मेक्सिको में कोरोना का कहर 11.56 लाख लोग संक्रमित – Live Halchal https://livehalchal.com Latest News, Updated News, Hindi News Portal Sun, 06 Dec 2020 05:50:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.10 https://livehalchal.com/wp-content/uploads/2023/10/cropped-Live-Halchal-512-32x32.jpg मेक्सिको में कोरोना का कहर 11.56 लाख लोग संक्रमित – Live Halchal https://livehalchal.com 32 32 मेक्सिको में कोरोना का कहर 11.56 लाख लोग संक्रमित, 108863 की हुई मौत https://livehalchal.com/%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b9/400174 Sun, 06 Dec 2020 05:50:51 +0000 http://www.livehalchal.com/?p=400174 मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 108,863 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.62 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं, वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील …]]>

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 11.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 108,863 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6.62 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं, वायरस से अब तक 15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। हालांकि, इसकी वैक्सीन जल्द आने की खबर से उम्मीद की किरण जगी है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका सबसे ऊपर है।

सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं। अमेरिका में पिछले शनिवार तक 24 घंटों में दो लाख 24 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद भारत का नंबर आता है। भारत में 96 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार मामले बढ़े हैं। वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 47 हजार मामले दर्ज किए गए .

कुवैत में शनिवार को राष असेंबली के लिए महामारी के बीच शनिवार को मतदान शुरू हुआ। तेल संपन्न देश भी महामारी के दौरान गंभीर आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है। 

]]>