई बार बढ़ चुकी हैं तय समय-सीमाएं

भोपाल मेट्रो का संचालन पिछले दो वर्षों से लगातार टलता जा रहा है। सबसे पहले इसका शुभारंभ 2023 के मध्य में होना था। बाद में तारीख सितंबर 2023, फिर दिसंबर 2024, और जून 2025 तक बढ़ाई गई। अब नया लक्ष्य अक्टूबर 2025 तय किया गया है। मेट्रो कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी कार्यों में देरी और ठेकेदारों की धीमी गति के कारण परियोजना समय पर पूरी नहीं हो पाई।

दो दिन चला तकनीकी मूल्यांकन

मुख्य निरीक्षण से पहले सीएमआरएस की तीन सदस्यीय तकनीकी टीम ने एम्स से सुभाष नगर तक के पूरे रूट की बारीकी से समीक्षा की। दो दिन चले इस परीक्षण में बिजली व्यवस्था, ट्रैक फिटिंग, स्टेशन की संरचना, सुरक्षा उपकरण और संचालन प्रणाली की गहन जांच की गई। साथ ही परियोजना से जुड़ी सभी एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट भी ली गई। यह निरीक्षण भोपाल मेट्रो के लिए अब तक का दूसरा बड़ा तकनीकी मूल्यांकन माना जा रहा है। भोपाल मेट्रो का पहला ट्रायल रन अक्टूबर 2023 में सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक हुआ था। बाद में इसे एम्स स्टेशन तक बढ़ाया गया।

यूपी: दिसंबर से आरबीएस स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो
मन:कामेश्वर मंदिर व एसएन मेडिकल कॉलेज के बीच सुरंग की खुदाई के लिए रेलवे की एनओसी मिलने में देरी हुई। इससे मेट्रो का कार्य तीन महीने पिछड़ गया। अब दिसंबर से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चल पाएगी। यात्रियों को तीन महीने और सड़क पर जाम झेलना पड़ेगा।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो के पहले काॅरिडोर के दूसरे चरण में मन:कामेश्वर से आरबीएस तक मेट्रो सितंबर से चलाने की योजना थी। इसमें मन:कामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज स्टेशन के बीच रेलवे लाइन गुजरी है।

इसके लिए रेलवे से एनओसी मांगी थी, जिसमें दो से तीन महीने का समय अतिरिक्त लग गया। इससे इन दो स्टेशनों के बीच सुरंग और स्टेशन बनने का कार्य अधूरा है। तीन भूमिगत स्टेशन आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस स्टेशन में सिविल कार्य चल रहा है।

पटरी बिछाने का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। यह दो महीने में पूरा हो जाएगा और दिसंबर में मेट्रो का ट्रायल कर यात्रियों के लिए सेवा शुरू कर दी जाएगी। दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो सुल्तानगंज पुलिया से आगे पिलर बनाने का कार्य शुरू है।

यहां से मेट्रो ट्रैक हाईवे को पार करते हुए लंगड़े की चौकी सर्विस रोड से गुजरेगी। इसके लिए बैरिकेडिंग भी कर दी गई है। जनवरी 2027 में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर तैयार हो जाएंगे।